Saturday, August 6, 2022

थाना देहरा के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस को मिली एक बहुत बड़ी कामयाबी

लाखो के सामान की चोरी करने वाले सभी चोर किये काबु



ससांरपुर टैरेस:- पुलिस थाना देहरा के जाबांज सिपाहियों ने चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ लिया है।बताया जा रहा है कि इस चोर गिरोह ने अभी तक लाखो रुपये के जेवरात पर आज दिन तक अपना हाथ साफ किया है। यही नहीं गत जून महीने में बबिता ठाकुर गाँव कुट्टन संसारपुर टेरेस के घर से भी इस चोर गिरोह ने चोरी की थी जिस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।पुलिस ने इस चोरी करने वाले गिरोह पर कड़ी कारवाई करते हुए इन्हें धरपकडा है। यही नहीं इस गिरोह में 4 पुरुष ओर 1 महिला शामिल है जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।इस गिरोह में सूरज(32) सुपुत्र बिहारी लाल निवासी तलवाड़ा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर,गोगी(42)पत्नी देव राज, सूखा(35)पुत्र सुरजीत सिंह हार चक्कियां  तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा,वारा(45) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी हार चक्कियां,दल्लू(27) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हार चक्कियां कांगड़ा इसमें शामिल है।गौरतलब रहे कि उक्त महिला के घर में आरोपी गोगी और सूरज ने कचरा इकट्ठा करने के बहाने पीड़ित के घर पर नजर रखी। सुखा, वारा और दल्लू सफेद स्विफ्ट कार में स्वां रोड से आए और गोगी और सूरज को स्वां क्षेत्र के पास से उठाकर स्किप रूट से जसवां इलाके में घुस गए। मुख्य सड़क से आने के बजाय। उन्होंने कार को घर से कुछ किलोमीटर दूर खड़ा किया और स्क्रू ड्राइवर और हथौड़े से खिड़की की ग्रिल खोलकर पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने घर लूट लिया और भाग गए। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि इस गिरोह के सदस्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करते हुए अपने मोबाइल फोन घर पर रखते हैं।बताया जा रहा इस  ऑपरेशन में  देहरा पुलिस ने एक स्विफ्ट कार जो कि चोरी के लिए इस्तेमाल की गई थी उसे जपत किया है वहीं पुलिस ने 60 ग्राम सोना और कुछ नकदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि सूरज और गोगी को होशियारपुर जेल से देहरा स्थानांतरित कर दिया गया था, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तलवाड़ा में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। , जबकि अन्य तीन यानी सुखा, दल्लू और वर को देहरा पुलिस द्वारा इस छापे के बाद हार चक्कियां में उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है।वही डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है जैसे ही इनसे कोई और बड़ा सुराग मिलता है और कई बड़े खुलासे निकल कर बाहर आएंगे जिसकी जल्द सूचना दी जाएगी और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Friday, August 5, 2022

पत्रकारों को मिले यलो कार्ड की सुविधा,उद्योग एवम परिवाहन मंत्री से मिला पत्रकारों का मंडल

 


देहरा-ब्यास प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन  व जसवां परागपुर प्रेस क्लब ने सांझा ज्ञापन उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर को दिया। उसमें उन्होंने पंजाब व हरियाणा सरकार की तर्ज पर पत्रकारों को दी जा रही सुविधाओं की मांग की है। ब्यास प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश्वर साकी ने कहा कि उन्होंने सरकार पंजाब की तरह हिमाचल के पत्रकारों को भी येलो कार्ड की सुविधा दे। जसवां परागपुर प्रेस क्लब के खजांची विनायक ने कहा कि मंत्री विक्रम ठाकुर के समक्ष मांग रखी कि येलो कार्ड के साथ जीवन बीमा आदि की सुविधाएं दी जाएं। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस संदर्भ में बात करेंगे। और पूरा प्रयास करेंगे कि ये सुविधा इन्हें जल्द से जल्द मिले।आपको बता दें शुक्रवार को पत्रकारों का एक समूह उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से मिला जिसमें यूनियन के सदस्यों ने पत्रकारों की मांगों को पूरजोर से उठाया गया । वहीं मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों यलो कार्ड की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष बात करेंगे वहीं जल्द ही पत्रकारों की मांगें पूरी हों इसके लिए प्रतिबद्ध है।

