Tuesday, February 16, 2021

गरीबी हटाने की बजाय गरीबों को हटा रही सरकार : विप्लव ठाकुर

 



देहरा/नगरोटा सूरियां: पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में गरीबी को हटाने की बजाय गरीबों को हटाने में लगी है। जनता में महंगाई और बेरोजगारी से त्राहि-त्राहि मची हुई है। बजट में मध्यम वर्ग की राहत के लिए कुछ भी नहीं दिया है। आम जनता पहले ही कोविड-19 के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रही है। पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ा कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है।




रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से गृहिणियों को चूल्हा-चौका चलाने में परेशानी पैदा हो रही है। सरकार का सबसिडी देने का पैमाना भी लगातार बदलता जा रहा है। पैट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में महंगाई को और बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है और अगर कोई विरोध करता है तो उसे देशद्रोही करार देकर जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रही है।

बाबा बालक नाथ मंदिर में हुई चोरी, पैसे उड़ाकर फरार हुए 2 नकाबपोश


औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन मे दत्तोवाल स्थित मंदिर में चोरी की वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण बीबीएन क्षेत्र के लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। ताजा मामला नालागढ़ के दत्तोवाल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर का है। जहां पर दो नकाबपोश चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और मंदिर में रखे तीन दान पात्रों को तोड़ा कर दानपात्र के बीच में पड़ी नकदी को लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना मंदिर मैं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दो नकाबपोश चोर मंदिर के भीतर दाखिल होते हैं। पहले मंदिर के अंदर जाकर एक दानपात्र को उठाकर दूसरे कमरे में ले जाते हैं और वहां पर औजारों की मदद से दानपात्र के ताले तोड़कर कैश निकाल लेते हैं।


फिर मंदिर के भीतर लगी अलमारियों व अन्य समान को खोल कर बिखेर देते हैं और उसके बाद मंदिर में रखे समान और कैश को लेकर फरार हो जाते हैं। मामले पर मंदिर के पुजारी सुशील शर्मा ने बताया कि जब वह पिछले कल 15 फरवरी को मंदिर में आए तो जैसे ही मंदिर के दरवाजे खोले तो मंदिर का सारा समान बिखरा पाया देखा, जिसके बाद उनके द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी चेक किए, जिसमें दो नकाबपोश चोर चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे थे। मंदिर कमेटी की ओर से पुलिस थाना नालागढ़ को इस बारे में शिकायत की गई और चोरों को जल्द पकडऩे की मांग उठाई है। आपको बता दें कि लगभग 1 सप्ताह पहले बद्दी के एक व्यापारी के घर में भी चार नकाबपोश चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पौंग बांध में आठ दिनों से पक्षियों की मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया: वन मंत्री

 


कांगड़ा : वन मंत्री राकेश पठानिया ने पौंग बांध जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में गत आठ दिनों में किसी भी पक्षी की मौत का मामला सामने नहीं आने पर सन्तोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा 51 दिनों तक लगातार नियंत्रण उपायों के फलस्वरूप पौंग डैम जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में एवियन एन्फ्लुएंजा का प्रभाव अब खत्म हो गया है।


वन मंत्री ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो गई है। वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा नगरोटा सूरियां में निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एवियन एन्फ्लुएंजा के दृष्टिगत विभिन्न नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यों को भी बन्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीमारी के पुनरूत्थान को रोकने के लिए भारत सरकार के ‘एवियन एन्फ्लुएंजा के निवारण, नियंत्रण एवं रोकथाम की कार्य योजना’को प्रवासी पक्षियों के शेष मौसम के दौरान वन्यजीव अभयारण्य में लागू किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि गत आठ दिन तक पौंग बांध जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में किसी पक्षी की मृत्यु का मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। पौंग बांध वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की मौत के 5006 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

कई कई महीने तपस्या में विलीन रहते हैं उदासीन समुदाय अखाड़ा से महात्मा प्रकाश मुनि ।


