Wednesday, October 19, 2022
Tuesday, October 11, 2022
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए ये बड़े फैसले
जमा दो के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी: डीसी कांगड़ा
ट्रेनिंग प्रोग्राम पर आधारित पंपलेंट किया लांच, सभी स्कूलों में होगा वितरित
Sunday, September 11, 2022
बनूड़ी गौशाला मे मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
Sunday, September 4, 2022
करणी सेना संगठन ने निहारी में महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा
जसवां परागपुर-करणी सेना जसंवा प्रागपुर ने निहारी में राज भारतीय की अध्यक्षता में बैठक की और समाज में आ रही मुश्किलों पर चर्चा की। इस में प्रमुख रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों को जागरूक करने के बारे में चर्चा की ताकि लोग गलत लोगों के झांसे में न आ जाए। साथ में अपने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की इस मौके पर कुछ युवा करणी सेना के साथ तन मन से जुड़े जिसमें श्रवण कुमार,लोकेश कुमार साहिल राणा, अक्षय धिमान, श्याम सुन्दर, विक्रम सिंह कार्यकारी सदस्य व पवन शर्मा भारतीय को महामंत्री पद से नवाजा गया। साथ में करणी सेना के पदाधिकारियों अरूण डोगरा भारतीय, हरभजन सिंह भारतीय,विपन भारतीय, राजीव भारतीय, विनय भारतीय, प्रिंस भारतीय, आदि विशेष रूप से संगठन सभा के अहम सदस्य रहे।
Sunday, August 21, 2022
वॉलीबाल में महिला वर्ग में कलोहा और पुरूष वर्ग में रोड़ी-कोड़ी रहे विजेता
ईमानदारी और अनुशासन के गुण खेल से ही आते हैं-कैप्टन संजय
परागपुर-कैप्टन संजय ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में खेल भावना का एक सार्थक व महत्वपूर्ण स्थान होता है। खेल के द्वारा ही व्यक्ति के सोचने का स्तर, व्यवहार करने का तरीका और सामान्य स्वभाव परिलक्षित होता है। रविवार को परागपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल मेले के समापन समारोह में खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पराशर ने कहा कि खेल का इंसान के व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ईमानदारी, सहिष्णुता, मित्रता, सहयोग और अनुशासन जैसे गुण खेल से ही आते हैं। संजय ने कहा कि खेल भावना सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं होती है, बल्कि इसका संबंध व्यक्ति विशेष से जीवन भर जुड़ा रहता है। एक अच्छे खिलाड़ी में अनुभूति, नियमपालन और आचार संहिता के पालन करने का गुण विकसित हो जाता है। वह खिलाड़ी जिस खेल भावना से खेलता है, उसी भावना को जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाता है। एक अच्छे खिलाड़ी में आत्मसंतुष्ट व आत्मविश्वास वाला होता है। वह किसी भी प्रकार की चुनौतियाें का मुकाबला करने में सक्षम होता है और उसे जीवन में पराजय या विजय का कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है। पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के युवाओं ने तीन दिन तक परागपुर के नक्की खेल मैदान में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल मेलों का आयोजन आगामी समय में भी होता रहेगा।
संजय पराशर द्वारा आयोजित इस खेल मेले में इंटरनेशनल खिलाड़ी दर्शन सिंह और यू मुंबा टीम के सदस्य राहुल राणा भी विशेष रूप से उपस्थितत हुए। राहुल राणा ने कहा कि कैप्टन संजय ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया है। उन्हें उम्मीद है कि एसे कार्यक्रमों के आयोजन होते रहेंगे और क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। वहीं, परागपुर में आयोजित हुई कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में कलोहा और बणी के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बणी ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और लग बलियाणा के बीच हुआ, जिसमें लग बलियाणा की टीम ने जीत दर्ज की। इस वर्ग के फाइनल मुकाबले में लग बलियाणा की टीम विजेता रही। लड़कों के कबड्डी की जूनियर प्रतियोगिता में सेमीफाइनल आर पी शंकर, रक्कड़ और बुल अलोह के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ, जिसमें आर पी शंकर की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल के लिए परागपुर व तियामल आमने-सामने थे। इस रोमांचक मुकाबले में परागपुर की टीम विजयी रही। जूनियर पुरूष वर्ग में कबड्डी का खिताब परागपुर के नाम रहा। वाॅलीबाल में महिला वर्ग में डाडासीबा अौर कलोहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कलोहा की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। पुरूष वर्ग में वॉलीबाल का मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और नंगल चौक के बीच में हुआ, जिसमें रोड़ी-कोड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम दर्ज की। खेल प्रतियोगिता के समापन पर कैप्टन संजय पराशर ने विजेता व उपवजेता रही टीमों को नकद पुरस्कारों, मेडल व ट्राफी से नवाजा। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरिज के पुरस्कार भी पराशर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किए गए। इसके अलावा पूर्व खिलाड़ियाें को भी इस कार्यक्रम में खेल भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Saturday, August 6, 2022
थाना देहरा के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस को मिली एक बहुत बड़ी कामयाबी
लाखो के सामान की चोरी करने वाले सभी चोर किये काबु
ससांरपुर टैरेस:- पुलिस थाना देहरा के जाबांज सिपाहियों ने चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ लिया है।बताया जा रहा है कि इस चोर गिरोह ने अभी तक लाखो रुपये के जेवरात पर आज दिन तक अपना हाथ साफ किया है। यही नहीं गत जून महीने में बबिता ठाकुर गाँव कुट्टन संसारपुर टेरेस के घर से भी इस चोर गिरोह ने चोरी की थी जिस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।पुलिस ने इस चोरी करने वाले गिरोह पर कड़ी कारवाई करते हुए इन्हें धरपकडा है। यही नहीं इस गिरोह में 4 पुरुष ओर 1 महिला शामिल है जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।इस गिरोह में सूरज(32) सुपुत्र बिहारी लाल निवासी तलवाड़ा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर,गोगी(42)पत्नी देव राज, सूखा(35)पुत्र सुरजीत सिंह हार चक्कियां तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा,वारा(45) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी हार चक्कियां,दल्लू(27) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हार चक्कियां कांगड़ा इसमें शामिल है।गौरतलब रहे कि उक्त महिला के घर में आरोपी गोगी और सूरज ने कचरा इकट्ठा करने के बहाने पीड़ित के घर पर नजर रखी। सुखा, वारा और दल्लू सफेद स्विफ्ट कार में स्वां रोड से आए और गोगी और सूरज को स्वां क्षेत्र के पास से उठाकर स्किप रूट से जसवां इलाके में घुस गए। मुख्य सड़क से आने के बजाय। उन्होंने कार को घर से कुछ किलोमीटर दूर खड़ा किया और स्क्रू ड्राइवर और हथौड़े से खिड़की की ग्रिल खोलकर पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने घर लूट लिया और भाग गए। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि इस गिरोह के सदस्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करते हुए अपने मोबाइल फोन घर पर रखते हैं।बताया जा रहा इस ऑपरेशन में देहरा पुलिस ने एक स्विफ्ट कार जो कि चोरी के लिए इस्तेमाल की गई थी उसे जपत किया है वहीं पुलिस ने 60 ग्राम सोना और कुछ नकदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि सूरज और गोगी को होशियारपुर जेल से देहरा स्थानांतरित कर दिया गया था, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तलवाड़ा में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। , जबकि अन्य तीन यानी सुखा, दल्लू और वर को देहरा पुलिस द्वारा इस छापे के बाद हार चक्कियां में उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है।वही डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है जैसे ही इनसे कोई और बड़ा सुराग मिलता है और कई बड़े खुलासे निकल कर बाहर आएंगे जिसकी जल्द सूचना दी जाएगी और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Friday, August 5, 2022
पत्रकारों को मिले यलो कार्ड की सुविधा,उद्योग एवम परिवाहन मंत्री से मिला पत्रकारों का मंडल
तियामल पंचायत की समस्याओं का होना चाहिए हल-कैप्टन संजय
पराशर ने तियामल में किया 25वें महायज्ञ का आयोजन
डाडासीबा-कैप्टन संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिसमें पर्याप्त स्तर पर सुधार की आवश्यकता है। शुक्रवार को तियामल गांव के प्रसिद्ध गुग्गा जाहर वीर मंदिर में आयोजित 25वें महायज्ञ के आयोजन पर पराशर ने कहा कि तियामल पंचायत में वर्षों से ऐसी मूलभूत समस्याएं हैं, जिनका सामना हर रोज गांववासियों को करना पड़ता है, बावजूद इन दिक्कतों पर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। संजय ने कहा कि इन समस्याओं के हल के लिए विजन के तहत काम करना होगा।