तियामल पंचायत की समस्याओं का होना चाहिए हल-कैप्टन संजय

 

पराशर ने तियामल में किया 25वें महायज्ञ का आयोजन


डाडासीबा-कैप्टन संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिसमें पर्याप्त स्तर पर सुधार की आवश्यकता है। शुक्रवार को तियामल गांव के प्रसिद्ध गुग्गा जाहर वीर मंदिर में आयोजित 25वें महायज्ञ के आयोजन पर पराशर ने कहा कि तियामल पंचायत में वर्षों से ऐसी मूलभूत समस्याएं हैं, जिनका सामना हर रोज गांववासियों को करना पड़ता है, बावजूद इन दिक्कतों पर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। संजय ने कहा कि इन समस्याओं के हल के लिए विजन के तहत काम करना होगा।

पराशर ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों की समस्याएं एक जैसी ही नजर आती हैं। अगर कहीं विद्यालय है तो वहां पूरा स्टाफ नहीं है आैर स्टाफ है तो भवन की कमी है। तियामल पंचायत के स्कूल का दर्जा बढ़ना चाहिए ताकि बच्चों को मैट्रिक के बाद जमा दो की पढ़ाई के लिए चन्नौर या बड्डल ठोर न जाना पड़े। कहा कि शीतला मंदिर से लेकर चन्नौर तक का सड़क मार्ग अत्यंत तंग है और अक्सर इसी वजह से इस सड़क पर दुखद दुर्घटनाएं होती रही हैं। वर्तमान में जब ट्रैफिक काफी बढ़ गया है तो इस सड़क को चौड़ा करना समय की मांग है। पराशर ने कहा कि तियामल पचांयत में अन्य गांवों की तरह पेयजल समस्या है और वाटर टैंक का आकार छोटा होने से गर्मी के मौसम में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। इस समस्या के हल को प्रयास करने के लिए तंत्र को प्रभावी कदम उठाने होंगे। संजय ने कहा कि इस पंचायत के संपर्क मार्गों की हालत भी अत्यंत खस्ता है। राड़ू खत्ता, पिंडला, खली और जखूणी गांवों में संपर्क मार्गों पर पैदल चलना तक आसान नहीं है। इन बस्तियों के लिए बेहतर रास्तों का निर्माण होना चाहिए। कहा कि पंचायत में परिवहन सुविधाओं का भी अभाव है। परिवहन सुविधा की कमी से गांववासियों को टैक्सी करने पर मजबूर होना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर पंचायत में कुछ खास नहीं है। आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य ढांचा बेहद मजबूत होना चाहिए क्योंकि इस तथ्य को कोविड-19 के समय में सबने नजदीक से अनुभव किया है। इस पंचायत के अभी तक मोक्षधाम का निर्माण भी नहीं हो पाया है। पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवीधार भी है, जोकि हजरों श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का केन्द्र हैं, लेकिन विडंबना है कि इस स्थल के लिए भी ढंग के रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। संजय ने कहा कि पंचायत में बेसहारा पशुओं व जंगली जानवरोें के आंतक के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल होना चाहिए। महायज्ञ में पंचायत के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों ने भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कमल राज राही, अश्वनी कुमार, दिनेश, देसराज, सतीश, राम पाल, प्रकाश चंद, लवली, मदन लाल, बलदेव सिंह, सुभाष, सतपाल, राजेन्द्र, यशपाल, सोहन लाल, सुलेखा देवी, पूनम, निशा, कुसुम, राधा, सीमा, प्रवीण कुमारी और कमलेश देवी भी मौजूद रहे।


Saturday, February 5, 2022

कैप्टन संजय द्वारा आयोजित 24 वें मेडीकल कैंप में पहुंचे 368 लाभार्थी

 