(गगरेट)भारत देश एक ऋषि-मुनियों,देवी देवताओं का देश है यहां पर संत महात्माओं के ऊपर कई कथाएं लिखी जा चुकी है बहुत से महान संत महात्मा देश में आए और लोगों के लिए शांति का संदेश और परमात्मा एक है के ऊपर अमल करने के लिए कह गए आपको बता दें कि  हिमाचल प्रदेश एक देवी-देवताओं ऋषि मुनि और संत महात्माओं की धरती है। ऐसे ही एक महात्मा उदासीन समुदाय अखाड़ा से श्री प्रकाश मुनि जी जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला उना के गगरेट  में अपनी तपस्या में लीन है। वह ज्यादातर पहाड़ों और जंगलों में ही अपनी तपस्या में लीन रहते हैं महात्मा प्रकाश मुनि जी से जब हमने वार्तालाप की तो उन्होंने हमें बताया कि हम सनातन धर्म  से जुड़े हुए महात्मा है । महात्मा जी ने हमें यह भी बताया कि कई बार जंगलों में तपस्या करते करते कई महीने भी लग जाते हैं वह किसी बिना जल पानी ग्रहण किए हुए तपस्या में लीन रहते हैं। महात्मा श्री प्रकाश मुनि जी महाराज ने हमें यह भी बताया कि संत बिल्कुल सादा जीवन व्यतीत करते हैं उन्होंने खबर हिमाचल के माध्यम से लोगों को संदेश भी दिया की सनातन धर्म सबसे श्रेष्ठ धर्म है । हमें भी सादा जीवन व्यतीत करना चाहिए जिससे इंसान के मन में ना तो लोभ और ना ही इच्छा रहती है।

Monday, February 15, 2021

जिला कांगड़ा के जसवां प्रागपुर के संसारपुर टैैरेस के एस डी पब्लिक स्कूल में मैरीटाइम कंपनी के एमडी संजय पाराशर ने डाडा सीबा के बाद दूसरे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया


संसारपुर टेरेस कांगडा प्रदेश में पहली बार शिपिंग कंपनी वीआर मैरिटाइम जसवां प्रागपुर  के युवाओं के लिए मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी जिला कांगड़ा के जसवा प्रागपुर के संसारपुर टेरेस के एस डी पब्लिक स्कूल में मैरीटाइम  कंपनी के एमडी संजय पाराशर ने डाडा सीबा के बाद दूसरे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया इस क्षेत्र में शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र  के युवाओं को मर्चेंट नेवी में नौकरियां प्रदान करना है यहां से ज्यादा से युवाओं को नेवी व मर्चेंट नेवी लिए   नौकरियां मिले इसके लक्ष्य के लिए करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित करने व फ्री कंप्यूटर शिक्षा वाई फाई, जॉब प्लेसमेंट का  लक्ष्य निर्धारित किया है  ।क्षेत्र के युवाओं को अब नेवी में जाने के लिए युवाओं को अपना करियर बनाने के लिए मुंबई में नहीं जाना पड़ेगा इसके लिए   युवाओं को नेवी में जाने के लिए कैसे जाएं इसके लिए युवाओं को इस क्षेत्र के लोगों को बाहर मुंबई में या दूरदराज के राज्य में ना जाकर अपने करियर को बनने पर इस स्थान पर शिविर  खुलने से उन्हें मर्चेंट नेवी में जाने के लिए कंपनी की ओर से निशुल्क ट्रेनिंग शिक्षा दी जाएगी और उन्हें एजेंट गिरी से बचाते हुए युवाओं को करियर से संबधित फ्री रजिस्ट्रेशन व  जानकारी दी जाएगी। वहीं स्कूल के एम डी राजिंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से हमारे क्षेत्र के नौजवानों को मर्चेंट नेवी में जाने के नए अवसर पैदा होंगे।

इस अवसर पर विंग कमांडर वसुदेव शर्मा एचआईएमटी मैरिटाइम प्रिंसिपल मुंबई, मोहम्मद अबू ताहिर मैनेजर, अभिमन्यु सोनी जरनल मैनेजर, सचिन शेट्टी सीईओ आईटी कंपनी मुंबई, श्री राम नागराजन फैकिलिटी एच आई एम टी , एम डी राजिंदर कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया



 डमटाल : ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुमित कुमार, गृहरक्षक रशपाल सिंह व महिला आरक्षी अंबिका रूटीन गश्त पर थे।


उसी दौरान गांव भुम्बला के नजदीक एक महिला पुलिस टीम को देखकर पीछे की ओर भागने लगी। महिला की हरकतों पर शक होने पर महिला आरक्षी ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान महिला से चरस की खेप बरामद की गई। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी लाया गया है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान राखी पत्नी मनुईल मसीह निवासी भुंबला के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Sunday, February 14, 2021

यातायात नियमों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं वाहन चालक: बिक्रम ठाकुर


