Wednesday, March 4, 2020

सरकार के खिलाफ सड़कों पर एबीवीपी, धर्मशाला में प्रदर्शन


धर्मशाला :-सीयू को लेकर एबीवीपी ने भाजपा सरकार को घेर लिया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी वोट की राजनीति कर रही है। शिलान्यास के एक साल बाद भी केंद्रीय विवि के स्थायी परिसरों का निर्माण  न हो पाना भाजपा सरकार की नाकामी है। संगठन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ धर्मशाला में हल्ला बोला।
प्रदर्शन में केंद्रीय विवि के धर्मशाला, शाहपुर और देहरा परिसरों के अलावा हिमाचल प्रदेश विवि के क्षेत्रीय केेंद्र खनियारा, कांगड़ा, नगरोटा, तकीपुर, डीएवी कांगड़ा, मटौर, शाहपुर और धर्मशाला कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। प्रदेश सचिव राहुल राणा ने कहा कि पिछले 23 दिन से एबीवीपी कार्यकर्ता कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं। 21 फरवरी को शाहपुर स्थित अस्थायी परिसर में मोमबत्तियां जलाकर शोक सभा की। बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार का रवैये ऐसा ही रहा, तो आंदोलन का उग्र रूप दिया जाएगा। जरूरत पड़ने चलो धर्मशाला के बाद चलो शिमला और दिल्ली का नारा दिया जाएगा। इस मौके पर एबीवीपी के चंबा-कांगड़ा विभाग के संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर, कांगड़ा जिला संगठन मंत्री साहिल चंदेल, सचिन, नवदीप कौशल आदि छात्र नेता मौजूद रहे। 

सीयू के नाम पर खोल दीं अस्थायी दुकानें, राशन नहीं भरा: शबनम
देहरा परिसर की छात्रा नेत्री शबनम ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीयू की अस्थायी दुकानें तो खोल दी, लेकिन अब राशन भरना भूल गई है। परिसरों में छात्रों की सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। छात्रावास तो दूर, परिसरों में गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा नहीं है। देहरा में अभी 100 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन लाईब्रेरी में सिर्फ 25 के बैठने का प्रावधान हैं। 

अभी तीन स्थानों पर अस्थायी रूप से चल रही हैं कक्षाएं
केंद्र सरकार ने 2009 में विश्वविद्यालय खोला था। तक से लेकर अभी तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। देहरा, शाहपुर और धर्मशाला में किराये या फिर दूसरे शिक्षण संस्थानों के भवनों में सीयू की कक्षाएं अस्थायी रूप से चल रही हैं। 11 साल से भवन निर्माण की दिशा में कोई स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
(MODERN COMPUTER DEALS IN:-LAPTOP,DESKTOP,CCTV CAMERA,PRINTER.)
                            CONTACT:-8872328030-9464010836-01970256488.

कोरोना वायरस का खौफ: हिमाचल में दो महीने के लिए बंद कर दिए गए तिब्‍बती स्‍कूल, क्या है पूरा मामला पढ़े


धर्मशाला :--कोरोना वायरस की दहशत के बीच तिब्‍बती स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है। दरअसल, इन स्‍कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी विदेश में ही फंस गए हैं। दो माह की छुट्टियों के बाद अब स्कूल खुलने का समय था और  विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों से भारत आना  था। किसी भी तरह के कोरोना वायरस के संकट से बचने के लिए निर्वासति तिब्बती सरकार व प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विद्यार्थियों की छुट्टियों को दो माह तक और  बढ़ा दिया है।
अकसर छुट्टियों के दौरान विद्यार्थी नेपाल, भूटान, थाईलैंड समेत अन्य देशों में चले जाते हैं। छुट्टियों के बाद इन विद्यार्थियों ने वापस अपने स्कूलों में आना  था, लेकिन इससे पहले ही छुट्टियों के आदेश  जारी कर दिए हैं।
ये बच्चे जिला कांगड़ा व मंडी में निर्वास‍ित तिब्बती सरकार की ओर  से संचालित टीसीवी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज स्कूल (टीसीवी) में दो माह की और छुट्टियां कर दी गई हैं। यह स्कूल तीन मार्च से खुल रहे थे, लेकिन अब यह स्कूल तीन मई को खुलेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस की टेक- फेब कंपनी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