रैल पंचायत के सांडा गांव के शिविर में मोतियाबिंद के 41 मरीजों का आपरेशन करवाएंगे पराशर


डाडासीबा-कैप्टन संजय द्वारा जसवां-परागपुर क्षेत्र की रैल पंचायत के सांडा गांव में आयोजित किए गए 24 वें मेडीकल कैंप में 368 लाभार्थी पहुंचे। शनिवार को लगे इस स्वास्थ्य शिविर में आंखों व कानों की जांच के साथ ईसीजी, शुगर व ब्लड प्रेशर के भी टेस्ट किए गए। शिविर में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया। रविवार को भी इसी क्षेत्र की भनेड़ पंचायत के मलोट गांव में भी मेडीकल कैंप का आयोजन होगा। सांडा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 220 मरीजों ने अपने आंखों की जांच करवाई तो 63 के कानों का चेक अप किया गया। कैंप में आए 90 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। 125 मरीजों को आई ड्राप्स दिए गए। जबकि आंख चेक करने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों ने 41 मरीजों को आपरेशन करने की सलाह दी। इन मरीजों के मोतियाबिंद के निशुल्क अापरेशन कांगड़ा के निजी अस्पताल में संजय पराशर के द्वारा अागामी बारह फरवरी को करवाए जाएंगे। शिविर में 39 मरीजों को कानों की मशीन फ्री में वितरित की गईं तो 36 मरीजों को कानों की दवाई भी दी गई। इसके साथ ही कैंप में पहुंची 85 महिलाओं को 850 निशुल्क सैनेटरी पैड भी वितरित किए गए। 55 मरीजों के शुगर, बीपी और इसीजी के टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा शिविर में 25 परिवारों के मुफ्त में हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए जरूरी औपचारिकता पूरी की गई।अमरोह के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे कैप्टन संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर प्रदेश में ऐसा पहला क्षेत्र बनने जा रहा है, जोकि निकट भविष्य में पूर्ण रूप से मोतियाबिंद मुक्त हो जाएगा। इसके लिए भविष्य में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहेगा। निस्संदेह क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग व समर्थन मिला है और अब तो छोटे-छोटे गांवों में भी मेडीकल कैंप आयोजित होने लगे हैं। कहा कि भौगोलिक दृष्टि से उन क्षेत्रों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां बुजुर्ग परिवहन सुविधा या अन्य कारणों से इन कैंपों में नहीं पहुंच सके थे। रैल में कुछ महीने पहले भी बाड़ी गांव में शिविर लगाया गया था, लेकिन पंचायत के ही दूसरे गांवों के लोग उस कैंप में बरसात होने के कारण नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे में निर्णय लिया गया कि इस पंचायत में दोबारा शिविर लगाया जाए। आज के कैंप में ज्यादातर लाभार्थी रैल पंचायत से संबंधित रहे हैं। वहीं, मेडीकल कैंप में पहुंचे सांडा गांव के ब्रह्रम दास, रैल की सावित्री देवी, सांडा से सुनीता देवी, नारी की आशा देवी और बाड़ी गांव के रोशन लाल ने बताया कि संजय पराशर के सौजन्य से पहली बार उनके गांव में इस तरह के कैंप का आयोजन हुआ है और उन्हें अपने गांव और घर के नजदीक ही आंखों व कानों का चेक अप करवाने के अलावा विभिन्न टेस्ट करवाने की सुविधा मिली है। बड़ी बात यह भी है कि उन्हें शिविर में जांच के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ा, जिसके लिए वे पराशर का आभार व्यक्त करते हैं।

