Sunday, January 1, 2023
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला लिया हिरासत में
संसारपुर टैरस, 01 जनवरी : देहरा थाना की संसारपुर टैरस चौकी इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार व टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति में हिरासत में लिया है ।जानकारी के अनुसार पूर्ण सिंह सुपुत्र रसाल सिंह ने नवंबर में कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नंद किशोर उर्फ मोहित निवासी रप्पड़ तहसील नूरपुर ने कनाडा भेजने के नाम पर लगभग छह लाख पचहत्तर हजार की ठगी की है व आज पुलिस ने नंद किशोर को उसके घर से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया । जानकारी के अनुसार ठग व्यक्ति कई दिनों से कहीं छुपा हुआ था व आज पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।
Tuesday, December 13, 2022
विक्रमादित्य के खिलाफ पत्नी सुदर्शना ने दर्ज किया घरेलू हिंसा का मुकदमा।
उदयपुर कोर्ट ने विक्रमादित्य के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट किया जारी।
खबर हिमाचल टीवी शिमला,रिपोर्ट:-हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और परिजनों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अक्तूबर 2022 को की गई है। 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ निवासी अमरीन को गैर जमानती वारंट जारी किया है।
सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में बुधवार को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। सुदर्शना चंडावत ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा की गई। शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनके ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा न करने के लिए पाबंद कर उन्हें अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश पारित किए जाएं।राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश, सभी आरोप झूठे, अदालत में देंगे जवाब : विक्रमादित्य सिंह वहीं जब इस बारे में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह से फ़ोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है। सभी आरोप झूठे हैं, जिसका अदालत के समक्ष जवाब दायर किया जाएगा। राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए इसे चुनाव के दौरान ही उजागर किया गया है, जबकि यह एक पारिवारिक मामला है, जो अभी अदालत में लंबित है। गैर जमानती वारंट जारी होने को नकारते हुए उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है।
Thursday, November 17, 2022
राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला प्रागपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया
जिसमें देहरा ब्लॅाक के समस्त सरकारी ब निजी विद्यालयों ने सीनियर व जूनियर स्तर भाग लिया। जिसमें Math Olmpiad Quiz, Model Making प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला बाथू टिप्परी से Math Olmpiad, Scince Quiz में जूनियर बिंग से 6 विद्यार्थी व 3 विद्यार्थी सीनियर विंग से इन प्रतिस्पर्धाओ में शामिल हुए और बेहतर प्रदर्शन किया। सीनियर विंग में अक्षिता शर्मा व सिद्धांत शर्मा ने Templates (Quiz) स्पर्धा में पूरे ब्लॅाक में प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ने सभी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य जी ने बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने इस शैक्षणिक सक्ष में करोना काल के बाद हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस मौके पर विज्ञान संकाय के अध्यापक जिसमें सुनील कुमार प्रवक्ता सुखविंदर सिंह प्रवक्ता रविंद्र सिंह (TGT) , रीता कुमारी (प्रवक्ता) रुचि देवी प्रवक्ता दिनेश कुमार प्रवक्ता मीनाक्षी देवी (IT) व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
शिवम शर्मा इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित।
ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के भारत के डायरेक्टर शिवम शर्मा को करनाल एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे द्वारा इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड मिला , शिवम शर्मा के 12 सालों के समाज हित देश हित कार्य एवं उनके संघर्ष को देखते हुए यह अवार्ड मिला । अवार्ड देते समय इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग , डॉक्टर राजन हांडा मौजूद रहे।शिवम शर्मा ने कहा इस अवार्ड के पीछे परम् पूज्य संतों का आर्शीवाद ,मेरे पूरे परिवार की मेहनत , मेरे क्षेत्र के लोगो की दुआएं , और सबसे महत्वपूर्ण मेरे साथीयों का साथ है। शिवम ने कहा क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे।। इसी दौरान शिवम शर्मा ने कार्यक्रम आयोजनकर्ता के गणमान्य सभी सदस्यों एवं अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा का धन्यवाद किया।
Friday, November 4, 2022
हिमाचल सरकार लेगी 2000 करोड़ रुपए कर्ज ,भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 7 नवम्बर को की जाएगी
