ससारपुर टैरेस - भूंवोताड तहसील मुकेरियां से पिछले तीन दिनों से घर से गायब हुये दस बर्षीय लडके हिमांशू को संसारपुर टैरेस पुलिस ने मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया ।
जानकारी के अनुसार भूंवोताड तहसील मुकेरियां पंजाब में मजदूरी कर रहे मुरादाबाद के लोगों के साथ रह रहा दस बर्षीय हिमांशु पुत्र बुद्वि राम घर से बिना बताये संसारपुर टैरेस आ गया जिसे उसके परिजन तीन दिनों से सब जगह ढूंढ रहे थे । वहीं तीन दिनों से लापता हिमांशु दो दिन एक फैक्टरी में रहा जिसे वहां मौजुद कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह पूछताछ कर संसारपुर टैरेस पुलिस को सौंप दिया । वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, नीरज ,राज कुमार, राजेश कुमार आदि ने पूछताछ करते हुये बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला व बच्चे को परिजनों को सौंप दिया । वहीं बच्चे के माता- पिता नहीं हैं व बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है


No comments:
Post a Comment