Monday, January 31, 2022

मुंबई में रहने वाली हिमाचली गर्ल प्रिया शक्तावत फिर से दिया सुपरहिट पहाड़ी गाना।


इंसान कहीं भी चला जाए कितना भी बड़ा हो जाए कितना ही प्रभावशाली और शक्तिशाली बन जाए कितना ही साधन संपन्न और ज्ञानवान हो जाए परंतु वह अपनी जन्म भूमि को अपनी जन्म भूमि की माटी की सुगंध को भूल नहीं पाता ।कामयाबी की कितनी ही ऊंचाइयों पर उड़ ले लेकिन सातवें आसमान से भी वह अपनी जन्मभूमि अपने जन्म स्थान की माटी की सुगंध को सूंघ लेता है।

इंसान की है प्राकृतिक स्वभाव है कि वह महलों में भी रहकर अपने छोटे से गांव अपने छोटे से शहर अपने छोटे से घर को कभी नहीं भुला पाता ।महलों में रहने के बाद भी उसे अपनी जन्मभूमि हमेशा याद रहती है।और वह उस से जुड़ा हुआ रहता है यह प्रकृति की ही देन है प्रकृति का  नियम ऐसा ही है ।प्रिया शक्तावत जो कि मुंबई में रहती हैं मुंबई में सेटल है मुंबई में अच्छा खासा बिजनेस है ,लेकिन  वह हिमाचल की बेटी  है और उन्हें अपने हिमाचल से बहुत प्यार है ।हिमाचल के कांगड़ा जिला की प्रिया शक्तावत अपने कल्चर से इतनी प्रभावित हैं कि वह चाहे  तो बड़े से बड़ा हिट गाना अपने स्तर पर फिल्मा सकती है और कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच सकती है ।

परंतु हिमाचल की संस्कृति को संजोए हुए वह हिमाचल के लिए ही कुछ करना चाहती है ताकि हिमाचल का नाम रोशन हो सके। उनके अपने राज्य को एक अलग से पहचान मिल सके।प्रिया शक्तावत एक सफल व्यवसाई होने के साथ-साथ गाने का शौक भी रखती हैं और उन्होंने अपना गाने का शौक हिमाचली गानों से पूरा करने की ठानी है ,और हिमाचली कल्चर हिमाचली संस्कृति को बुलंदियों पर पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं ।हिमाचल के सभी प्रदेशवासियों उनकी इस कोशिश को तहे दिल से स्वीकारते हैं तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हैं कि शीघ्र ही वह हिमाचल का नाम बॉलीवुड में रोशन करें।पेश है उनके गाने का लिंक जिसे आवश्य खोलिए और इस मनोरंजक हिमाचली गाने का आनंद लीजिए ।

Friday, January 28, 2022

शराब पीकर हुडदंग मचाने पर युवक को लिया हिरासत में


थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत एक युवक को शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है  जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस पुलिस कर्मचारियों ने स्वां व्रिज पर नाका लगा रखा था व मोटरसाइकल सवार युवक मनोज कुमार सुपुत्र सरूप सिंह को जब पुछताछ के लिए रोका गया तो युवक पुलिस कर्मचारियों के सामने हुडदंग मचाने लगा व बतमीजी करने लगा । बार बार समझाने पर जब युवक नहीं माना तो शराब के नशे में हुडदंग मचाने पर युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया गया ।एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि हुडदंग मचाने पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है व आगमी कार्यवाही जारी है ।

Thursday, January 20, 2022

जहरीली शराब मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ,कोर्ट ने 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा


 मंडी जिला में सुंदर नगर में  अवैध शराब पीने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। वीरवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मामले में पुलिस ने आईपीसी धारा 304 ,308 और 120 के तहत एफ आई आर दर्ज कर दी है मामले की जांच के दौरान आरोपी सोहनलाल उर्फ रवि 27 वर्ष पुत्र बृजलाल ग्राम शजवार  डाकघर मलोह सुंदरनगर जिला मंडी,प्रदीप कुमार उर्फ दीप 47 वर्ष पुत्र खजाना राम ग्राम सरोह  डाकघर आज सुधा  सुदाहरण तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ,जगदीश चंद्र प्रवीण झा वर्ष पुत्र तुलसीराम निवासी सुदाहण तहसील सुंदरनगर जिला मंडी और अजय सिंह 69 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह निवासी सुदाहण तहसील सुंदरनगर जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी मामले को लेकर सुंदर नगर पहुंचे और मामले को लेकर चल रही जांच की निगरानी के लिए सुंदर नगर में भी मौजूद हैं वही प्रदेश पुलिस द्वारा मामले में अनुभवी और राष्ट्रीय जांच एजेंसी में कार्य कर चुके आईपीएस अरविंद नेगी को भी जांच के लिए गठित एसआईटी का सदस्य बनाया गया है मंडी एचपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एसआईटी गंभीरता से जांच कर रही है जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ अपराध स्थल का दौरा कर स्थानों पर छापेमारी आपत्तिजनक सम्राट सामग्री को जब्त कर और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को का साक्षात्कार शामिल है।