मुकेश कुमार (संसारपुर टैरेस):-क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस की टेक- फेब कंपनी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के जनरल मैनेजर श्री अजय डोगरा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।  शिविर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा कामगारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बिस्तरत जानकारी दी गई, हित लाभो की जानकारी देते हुए ESIC के जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्र शेखर ने बताया कि बिमाकरित व्यक्तियों को ESIC की ओर से चिकित्सा सुविधाओं तथा कैश हित लाभ के अलावा भी Esi की ओर से चल रहे मेडिकल कालेज में भी विमाकरित के बच्चो को एम. बी. बी. एस कोर्स हेतु 30% सीटें आरक्षित है। इस अवसर पर क्षे‌त्रिय कार्यलय से विशेष तौर पर आए ESIC जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्र शेखर तथा कार्यलय मेहतपुर के शाखा प्रबंधक श्री धर्मपाल , श्री बलवंत जी , डॉक्टर अमित शालीवाल , दीपक इंटरनेशनल के फैक्टरी मैनेजर मुकेश कुमार (बबलू) के.के. दुबेदी , के. एल.सोबती , आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रीचन्द्र शेखर ने शिविर में मौजूद बीमाकरितों को ESIC की सुविधाओं को लेने के लिए आ रही समस्याओं को सुना तथा उनका जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा दिया । जागरूकता शिविर के उपरान्त ESIC की ओर से बीमाकरितो का स्वस्थ जांच हेतु एक हैल्थ चैक अप कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के लगभग 100 कर्मचारियों ने अपनी स्वस्थ जांच करवाई ।
जिसमें दीपक इंटरनेशनल कंपनी के फैक्टरी मैनेजर मुकेश कुमार बबलू ने ESIC विभाग को ओद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों को   आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया कि जब भी किसी कर्मचारी को चोट जा फिर कोई फैक्टरी में  ऐक्सिडेंट हो जाता है तब उसको लेकर जालंधर से पहले कोई भी इमरजेंसी हॉस्पिटल नहीं मिल पाता है और वह भी ESI से टाई अप न होने की वजह से कर्मचारियों का लाखों रुपए का खर्चा हो जाता है ओर उसे ESIC का कोई भी लाभ नहीं मिल पाता है जदी मिलता भी है तो भो ना के बराबर । इसलिए उन्होंने विभाग से प्रार्थना की है कि संसारपुर टैरेस से नजदीक पंजाब के प्रांत मुकेरियां के हॉस्पिटलों के साथ  ESI  का टाई-अप करने के लिए कहा ताकि सभी कर्मचारियों को ESI का  लाभ मिल सके ।

राज्य स्तरीय बैसाखी मेले के आयोजन हेतु एसडीएम ने की बैठक



मुकेश कुमार :-देहरा 04 मार्च  12 अप्रैल को कालेश्वर मंदिर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला का आगाज होगा। कालेश्वर मंदिर परिसर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी दी। एसडीएम ने मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी विभागों को मेले को यादगार बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। अतः विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के लिए विभागों एवं अधिकारियों की जिम्मेवारियां सुनिश्चित की।
उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि कालेश्वर में होने वाला राज्य स्तरीय बैसाखी मेला न केवल क्षेत्र अपितु पूरे प्रदेश की शोभा बड़ाने वाला कार्यक्रम है, अतः इसके संचालन और सूव्यवस्था में कोई भी कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय मेले की शुरुआत 12 अप्रैल को की जाएगी और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 14 को इसका समापन कर दिया जाएगा। जिसमें विभिन्न कलाकार, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक समिति के सदस्य जल्द बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करेंगे।
एसडीएम बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सहज स्नान और दर्शन की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। धनबीर ठाकुर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार और स्कूल भी सम्मिलित होंगे, जिससे क्षेत्र के कलाकारों और विद्यार्थियों को भी अपना हुनर दिखाने का अच्छा मंच मिलेगा।
इस अवसर पर टैंट व्यवस्था व सजावट, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि एवं स्वागत व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेवारियां सुनिश्चि की गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रागपुर जी.सी पाठक, नायब तहसीलदार रक्कड़ सतीश कुमार, नायब तहसीलदार परागपुर नाजिर हूसेन, बीएमओ डा सुभाष ठाकुर, शोभा रानी अध्यक्ष पंचायत समिति, जिला परिषद् सदस्या अरुणा डोगरा, बख़्शीश कुमारी, मदन लाल शर्मा, मंदिर न्यास के सदस्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Monday, March 2, 2020