पराशर ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों की समस्याएं एक जैसी ही नजर आती हैं। अगर कहीं विद्यालय है तो वहां पूरा स्टाफ नहीं है आैर स्टाफ है तो भवन की कमी है। तियामल पंचायत के स्कूल का दर्जा बढ़ना चाहिए ताकि बच्चों को मैट्रिक के बाद जमा दो की पढ़ाई के लिए चन्नौर या बड्डल ठोर न जाना पड़े। कहा कि शीतला मंदिर से लेकर चन्नौर तक का सड़क मार्ग अत्यंत तंग है और अक्सर इसी वजह से इस सड़क पर दुखद दुर्घटनाएं होती रही हैं। वर्तमान में जब ट्रैफिक काफी बढ़ गया है तो इस सड़क को चौड़ा करना समय की मांग है। पराशर ने कहा कि तियामल पचांयत में अन्य गांवों की तरह पेयजल समस्या है और वाटर टैंक का आकार छोटा होने से गर्मी के मौसम में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। इस समस्या के हल को प्रयास करने के लिए तंत्र को प्रभावी कदम उठाने होंगे। संजय ने कहा कि इस पंचायत के संपर्क मार्गों की हालत भी अत्यंत खस्ता है। राड़ू खत्ता, पिंडला, खली और जखूणी गांवों में संपर्क मार्गों पर पैदल चलना तक आसान नहीं है। इन बस्तियों के लिए बेहतर रास्तों का निर्माण होना चाहिए। कहा कि पंचायत में परिवहन सुविधाओं का भी अभाव है। परिवहन सुविधा की कमी से गांववासियों को टैक्सी करने पर मजबूर होना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर पंचायत में कुछ खास नहीं है। आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य ढांचा बेहद मजबूत होना चाहिए क्योंकि इस तथ्य को कोविड-19 के समय में सबने नजदीक से अनुभव किया है। इस पंचायत के अभी तक मोक्षधाम का निर्माण भी नहीं हो पाया है। पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवीधार भी है, जोकि हजरों श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का केन्द्र हैं, लेकिन विडंबना है कि इस स्थल के लिए भी ढंग के रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। संजय ने कहा कि पंचायत में बेसहारा पशुओं व जंगली जानवरोें के आंतक के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल होना चाहिए। महायज्ञ में पंचायत के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों ने भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कमल राज राही, अश्वनी कुमार, दिनेश, देसराज, सतीश, राम पाल, प्रकाश चंद, लवली, मदन लाल, बलदेव सिंह, सुभाष, सतपाल, राजेन्द्र, यशपाल, सोहन लाल, सुलेखा देवी, पूनम, निशा, कुसुम, राधा, सीमा, प्रवीण कुमारी और कमलेश देवी भी मौजूद रहे।
Saturday, February 5, 2022
कैप्टन संजय द्वारा आयोजित 24 वें मेडीकल कैंप में पहुंचे 368 लाभार्थी
डाडासीबा-कैप्टन संजय द्वारा जसवां-परागपुर क्षेत्र की रैल पंचायत के सांडा गांव में आयोजित किए गए 24 वें मेडीकल कैंप में 368 लाभार्थी पहुंचे। शनिवार को लगे इस स्वास्थ्य शिविर में आंखों व कानों की जांच के साथ ईसीजी, शुगर व ब्लड प्रेशर के भी टेस्ट किए गए। शिविर में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया। रविवार को भी इसी क्षेत्र की भनेड़ पंचायत के मलोट गांव में भी मेडीकल कैंप का आयोजन होगा। सांडा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 220 मरीजों ने अपने आंखों की जांच करवाई तो 63 के कानों का चेक अप किया गया। कैंप में आए 90 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। 125 मरीजों को आई ड्राप्स दिए गए। जबकि आंख चेक करने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों ने 41 मरीजों को आपरेशन करने की सलाह दी। इन मरीजों के मोतियाबिंद के निशुल्क अापरेशन कांगड़ा के निजी अस्पताल में संजय पराशर के द्वारा अागामी बारह फरवरी को करवाए जाएंगे। शिविर में 39 मरीजों को कानों की मशीन फ्री में वितरित की गईं तो 36 मरीजों को कानों की दवाई भी दी गई। इसके साथ ही कैंप में पहुंची 85 महिलाओं को 850 निशुल्क सैनेटरी पैड भी वितरित किए गए। 55 मरीजों के शुगर, बीपी और इसीजी के टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा शिविर में 25 परिवारों के मुफ्त में हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए जरूरी औपचारिकता पूरी की गई।