Saturday, November 20, 2021

किसानों के आगे झुकी सरकार,तीन काले कानून लिए वापिस: अभिषेक धीमान।

 


जिस तरह से देश भर में किसानों ने सरकार को कृषि बिल को वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था वही सरकार को यूपी  और पंजाब के चुनाव नजदीक आने पर  तीन काले कानूनों को वापस लेना पड़ा। समाजसेवी अभिषेक धीमान ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार को इन तीन काले बिलों को वापस करने के लिए संघर्ष पर डटे किसानों की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा देना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से हिमाचल के उपचुनावों में बीजेपी को करारी हार मिली है उसके चलते डीजल और पेट्रोल के दामों में भी काफी कटौती आई है जिसके चलते केंद्र सरकार ने देखा कि पंजाब और यूपी के चुनाव नजदीक आ रहे हैं अगर इन तीन कृषि कानून बिलों को वापस नहीं लिया गया तो जनता इस बार चुनावों में सबक सिखाएगी इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु नानक देव जयंती को इन तीन कृषि बिलों को वापस ले लिया गया। समाजसेवी अभिषेक धीमान ने यह भी कहा कि इसका सारा का सारा श्रेय किसी भी पार्टी को नहीं जाता है, इसका सारे का सारा श्रेय किसानों को जाता है और उनकी विजय हुई है।

Saturday, November 6, 2021

हिमाचल के उपचुनावो में कांग्रेस की जीत के आगे झुकी केंद्र सरकार:अभिषेक धीमान।

 


उप चुनावों की जीत के बाद युवा कांग्रेस के अभिषेक धीमान ने कहा कि इस बार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते हिमाचल प्रदेश की जनता ने आखिरकार बीजेपी सरकार को सबक सिखा ही दिया। हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है जिसमें तीन विधानसभा और एक लोकसभा की सीट थी ।अभिषेक धीमान  का कहना है कि बीजेपी इस बार खाता भी नहीं खोल पाई, बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के चलते लोग परेशान हो चुके थे जिसके चलते भारी बहुमतों से हिमाचल वासियों ने कांग्रेस को विजई बनाया और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इस बार भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। अभिषेक धीमान का यह भी कहना है कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत से केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के  चलते उनको पेट्रोल और डीजल में कटौती करनी पड़ी। केंद्र सरकार को  हिमाचल की जनता के आगे झुकना ही पड़ा जिससे लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है ।अब सरकार को गैस और बढ़ती महंगाई पर भी रोक लगानी होगी नहीं तो 2022 में इन का सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा।

Friday, October 22, 2021

तलवाड़ा के दौलतपुर चौक के पास हलेड मोड़ पर बजरी से भरे ट्रक ने दो व्यक्तियों को कुचला।