झटका ----हिमाचल में महंगी होगी बिजली, बोर्ड ने मांगी 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी


हिमाचल में बिजली महंगी होने की संभावना बढ़ गई है। राज्य बिजली बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग से बिजली दरों में 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी मांगी है। 487 करोड़ के राजस्व घाटे का हवाला देते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 6000 करोड़ के वार्षिक राजस्व की जरूरत बताई गई है। बीते साल के मुकाबले इस बार बोर्ड ने 882 करोड़ की अधिक मांग की है। बोर्ड की मांगों को आयोग पूरा करता है तो प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को अप्रैल से झटका लग सकता है।
हिमाचल सरकार वर्तमान में 50 हजार करोड़ से अधिक राशि के कर्ज में डूबी हुई है। बिजली बोर्ड के आय के साधन कम और व्यय अधिक होने से घाटा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बोर्ड ने आयोग को भेजी पिटीशन में हिमाचल के 21 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 30 हजार औद्योगिक घरानों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई को 8.73 फीसदी की दर से बढ़ाने की मांग की है। साल 2019 में आयोग ने बोर्ड के 5117.95 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत को पूरा करने के लिए घरेलू बिजली प्रति यूनिट पांच पैसे और उद्योगों को दी जाने वाली बिजली को दस पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ाया था।

इसके बावजूद बोर्ड को 2019-20 में 487.88 करोड़ का घाटा हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने 2020-21 के लिए 6000.52 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। बोर्ड की याचिका पर आने वाले दिनों में नियामक आयोग स्थिति स्पष्ट करेगा। बता दें कि साल 2017-18 और 2018-19 में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ाई थीं। साल 2016 में घरेलू बिजली साढ़े तीन फीसदी महंगी हुई थी।

बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहते हैं तो सात मार्च तक दो सुझाव
नई बिजली दरों में आप बढ़ोतरी नहीं चाहते हैं तो सात मार्च तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग साल 2020-21 के लिए बिजली दरें तय करने से पहले जनता की राय भी लेगा। इसी कड़ी में 26 मार्च को आयोग के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में जन सुनवाई होगी। सुझाव-आपत्तियों का बिजली बोर्ड 18 मार्च तक लोगों को जवाब भेजेगा। बोर्ड के जवाब से असंतुष्ट लोग 24 मार्च तक दोबारा बात रख सकेंगे।

Friday, February 28, 2020

जसवां की बेटी अर्शी शर्मा होगी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ।


जसवां की बेटी अर्शी शर्मा सपुत्री श्री लक्ष्मी कांत शर्मा गांब बेहड़ कुठेरा जो की सरकारी उच्च विधालय मनिमाजरा में जे. बी. टी   अध्यापिका के पद पर तैनात शिक्षा में नवाचार के लिए मानव संसाधन मंत्री श्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।जे पुरस्कार उन्हें 28 फरबरी से 2 मार्च तक अरविंदो सोसायटी द्वारा आयोजित दिल्ली में होने वाली कार्यशाला में दिया जाएगा ।शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए उन्हें समानीत किया जाएगा ।
इस वर्ष ऑनलाइन नवाचार श्रेणी में इस कार्यक्रम के तहत देश भर में से 5लाख शिक्षकों ने हिस्सा लिया जिसमें 63 शिकशो का चयन किया गया , जिसमें  जसवां  की बेटी अर्शी शर्मा भी है ।   अर्शी शर्मा के पिता लक्ष्मी कांत शर्मा ने स्थानीय स्कूल के अध्यापकों  का वी धन्यवाद किया जहां से  उसने  पढ़ाई की   है । वहां के स्थानिय विधायक एवं मंत्री उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री विक्रम ठाकुर ने अर्शी शर्मा ओर उसके माता पिता को बधाई दी ।



Thursday, February 27, 2020

सुरिंद्र मनकोटिया को जसवां-प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया


SURINDER MANKOTIA(CONGRESS BLOCK PRESIDENT JASWAN PRAGPUR (H.P)

जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुरिंद्र मनकोटिया किए गए मनोनीत। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को अधिसूचना जारी की और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात भी कही।बता दें कि सुरिंद्र मनकोटिया पूर्व में हिप्र अन्य कामगार एंव कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे वहीं, वे इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर थे। इसी के साथ मनकोटिया प्रदेश कर्मचारी वहीं, सुरिंद्र मनकोटिया ने जसवां परागपुर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।सुरेंद्र मनकोटिया ने पत्रकारों से संबोधित होते हुए बताया कि वह जनता के लिए काम करते आए हैं आगे भी करते रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि जसवां परागपुर  की प्रग्रति  लिए कांग्रेस की  बहुत महत्वता रही  हैं।

Wednesday, February 26, 2020

Delhi Violence: पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, कार्रवाई के लिए आदेश का इंतजार सही नहीं


दिल्ली में हुई हिंसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली पूर्व सीआईसी वजाहत हबीबुल्ला की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में हिंसा की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन उससे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा कि वह हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर विचार करके शाहीन बाग प्रदर्शनों के संबंध में दायर की गई अपीलों के दायरे में विस्तार नहीं करेगी।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंसा के संबंध में याचिकाओं पर सुनवाई की है। इसके बाद न्यायालय ने दिल्ली हिंसा से संबंधित याचिकाओं का निस्तारण करते हुए कहा कि हाईकोर्ट इस मामले पर विचार करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण रहे यह सुनिश्चित करना कानून लागू करने वाले प्रशासन का काम है।

सॉलिसिटर जनरल ने न्यायालय से दिल्ली हिंसा से संबंधित प्रतिकूल टिप्पणियां न करने का अनुरोध किया क्योंकि इससे पुलिस बल हतोत्साहित होगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रतिकूल संदर्भ में टिप्पणियां नहीं की गईं बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए की गईं कि कानून व्यवस्था बनी रहे।

दिल्ली पुलिस को अमेरिका-ब्रिटेन का उदाहरण
न्यायमूर्ति केएम जोसेफ ने कहा कि पुलिस ने पेशेवर रवैया नहीं अपनाया। कोर्ट ने अमेरिका तथा ब्रिटेन में पुलिस का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कुछ गलत होता है कि पुलिस को कानून के अनुसार पेशेवर तरीके से काम करना होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर उकसाने वाले लोगों को पुलिस बच कर निकलने नहीं देती तो यह सब नहीं होता। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर कोई भड़काने वाले बयान देता है तो पुलिस को आदेशों का इंतजार नहीं करना होता बल्कि कानून के अनुसार कार्रवाई करनी होती है।

Tuesday, February 25, 2020

सीएए का विरोध करने वालों को सीएम जयराम की दोटूक, बाेले- भारत माता की जय कहने वाले ही रहेंगे देश में


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत माता की जय कहने वालों को ही देश में रहने का अधिकार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का विरोध करने वालों को खरी-खरी सुनाई।
जयराम ठाकुर ने कहा कि विरोध करने वाले सियासत कर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। भारत माता की जय न कहने वाले और संवैधानिक व्यवस्थाओं का बार-बार निरादर करने वालों के साथ सख्ती से निपटने का समय आ गया है। इनकी मानसिकता भारत में यह ठीक नहीं और वो भी ठीक नहीं वाली है। सीएए का विरोध करने वालों के साथ गृहमंत्री ठीक तरीके से निपटने में सक्षम हैं। वह दिल्ली के हालात को संभाल लेंगे।
विपक्ष के सभी मुद्दों का जवाब देंगे
मुख्यमंत्री ने अभिभाषण के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में जो नई पहलें की थी, उन्हें और मजबूत किया गया है। जनता ने सरकार की नीतियों को स्वीकारा है। आम चुनाव और दो जगह के उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के संदेश स्पष्ट है। जनता ने सरकार की नीतियों को सराहा है। अभिभाषण पर अब चर्चा होगी। विपक्ष जो भी मुद्दे उठाएगा, उनका जवाब दिया जाएगा।

खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी Expiry Date, दुकानदारों ने विरोध करते हुए गिनाई परेशानियां