अमरोह के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे कैप्टन संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर प्रदेश में ऐसा पहला क्षेत्र बनने जा रहा है, जोकि निकट भविष्य में पूर्ण रूप से मोतियाबिंद मुक्त हो जाएगा। इसके लिए भविष्य में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहेगा। निस्संदेह क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग व समर्थन मिला है और अब तो छोटे-छोटे गांवों में भी मेडीकल कैंप आयोजित होने लगे हैं। कहा कि भौगोलिक दृष्टि से उन क्षेत्रों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां बुजुर्ग परिवहन सुविधा या अन्य कारणों से इन कैंपों में नहीं पहुंच सके थे। रैल में कुछ महीने पहले भी बाड़ी गांव में शिविर लगाया गया था, लेकिन पंचायत के ही दूसरे गांवों के लोग उस कैंप में बरसात होने के कारण नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे में निर्णय लिया गया कि इस पंचायत में दोबारा शिविर लगाया जाए। आज के कैंप में ज्यादातर लाभार्थी रैल पंचायत से संबंधित रहे हैं। वहीं, मेडीकल कैंप में पहुंचे सांडा गांव के ब्रह्रम दास, रैल की सावित्री देवी, सांडा से सुनीता देवी, नारी की आशा देवी और बाड़ी गांव के रोशन लाल ने बताया कि संजय पराशर के सौजन्य से पहली बार उनके गांव में इस तरह के कैंप का आयोजन हुआ है और उन्हें अपने गांव और घर के नजदीक ही आंखों व कानों का चेक अप करवाने के अलावा विभिन्न टेस्ट करवाने की सुविधा मिली है। बड़ी बात यह भी है कि उन्हें शिविर में जांच के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ा, जिसके लिए वे पराशर का आभार व्यक्त करते हैं।
Monday, January 31, 2022
मुंबई में रहने वाली हिमाचली गर्ल प्रिया शक्तावत फिर से दिया सुपरहिट पहाड़ी गाना।
इंसान कहीं भी चला जाए कितना भी बड़ा हो जाए कितना ही प्रभावशाली और शक्तिशाली बन जाए कितना ही साधन संपन्न और ज्ञानवान हो जाए परंतु वह अपनी जन्म भूमि को अपनी जन्म भूमि की माटी की सुगंध को भूल नहीं पाता ।कामयाबी की कितनी ही ऊंचाइयों पर उड़ ले लेकिन सातवें आसमान से भी वह अपनी जन्मभूमि अपने जन्म स्थान की माटी की सुगंध को सूंघ लेता है।
इंसान की है प्राकृतिक स्वभाव है कि वह महलों में भी रहकर अपने छोटे से गांव अपने छोटे से शहर अपने छोटे से घर को कभी नहीं भुला पाता ।महलों में रहने के बाद भी उसे अपनी जन्मभूमि हमेशा याद रहती है।और वह उस से जुड़ा हुआ रहता है यह प्रकृति की ही देन है प्रकृति का नियम ऐसा ही है ।प्रिया शक्तावत जो कि मुंबई में रहती हैं मुंबई में सेटल है मुंबई में अच्छा खासा बिजनेस है ,लेकिन वह हिमाचल की बेटी है और उन्हें अपने हिमाचल से बहुत प्यार है ।हिमाचल के कांगड़ा जिला की प्रिया शक्तावत अपने कल्चर से इतनी प्रभावित हैं कि वह चाहे तो बड़े से बड़ा हिट गाना अपने स्तर पर फिल्मा सकती है और कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच सकती है ।
परंतु हिमाचल की संस्कृति को संजोए हुए वह हिमाचल के लिए ही कुछ करना चाहती है ताकि हिमाचल का नाम रोशन हो सके। उनके अपने राज्य को एक अलग से पहचान मिल सके।प्रिया शक्तावत एक सफल व्यवसाई होने के साथ-साथ गाने का शौक भी रखती हैं और उन्होंने अपना गाने का शौक हिमाचली गानों से पूरा करने की ठानी है ,और हिमाचली कल्चर हिमाचली संस्कृति को बुलंदियों पर पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं ।हिमाचल के सभी प्रदेशवासियों उनकी इस कोशिश को तहे दिल से स्वीकारते हैं तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हैं कि शीघ्र ही वह हिमाचल का नाम बॉलीवुड में रोशन करें।पेश है उनके गाने का लिंक जिसे आवश्य खोलिए और इस मनोरंजक हिमाचली गाने का आनंद लीजिए ।
Friday, January 28, 2022
शराब पीकर हुडदंग मचाने पर युवक को लिया हिरासत में
थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत एक युवक को शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस पुलिस कर्मचारियों ने स्वां व्रिज पर नाका लगा रखा था व मोटरसाइकल सवार युवक मनोज कुमार सुपुत्र सरूप सिंह को जब पुछताछ के लिए रोका गया तो युवक पुलिस कर्मचारियों के सामने हुडदंग मचाने लगा व बतमीजी करने लगा । बार बार समझाने पर जब युवक नहीं माना तो शराब के नशे में हुडदंग मचाने पर युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया गया ।एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि हुडदंग मचाने पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है व आगमी कार्यवाही जारी है ।