तलवाड़ा और तलवाड़ा के आस-पास के गांव में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। हर दूसरे या तीसरे दिन कोई ना कोई व्यक्ति सडक हादसों का शिकार हो रहा है जिसके चलते पिछले कल एक और बहुत बड़ा हादसा हुआ जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से एक बजरी से भरे हुए ट्रक आया और उसने दो व्यक्तियों को कुचल दिया जिनका नाम सिकंदर  पुत्र श्री चूरू राम बासी भोल  दूसरा जीत  राम पुत्र श्री रजिंदर सिंह वासी हलेड से है सिकंदर चाये की दुकान  करता  है अपने घर को जा रहा था  उसी दौरान  दौलतपुर की साइड से  टिपर पी  बी 13 ए एल 7185 आया और दोनों  युवक को अपने चपेट में ले लिया।  एक युवक की दोनों टांगे  और दूसरी की एक टांग को कुचल दिया गया है ।स्थानीय लोगो द्वारा दोनों युवको को बी बी एम बी हस्पताल में भेज दिया गया हालात ज्यादा खराब होने पर दोनों व्यक्तियों को आगे रेफर कर दिया गया। गुस्साए स्थानीय लोगों द्वारा दिन प्रतिदिन बढ़ते हादसों के चलते चक्का जाम कर दिया गया । स्थानीय लोगों का कहना है खनन माफिया के विरुद्ध कई बार सरकार और प्रशासन को कई शिकायतें दी गए हैं पर इसका कोई भी हल नहीं हो पा रहा है क्रेशर मालिकों द्वारा खनन माफिया खुलेआम किया जा रहा है जिस पर सरकार और प्रशासन ने चुप्पी साधी है वही मौके पर हलका दसुआ के विधायक अरुण मिकी डोगरा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि हादसे का शिकार हुए व्यक्तियों की सहायता जरूर की जाएगी।

Wednesday, October 6, 2021

किसानों की हत्या करने वालों पर हो कार्यवाही - राजेन्द्र शर्मा


संसारपुर टैरेस - उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाडी चढाकर हत्या करने की साजिश पर राजेन्द्र शर्मा ने दुख प्रकट करते हुये कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाये व इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाये । 

 उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसानों को केन्द्रीय मंत्री के बेटे द्वारा गाडी चढाकर मारा गया है इसका दंड दोषियों को मिलना चाहिए व किसान अपने हक के लिए देशभर में किसान शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे हैं व केन्द्र सरकार किसान आंदोलन पर तानाशाही रवैया अपना रहा है । उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन को नाकाम करने के लिए ये साजिश रची गई है जोकि निदंनीय है व इसकी जल्द से जल्द जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये ।

Sunday, September 26, 2021

पौंग झील ने उगला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेजा।


 संसारपुर टैरेस  - शुक्रवार देर शाम थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैल के गांव बनूडी के समीप पौंग झील में डूबे युवक राकेश कुमार का शव रविवार सुबह पानी पर तैरता हुआ मिला । ज्ञात रहे कि शुक्रवार शाम को चार दोस्त बनूडी के समीप पौंग झील के किनारे घूमने आये थे व इस दौरान एक युवक राकेश कुमार निवासी मानगढ का पैर फिसलने से वो पौंग झील में गिरने से डूब गया था जिसकी तलाश में कल प्रशासन व स्थानीय लोग सुबह से देर रात तक जुटे रहे परन्तु युवक का शव बरामद नहीं हुआ व अंधेरा होने पर तलाश बन्द करनी पडी । वहीं सुबह जब दोबारा तलाश शुरू की गई तो युवक का शव उसी जगह के आसपास पानी पर तैरता हुआ नजर आया जिसे निकालकर धर्मशाला पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया ।

Sunday, August 8, 2021

संसारपुर टैरेस पुलिस ने देसी शराब की 24 बोतलें की बरामद।


15 अगस्त के नजदीक आते ही पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है । संसारपुर टेरेस बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश में आने आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।  संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार और उनकी टीम द्वारा भी जगह जगह पर नाकेबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है । नाकाबंदी के दौरान जोड़बड़ सड़क पर झुरनी मोड़ के समीप एक युवक बोरी में शराब भरकर लेकर जा रहा था पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया ।पुलिस ने युवक को रोककर जब तलाशी ली तो उस बोरी में देसी शराब की 24 संतरा बोतल बरामद की गई। संसारपुर टैरेस पुलिस ने बोतलों को बरामद कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।