मिठाई की दुकानों में कंटेनर या ट्रे में रखी खुली मिठाइयों के लिए भी अब दुकानदार को मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंड‌र्ड्स अथॉरिटी (एफएसएसएआइ) ने इस वर्ष जून से स्थानीय मिठाई दुकानदारों के लिए यह नियम अनिवार्य कर दिया है। हालांकि कई शहरों के मिठाई विक्रेताओं ने यह कहते हुए इस नियम के पालन में अड़चन की बात कही है कि सुबह को बनाने और दोपहर या शाम तक बेच दी जाने वाली जलेबी और लड्डू जैसी मिठाइयों पर मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिख पाना कैसे संभव होगा। वर्तमान में मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिखने की बाध्यता केवल पैकेटबंद मिठाइयों के लिए ही है।
एफएसएसएआइ को स्थानीय मिठाई दुकानदारों द्वारा खराब हो चुकी मिठाई भी बेच दिए जाने संबंधी कई शिकायतें मिली थीं। ऐसी मिठाइयों से स्वास्थ्य पर संभावित नकारात्मक असर को देखते हुए अथॉरिटी ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए हैं। अपने आदेश में एफएसएसएआइ ने कहा, 'खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनों के हित में यह फैसला किया गया है कि खुली और गैर-पैकेटबंद मिठाइयों के मामले में उस मिठाई के कंटेनर या ट्रे पर मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा।' यह फैसला इस वर्ष पहली जून से प्रभावी होगा।




देश में सिर्फ तीन प्रतिशत मिठाइयों की पैकिंग होती है। 97 प्रतिशत मिठाइयां खुली बिकती हैं। नकवी ने कहा कि करीब 10 दिन पहले ही एफएसएसआइ के अधिकारी के साथ बैठक हुई थी। जिस तरह का आदेश है, उसे लागू नहीं किया जा सकता। देशभर के सदस्यों से चर्चा शुरू हो गई है। दो-चार दिन में सरकार को प्रस्ताव सौंप रहे हैं कि बीच का रास्ता निकाला जाए। इतनी जल्दी और इसी रूप में इसे लागू करना अव्यावहारिक है।

हिमाचल में दिल्‍ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, मिस्‍ट कॉल से सदस्‍यता अभियान शुरू

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं पार्टी निर्वाण कमेटी सदस्य रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव दिल्ली मॉडल पर लड़ा जाएगा। पालमपुर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आप ने हिमाचल में एक लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। मिस्ड कॉल से आप की सदस्यता लोगों को प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि आप ने प्रदेश के संसाधनों का दोहन करने के लिए नीति बनाई है। पर्यटन व प्राकृतिक संपदा का दोहन कर प्रदेश को समृद्ध बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार इसका उचित इस्तेमाल नहीं कर सकी है। प्रदेश सरकार प्रकृति का दोहन करने के बजाय कर्ज में डूबती जा रही है। हिमाचल में इतने वर्षों में अभी तक कांग्रेस व भाजपा मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करवा पाईं हैं।पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली तक पानी देने वाली हिमाचल सरकारें प्रदेश की राजधानी शिमला सहित बड़े शहरों में ही उचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा हैं। आप ने प्रदेश के हर कोने में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया है।हिमाचल पन विद्युत उत्पादन का बड़ा राज्य है लेकिन प्रदेश में बिजली अन्य राज्यों से महंगी है। इसी तरह सीमेंट का उत्पादन हिमाचल प्रदेश में होने के बावजूद महंगा सीमेंट बेचा जा रहा है। प्रदेश में बढ़ती बेराजगारी पर सरकारों का अंकुश न होने का आरोप लगाते हुए आप नेता ने कहा कि हमारी पार्टी ने बेराजगारी को भी समाप्त करने की नीति बनाई है। आप उपरोक्त मुद्दों को लेकर जनता के पास आएगी और आगामी चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शेर ङ्क्षसह, प्रदेश महामंत्री स्वरूप ङ्क्षसह राणा मौजूद रहे।
              MODERN COMPUTER DEALS IN LAPTOP DESKTOP CCTV CAMERA 
                                           CONTACT 9464010836-8872328030

अब धर्मशाला के पास शिव मंदिर में तोड़फोड़, शरारती तत्‍वों ने झाड़ियों में फेंकी शिवलिंग