हिमाचल सरकार 2000 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 4 अलग-अलग मदों में क्रमश: 500-500 करोड़ रुपए लिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 7 नवम्बर को की जाएगी, जिसके बाद 9 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खाते में राशि आ जाएगी। सरकार यह राशि क्रमश: 12 साल, 13 साल, 14 साल और 15 साल की अवधि के लिए लेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 3 बार कर्ज ले चुकी है तथा अब चौथी बार कर्ज लेने की तैयारी की जा रही है, ऐसे में अब प्रदेश पर कुल कर्ज 69404 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। सरकार की तरफ से यह कर्ज प्रतिबद्ध दायित्वों का भुगतान करने को लेकर लिया जा रहा है। मौजूदा समय में प्रदेश के वित्तीय हालात खराब हैं, जिस कारण सरकार को समय-समय पर कर्ज लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। कर्ज लेने का यह क्रम पूर्व सरकारों से लेकर निरंतर चल रहा है। आज स्थिति यह है कि कोई भी सरकार सत्ता में आने पर कर्ज लिए बिना नहीं चल सकती।
Thursday, November 3, 2022
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू टिप्परी में स्थानीय NCC Unit (Troop No-150) का वार्षिक निरीक्षण
आज बाथू टिप्परी स्कूल में 6HP( I ) के ऑफिसर कमांडिंग कर्नर MB बानखडे द्वारा किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार, NCC प्रभारी सेकंड ऑफिसर सुनील कुमार व समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा कर्नल वानखडे का विद्यालय पधारने पर स्वागत किया गया। कर्नल साहब ने स्थानीय NCC Unit का परेड निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कर्नल वा बानखड़े ने बच्चों को को Armed Forces Join करने के टिप्स दिए और बताया की बच्चे किस - किस माध्यम से देश की सेवा में अपने आप को समर्पित कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार व स्टाफ सदस्यों द्वारा कर्नल एमबी वानखडे जी को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
Wednesday, October 19, 2022
Tuesday, October 11, 2022
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए ये बड़े फैसले
जमा दो के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी: डीसी कांगड़ा
ट्रेनिंग प्रोग्राम पर आधारित पंपलेंट किया लांच, सभी स्कूलों में होगा वितरित
Sunday, September 11, 2022
बनूड़ी गौशाला मे मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
Sunday, September 4, 2022
करणी सेना संगठन ने निहारी में महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा
जसवां परागपुर-करणी सेना जसंवा प्रागपुर ने निहारी में राज भारतीय की अध्यक्षता में बैठक की और समाज में आ रही मुश्किलों पर चर्चा की। इस में प्रमुख रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों को जागरूक करने के बारे में चर्चा की ताकि लोग गलत लोगों के झांसे में न आ जाए। साथ में अपने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की इस मौके पर कुछ युवा करणी सेना के साथ तन मन से जुड़े जिसमें श्रवण कुमार,लोकेश कुमार साहिल राणा, अक्षय धिमान, श्याम सुन्दर, विक्रम सिंह कार्यकारी सदस्य व पवन शर्मा भारतीय को महामंत्री पद से नवाजा गया। साथ में करणी सेना के पदाधिकारियों अरूण डोगरा भारतीय, हरभजन सिंह भारतीय,विपन भारतीय, राजीव भारतीय, विनय भारतीय, प्रिंस भारतीय, आदि विशेष रूप से संगठन सभा के अहम सदस्य रहे।
Sunday, August 21, 2022
वॉलीबाल में महिला वर्ग में कलोहा और पुरूष वर्ग में रोड़ी-कोड़ी रहे विजेता
ईमानदारी और अनुशासन के गुण खेल से ही आते हैं-कैप्टन संजय
परागपुर-कैप्टन संजय ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में खेल भावना का एक सार्थक व महत्वपूर्ण स्थान होता है। खेल के द्वारा ही व्यक्ति के सोचने का स्तर, व्यवहार करने का तरीका और सामान्य स्वभाव परिलक्षित होता है। रविवार को परागपुर में आयोजित तीन दिवसीय खेल मेले के समापन समारोह में खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पराशर ने कहा कि खेल का इंसान के व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ईमानदारी, सहिष्णुता, मित्रता, सहयोग और अनुशासन जैसे गुण खेल से ही आते हैं। संजय ने कहा कि खेल भावना सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं होती है, बल्कि इसका संबंध व्यक्ति विशेष से जीवन भर जुड़ा रहता है। एक अच्छे खिलाड़ी में अनुभूति, नियमपालन और आचार संहिता के पालन करने का गुण विकसित हो जाता है। वह खिलाड़ी जिस खेल भावना से खेलता है, उसी भावना को जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाता है। एक अच्छे खिलाड़ी में आत्मसंतुष्ट व आत्मविश्वास वाला होता है। वह किसी भी प्रकार की चुनौतियाें का मुकाबला करने में सक्षम होता है और उसे जीवन में पराजय या विजय का कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है। पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के युवाओं ने तीन दिन तक परागपुर के नक्की खेल मैदान में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल मेलों का आयोजन आगामी समय में भी होता रहेगा।