 जसवाँ परागपुर 14 फरवरी: उद्योग,  परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज रविवार को सड़क सुरक्षा बारे लोगों को जागरूक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरस में जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रैली में भाग लेने वाले युवाओं को टीशर्ट व टोपियां देकर सम्मानित किया।


परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग है तथा इस दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। हिमाचल में खराब भौगोलिक स्थिति के चलते यहां पर दुर्घटना होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं, जिसके लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस एक माह के अभियान से लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान होगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया तथा कहा कि लोगों के सहयोग से निश्चित तौर पर दुर्घटनाओं में कमी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, मोबाइल पर बात न करने और गति सीमा का उल्लंघन न करने जैसे नियमों को आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि परिवहन सम्बन्धी कार्य के लिए ई-परिवहन सेवा का भरपूर लाभ उठाएं तथा अपने कीमती समय व धन की बचत करें। यह सुविधा आप घर बैठे व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लोकमित्र केन्द्रों से प्राप्त कर सकते हैं।


सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित


इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा चालकों परिचालकांे, मैकेनिकों तथा अन्य लोगों की नेत्र जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क ऐनके वितरित की जाएंगी।


युवाओं को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को परिवहन मंत्री ने नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 


इस अवसर पर स्कूली बच्चों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों तथा कुमार साहिल द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये स्कूल की छात्राओं तथा कुमार साहिल को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ.मेजर विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा जिला में चलाए गये सड़क सुरक्षा माह अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी।



इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने संसारपुर खास पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पॉलिक्लिनिक, सामुदायिक भवन, फार्मेसी कॉलेज,  पोलटेक्निकल कॉलेज, कौशल विकास निगम के भवन इत्यादि का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वृद्धों को पेंशन तथा महिलाओं को मुफ्त गैस के कनेक्शन वितरित किये गए हैं। उन्होंने घाटी पंचायत में 14 सोलर लाइट, छोटा जिम लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एशियाई डेवलोपमेन्ट बैंक के माध्यम से संसारपुर टेरेस पेयजल योजना एवं कस्बा कोटला पेयजल योजना  के सुधार हेतु 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसकी टेंडरिंग प्रक्रिया जारी है।


 



अग्निशमन केंद्र का किया शुभारंभ


इसके उपरांत परिवहन मंत्री ने संसारपुर टेरेस में अग्निशमन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र के खुलने से आसपास के लोगों को आग लगने की किसी भी दुर्घटना में


तुरंत सहायता प्राप्त होगी।  


 


परिवहन मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं


इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने संसारपुर टेरेस तथा संसारपुर खास में लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।


इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. मेजर विशाल शर्मा, आरटीओ उड़न दस्त  डॉ. संजय धीमान, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य अनु राणा, एआरटीओ रमन शर्मा, प्राचार्य मुलख राज शर्मा, आरएम एचआरटीसी पठानकोट राजिंदर पठानिया, ग्राम पंचायत प्रधान संसारपुर टेरेस खास राजेश्वर, तहसीलदार अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस का स्टाफ व बच्चों सहित परिवहन विभाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



कांग्रेस कार्यालय धर्मशाला दाडी में रविवार को नगर निगम के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया

कांग्रेस कार्यालय धर्मशाला दाडी में रविवार को नगर निगम के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में नगर निगम के चुनाव की रणनीति बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक में ब्लाक कांग्रेस द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षको ने भाग लिया जिनका ब्यौरा इस प्रकार से है –

वार्ड नंबर 1से मुनीश कपूर, वार्ड नंबर 2 से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 3 से विक्रम सिंह, वार्ड नंबर 4 से अक्षित मैनी, वार्ड नंबर 5 से बलवंत राणा, वार्ड नंबर 6 से बादल सक्सेना, वार्ड नंबर 7 से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 8 से सरवन थापा, वार्ड नंबर 9 से जगरूप सिंह, वार्ड नंबर 10 से बलवंत राणा, वार्ड नंबर 11 से प्रिंस मंडियाल, वार्ड नंबर 12 से अरुण डोगरा, वार्ड नंबर 13 से रजनीश पाधा, वार्ड नंबर 14 से सुशीला थापा, वार्ड नंबर 15 से राजेश चौधरी, वार्ड नंबर 16 से निशा चौधरी, वार्ड नंबर 17 से रविंद्र कुमार।

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान व् अन्य कार्यकर्ताओ ने भी भाग लिया। इस बैठक में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खु, कुलदीप कुमार, प्रोफ़ेसर चंदर कुमार, व राजेश धर्मानी का स्वागत किया और सभी के सहयोग से मिलकर नगर निगम निकाय चुनावों को जितने की रणनीति के बारे अवगत करवाया !