सदर थाना धर्मशाला के तहत नगर निगम के वार्ड 17 सिद्धपुर स्थित शिक्षा बोर्ड कॉलोनी के साथ बने शिव मंदिर में मंगलवार को किसी ने तोड़फोड़ की। भगवान शिव की मूर्ति और शिव¨लग को उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया है। नंदी बैल की मूर्ति का कोई पता नहीं चल पाया है। वार्ड पार्षद व ग्राम सुधार सभा सिद्धपुर ने धर्मशाला थाना में इस बाबत सूचना दे दी है। मंगलवार सायं करीब आठ बजे किसी ने मंदिर में तोड़फोड़ की। कॉलोनी में रहने वाले एक बच्चे का कहना है कि एक औरत मंदिर में तोड़फोड़ कर रही थी।बच्चे का कहना है कि जब वह मंदिर की ओर गया और स्वजनों को आवाज लगाने लगा तो महिला वहां से फरार हो गई। इस मंदिर की स्थापना करीब तीन चार साल पहले हुई है और 22 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया गया था। पार्षद विशाल जम्‍वाल ने बताया कि पुलिस की मदद से मामले की छानबीन करवाई जाएगी। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बीते दिनों जिला चंबा में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, इस तरह की  वारदात से प्रदेश के लोगों में काफी आक्रोश है। हिमाचल के अधिकतर लोग शिव की अराधना करते हैं, ऐसे में मंदिरों में इस तरह की घटनाएं होने से लोग निराश हैं। जिला चंबा के भरमौर में लाहला स्थित शिव प्रतिमा को दो बार तोड़ दिया गया।बीते महीनों शरारती तत्‍वों ने मूर्ति को तोड़ दिया। जिसे प्रशासन और पंचायत ने दोबारा बनवा दिया। अब बीते सप्‍ताह दोबारा मूर्ति को खंडित कर दिया गया। भरमौर पुलिस प्रशासन इस मामले में अभी तक किसी को भी नहीं पकड़ सका है। अब प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में इस तरह की वारदात से लोग निराश हैं।

Monday, February 24, 2020

अप्रत्‍याशित घटनाक्रम में विस अध्‍यक्ष के लिए विपिन परमार के नाम पर लगी मुहर, अंत तक ये नाम भी रहे दौड़ में


अप्रत्याशित घटनाक्रम के बीच स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए तय किया गया है। दिनभर इस पद के लिए विधानसभा में सचेतक नरेंद्र बरागटा व योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला के अलावा कई नाम सामने आते रहे। लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में परमार के नाम पर सहमति बनी। परमार मंगलवार सुबह 10 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को शाम सात बजे राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपिन परमार का नाम लिया। परमार इससे सहमत नहीं दिखे। इस पर मुख्यमंत्री उन्हें बैठक से बाहर ले गए और उनसे बात की। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से भी परमार की बात करवाई। इसके बाद परमार मान गए और दोनों बैठक में दोबारा पहुंचे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार के कार्यों को कैसे सदन में रखा जाना है, के बारे में रणनीति तैयार की। बैठक में भाजपा के नए अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। हालांकि पहले वह विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए विधायक दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाते थे। विपक्ष के हमले से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। विपक्ष की तल्खी का जवाब उसी तरह से देने के लिए युवा विधायकों को आगे लाने की रणनीति तैयार की है। सोमवार सायं सात बजे शुरू हुई भाजपा विधायक दल की बैठक रात करीब 10 बजे तक चली। बैठक के बाद विपिन परमार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की गाड़ी में आए।
कांगड़ा से तीसरे विधानसभा अध्यक्ष होंगे
विपिन परमार कांगड़ा से तीसरे विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इससे पहले शांता कुमार की सरकार में चौधरी सरवण कुमार इस पद पर आसीन हो चुके हैैं। कांग्रेस कार्यकाल में बृज बिहारी लाल बुटेल भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।
तीन मंत्रियों के पद खाली, छह दावेदार
प्रदेश सरकार में विपिन परमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रियों के तीन पद खाली हो जाएंगे। इससे पहले किशन कपूर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दिया था जबकि अनिल शर्मा ने संसदीय चुनाव में विवाद के बाद पद छोड़ा था। मंत्री पद की दौड़ में कांगड़ा जिले के नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, सिरमौर से सुखराम चौधरी, हमीरपुर से कमलेश कुमारी, जवालामुखी से रमेश धवाला और जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा का नाम शामिल है। इनमें से किसे जयराम के मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है इस पर फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी हाईकमान को करना।