संजय पराशर द्वारा आयोजित इस खेल मेले में इंटरनेशनल खिलाड़ी दर्शन सिंह और यू मुंबा टीम के सदस्य राहुल राणा भी विशेष रूप से उपस्थितत हुए। राहुल राणा ने कहा कि कैप्टन संजय ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया है। उन्हें उम्मीद है कि एसे कार्यक्रमों के आयोजन होते रहेंगे और क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। वहीं, परागपुर में आयोजित हुई कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में कलोहा और बणी के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बणी ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और लग बलियाणा के बीच हुआ, जिसमें लग बलियाणा की टीम ने जीत दर्ज की। इस वर्ग के फाइनल मुकाबले में लग बलियाणा की टीम विजेता रही। लड़कों के कबड्डी की जूनियर प्रतियोगिता में सेमीफाइनल आर पी शंकर, रक्कड़ और बुल अलोह के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ, जिसमें आर पी शंकर की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल के लिए परागपुर व तियामल आमने-सामने थे। इस रोमांचक मुकाबले में परागपुर की टीम विजयी रही। जूनियर पुरूष वर्ग में कबड्डी का खिताब परागपुर के नाम रहा। वाॅलीबाल में महिला वर्ग में डाडासीबा अौर कलोहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कलोहा की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। पुरूष वर्ग में वॉलीबाल का मुकाबला रोड़ी-कोड़ी और नंगल चौक के बीच में हुआ, जिसमें रोड़ी-कोड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम दर्ज की। खेल प्रतियोगिता के समापन पर कैप्टन संजय पराशर ने विजेता व उपवजेता रही टीमों को नकद पुरस्कारों, मेडल व ट्राफी से नवाजा। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरिज के पुरस्कार भी पराशर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किए गए। इसके अलावा पूर्व खिलाड़ियाें को भी इस कार्यक्रम में खेल भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Saturday, August 6, 2022
थाना देहरा के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस को मिली एक बहुत बड़ी कामयाबी
लाखो के सामान की चोरी करने वाले सभी चोर किये काबु
ससांरपुर टैरेस:- पुलिस थाना देहरा के जाबांज सिपाहियों ने चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ लिया है।बताया जा रहा है कि इस चोर गिरोह ने अभी तक लाखो रुपये के जेवरात पर आज दिन तक अपना हाथ साफ किया है। यही नहीं गत जून महीने में बबिता ठाकुर गाँव कुट्टन संसारपुर टेरेस के घर से भी इस चोर गिरोह ने चोरी की थी जिस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।पुलिस ने इस चोरी करने वाले गिरोह पर कड़ी कारवाई करते हुए इन्हें धरपकडा है। यही नहीं इस गिरोह में 4 पुरुष ओर 1 महिला शामिल है जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।इस गिरोह में सूरज(32) सुपुत्र बिहारी लाल निवासी तलवाड़ा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर,गोगी(42)पत्नी देव राज, सूखा(35)पुत्र सुरजीत सिंह हार चक्कियां तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा,वारा(45) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी हार चक्कियां,दल्लू(27) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हार चक्कियां कांगड़ा इसमें शामिल है।गौरतलब रहे कि उक्त महिला के घर में आरोपी गोगी और सूरज ने कचरा इकट्ठा करने के बहाने पीड़ित के घर पर नजर रखी। सुखा, वारा और दल्लू सफेद स्विफ्ट कार में स्वां रोड से आए और गोगी और सूरज को स्वां क्षेत्र के पास से उठाकर स्किप रूट से जसवां इलाके में घुस गए। मुख्य सड़क से आने के बजाय। उन्होंने कार को घर से कुछ किलोमीटर दूर खड़ा किया और स्क्रू ड्राइवर और हथौड़े से खिड़की की ग्रिल खोलकर पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने घर लूट लिया और भाग गए। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि इस गिरोह के सदस्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करते हुए अपने मोबाइल फोन घर पर रखते हैं।बताया जा रहा इस ऑपरेशन में देहरा पुलिस ने एक स्विफ्ट कार जो कि चोरी के लिए इस्तेमाल की गई थी उसे जपत किया है वहीं पुलिस ने 60 ग्राम सोना और कुछ नकदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि सूरज और गोगी को होशियारपुर जेल से देहरा स्थानांतरित कर दिया गया था, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तलवाड़ा में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। , जबकि अन्य तीन यानी सुखा, दल्लू और वर को देहरा पुलिस द्वारा इस छापे के बाद हार चक्कियां में उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है।वही डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है जैसे ही इनसे कोई और बड़ा सुराग मिलता है और कई बड़े खुलासे निकल कर बाहर आएंगे जिसकी जल्द सूचना दी जाएगी और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
.jpeg)