Friday, February 12, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है जयराम सरकार-विक्रम ठाकुर


उद्योग परिवहन एवं श्रम रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नये क़ानून लागू होने के बाद ना तो देश में कोई मण्डी बंद हुई है तथा ना एमएसपी पर रोक लगी है, बल्कि फ़सलों की ख़रीद बढ़ी है । ये क़ानून किसी किसान के लिए बंधन नहीं हैं बल्कि ये उन्हें विकल्प देते हैं । पुरानी मण्डियों को इनसे कोई ख़तरा नहीं है । केंद्र सरकार ने मण्डियों को आधुनिक बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए बजट बढ़ाया गया है । इस देश में दहेज, तीन तलाक, बाल विवाह के ख़िलाफ़ क़ानून बने । किसी ने मांग नहीं की, फिर भी प्रगतिशील समाज के लिए क़ानून लाये गए। विपक्ष कृषि क्षेत्र में  लाए गए उन कानूनों का विरोध कर रही है  जिनसे  देश के  किसानों के लिए खुशहाली के द्वार खुलेंगे । उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत जसवां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने को प्राथमिकता दी जा रही है । विकास के कार्यक्रमों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है । लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है । जयराम सरकार उन सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है , जिन से हिमाचल प्रदेश की जनता अभी तक वंचित रही है । शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और इस संदर्भ में सरकार निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग का अपना डिवीजन प्राप्त हुआ है और आने वाले दिनों में विद्युत बोर्ड का डिवीजन भी डाडा सीबा के अंदर खोला जाना प्रस्तावित है । उन्होंने  जयराम ठाकुर को हर वर्ग की चिंता करने वाला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि 3 वर्षों के भीतर सरकार ने अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके को हर संभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया है ।


Thursday, February 11, 2021

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की अमरोह पंचायत में व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने तीन व्यक्तियों को लिया हिरासत में।

 


जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में अमरोह पंचायत में सुबह एक व्यक्ति का शव मिला, जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा जिसके उपरांत वहां के लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी में दी, मौके पर पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस  के एएसआई संजीव कुमार   और उनकी टीम पहुंच गई । स्थानीय लोगों की पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके उपरांत  थाना देहरा से एसएचओ कुलदीप कुमार और डीएसपी अंकित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी अंकित शर्मा ने  बताया की अमरोह पंचायत में खड के नजदीक पंचायत हलेड के व्यक्ति का शव मिला जिसका नाम दर्शन बताया जा रहा है स्थानीय लोगों ने इस शव सुबह देखा और उसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी में दी जिसके चलते हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को  हिरासत में ले लिया है जांच पड़ताल  के बाद जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उनको जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा और इनके ऊपर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी की जाएगी।

Wednesday, February 10, 2021

संसारपुर टैरेस में पौंग बैरियर के समीप मिला नर कंकाल

 


थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत पौंग बैरियर के समीप देर शाम सडक किनारे पडे एक नर कंकाल की सूचना मिलने से पुलिस पार्टी मौके पर शिनाख्त के लिये पहुंची व कंकाल को अपने कब्जे में लिया।   जानकारी के अनुसार बुधवार शाम संसारपुर टैरेस पुलिस को संसारपुर टैरेस में पौंग बैरियर के थोडा पीछे एक कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस पुलिस मौके पर पहुंग गई व इसके बाद एएसआई संजीव कुमार ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया । सूचना मिलते ही डीएसपी देहरा अंकित शर्मा व संसारपुर टैरेस पुलिस मौके पर पहुंच गये । वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि कंकाल लगभग चार से पांच महीने पुराना लग रहा है व शायद किसी बजुर्ग का कंकाल हो सकता है । वहीं उन्होंने कहा कि कंकाल को सुबह पोस्टमार्टम के लिये टांडा मेडिकल कालेज भेजा जायेगा व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है । वहीं मौके पर एस. एच. ओ कुलदीप कुमार, एएसआई संसारपुर टैरेस संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार व अन्य पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची

जसवां परागपुर केे करीब 40 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों उप प्रधानों वार्ड सदस्यों सहित जिला परिषद सदस्य पुष्पा देवी को सम्मानित किया गया


पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने आज ने कहा की ज्यादातर कांग्रेसी पंचायत प्रतिनिधियों की जीत हुई है लेकिन तानाशाही के चलते भाजपा उन पर दबाब बनाकर अपना बनाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान भाजपा संगठनात्मक जिला देेेेहरा   के आईटी सैल के सदस्य रहे दलजीत सिह कंबर (बठरा)  की अगुवाई में विभिन्न पंचायतों के  सैकड़ों भाजपा सदस्यों ने भाजपा पार्टी को दरकिनार कर ,  कांग्रेस  में शामिल हुए।  इस कार्यक्रम के बाद   डाडा सीबा बाजार में जसवां परागपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  किसानों के समर्थन में तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष रैली   निकाली । किसानों के लिए   जो बिल व कानून केंद्र सरकार ने बनाया है उसका पुरजोर विरोध करते हैं। अनदाता का अपमान कतई भी सहन नहीं किया जाएगा । केंद्र की तानाशाही सरकार इस काले व तानाशाही बिल  व कानून को निरस्त करे । किसानों को दिल्ली जाने के लिए रोका जा रहा है तथा उनपर तरह तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं । पूरे देश के किसान केंद्र व मोदी सरकार का इस बिल व कानून का  विरोध कर रहे हैं तथा किसानों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं ।  केंद्र सरकार द्धारा  किसानों के लिए जो काला कानून बनाया गया है वह किसान विरोधी है । अगर केंद्र सरकार ने बिल व कानून सही बनाया होता तो किसानों का यह हाल नहीं होता और उन्हें सड़को पर उतरना नहीं पड़ता । कांग्रेस सरकार के समय में किसानों को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी उन्हें आज छिना जा रहा है और उनके ऊपर तरह-तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं ।

Tuesday, February 2, 2021

गांव मलोट के 22 परिबारो ने मंगलवार को सुरेन्द्र सिह मनकोटिया के जैकारे लगाते हुए भाजपा को अलबिदा कहते हुए थामा काग्रेश का दामन

 


विधानसभा जसवां परागपुर के अंतर्गत  ग्राम मलोट में  भाजपा के  22 परिवारों ने मंगलवार को सुरेन्द्र सिह मनकोटिया के जैकारे लगाते हुए भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।भाजपा की जनविरोधी नीतिओ से तंग आकर मलोट गांव के  22 परिवार के लोगो ने कांग्रेसी नेता सुरिंद मंनकोटिया की उपस्तिथि में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।काग्रेश मे शामिल हुए उक्त लोगो का अरोप है  कि हिमाचल भाजपा सरकार की गल्त नितियो ब उनकी  तानाशाही से तंग आकर मजबूरन हमे काग्रेश जुआइन करनी पडी 

बही इनका अरोप है कि भाजपा के उच्च पदाधिकारियो द्वारा सिर्फ और सिर्फ राजनीति की गई है।भाजपा ने सत्ता में आने के लिए हमे हमारी मांगो को पूरा करने के लिए वोट तो ले लिए परन्तु आजतक उनके एक भी कार्य को अमलीजामा तक नही पहनाया गया उसके चलते मंगलवार को 22 परिबार के लोगो ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।यह पंचायत  उद्योग मंत्री ठाकुर विक्रम सिंह  के  घर के नजदीक  की पंचायत है कांग्रेस में शामिल हुए संदस्यो में दिनेश कुमार बीजेपी बीएलए, जसवंत सिंह एक्स बीजेपी बूथ अध्यक्ष, कुलवंत सिंह ,मनजीत सिंह ,  ,सुभाष चंद्र, ईश्वर दत्त शर्मा ,राजकुमार शर्मा, रत्नेश शर्मा, दिनेश शर्मा, परमजीत सिंह, नरेश कुमारी ,राजकुमारी, सरला देवी ,रतन चंद शर्मा, देवराज सिंह ,सतीश कुमारी, तिलकराज ,कृष्णचंद्र मन्हास, जीवन शर्मा ,राकेश कुमार ,केबल सिंह ,गुरनाम सिंह  सहित 22 परिवारों ने भाजपा से किनारा कर सुरिंदर मंनकोटिया में आस्था ब्यक्त की थी इस तरह एका एक झटकों से जसवां परागपुर विधान सभा मे भाजपा के लिए कही न कही खतरे की घण्टी का संकेत है