Monday, February 15, 2021

ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया



 डमटाल : ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुमित कुमार, गृहरक्षक रशपाल सिंह व महिला आरक्षी अंबिका रूटीन गश्त पर थे।


उसी दौरान गांव भुम्बला के नजदीक एक महिला पुलिस टीम को देखकर पीछे की ओर भागने लगी। महिला की हरकतों पर शक होने पर महिला आरक्षी ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान महिला से चरस की खेप बरामद की गई। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी लाया गया है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान राखी पत्नी मनुईल मसीह निवासी भुंबला के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Sunday, February 14, 2021

यातायात नियमों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं वाहन चालक: बिक्रम ठाकुर


 जसवाँ परागपुर 14 फरवरी: उद्योग,  परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज रविवार को सड़क सुरक्षा बारे लोगों को जागरूक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरस में जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रैली में भाग लेने वाले युवाओं को टीशर्ट व टोपियां देकर सम्मानित किया।


परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग है तथा इस दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। हिमाचल में खराब भौगोलिक स्थिति के चलते यहां पर दुर्घटना होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं, जिसके लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस एक माह के अभियान से लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान होगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया तथा कहा कि लोगों के सहयोग से निश्चित तौर पर दुर्घटनाओं में कमी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, मोबाइल पर बात न करने और गति सीमा का उल्लंघन न करने जैसे नियमों को आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि परिवहन सम्बन्धी कार्य के लिए ई-परिवहन सेवा का भरपूर लाभ उठाएं तथा अपने कीमती समय व धन की बचत करें। यह सुविधा आप घर बैठे व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लोकमित्र केन्द्रों से प्राप्त कर सकते हैं।


सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित


इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा चालकों परिचालकांे, मैकेनिकों तथा अन्य लोगों की नेत्र जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क ऐनके वितरित की जाएंगी।


युवाओं को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को परिवहन मंत्री ने नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 


इस अवसर पर स्कूली बच्चों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों तथा कुमार साहिल द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये स्कूल की छात्राओं तथा कुमार साहिल को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ.मेजर विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा जिला में चलाए गये सड़क सुरक्षा माह अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी।



इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने संसारपुर खास पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पॉलिक्लिनिक, सामुदायिक भवन, फार्मेसी कॉलेज,  पोलटेक्निकल कॉलेज, कौशल विकास निगम के भवन इत्यादि का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वृद्धों को पेंशन तथा महिलाओं को मुफ्त गैस के कनेक्शन वितरित किये गए हैं। उन्होंने घाटी पंचायत में 14 सोलर लाइट, छोटा जिम लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एशियाई डेवलोपमेन्ट बैंक के माध्यम से संसारपुर टेरेस पेयजल योजना एवं कस्बा कोटला पेयजल योजना  के सुधार हेतु 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसकी टेंडरिंग प्रक्रिया जारी है।


 



अग्निशमन केंद्र का किया शुभारंभ


इसके उपरांत परिवहन मंत्री ने संसारपुर टेरेस में अग्निशमन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र के खुलने से आसपास के लोगों को आग लगने की किसी भी दुर्घटना में


तुरंत सहायता प्राप्त होगी।  


 


परिवहन मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं


इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने संसारपुर टेरेस तथा संसारपुर खास में लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।


इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. मेजर विशाल शर्मा, आरटीओ उड़न दस्त  डॉ. संजय धीमान, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य अनु राणा, एआरटीओ रमन शर्मा, प्राचार्य मुलख राज शर्मा, आरएम एचआरटीसी पठानकोट राजिंदर पठानिया, ग्राम पंचायत प्रधान संसारपुर टेरेस खास राजेश्वर, तहसीलदार अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस का स्टाफ व बच्चों सहित परिवहन विभाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



कांग्रेस कार्यालय धर्मशाला दाडी में रविवार को नगर निगम के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया

कांग्रेस कार्यालय धर्मशाला दाडी में रविवार को नगर निगम के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में नगर निगम के चुनाव की रणनीति बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक में ब्लाक कांग्रेस द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षको ने भाग लिया जिनका ब्यौरा इस प्रकार से है –

वार्ड नंबर 1से मुनीश कपूर, वार्ड नंबर 2 से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 3 से विक्रम सिंह, वार्ड नंबर 4 से अक्षित मैनी, वार्ड नंबर 5 से बलवंत राणा, वार्ड नंबर 6 से बादल सक्सेना, वार्ड नंबर 7 से वीरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 8 से सरवन थापा, वार्ड नंबर 9 से जगरूप सिंह, वार्ड नंबर 10 से बलवंत राणा, वार्ड नंबर 11 से प्रिंस मंडियाल, वार्ड नंबर 12 से अरुण डोगरा, वार्ड नंबर 13 से रजनीश पाधा, वार्ड नंबर 14 से सुशीला थापा, वार्ड नंबर 15 से राजेश चौधरी, वार्ड नंबर 16 से निशा चौधरी, वार्ड नंबर 17 से रविंद्र कुमार।

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान व् अन्य कार्यकर्ताओ ने भी भाग लिया। इस बैठक में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खु, कुलदीप कुमार, प्रोफ़ेसर चंदर कुमार, व राजेश धर्मानी का स्वागत किया और सभी के सहयोग से मिलकर नगर निगम निकाय चुनावों को जितने की रणनीति के बारे अवगत करवाया !

Friday, February 12, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है जयराम सरकार-विक्रम ठाकुर


उद्योग परिवहन एवं श्रम रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नये क़ानून लागू होने के बाद ना तो देश में कोई मण्डी बंद हुई है तथा ना एमएसपी पर रोक लगी है, बल्कि फ़सलों की ख़रीद बढ़ी है । ये क़ानून किसी किसान के लिए बंधन नहीं हैं बल्कि ये उन्हें विकल्प देते हैं । पुरानी मण्डियों को इनसे कोई ख़तरा नहीं है । केंद्र सरकार ने मण्डियों को आधुनिक बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए बजट बढ़ाया गया है । इस देश में दहेज, तीन तलाक, बाल विवाह के ख़िलाफ़ क़ानून बने । किसी ने मांग नहीं की, फिर भी प्रगतिशील समाज के लिए क़ानून लाये गए। विपक्ष कृषि क्षेत्र में  लाए गए उन कानूनों का विरोध कर रही है  जिनसे  देश के  किसानों के लिए खुशहाली के द्वार खुलेंगे । उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत जसवां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने को प्राथमिकता दी जा रही है । विकास के कार्यक्रमों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है । लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है । जयराम सरकार उन सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है , जिन से हिमाचल प्रदेश की जनता अभी तक वंचित रही है । शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और इस संदर्भ में सरकार निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग का अपना डिवीजन प्राप्त हुआ है और आने वाले दिनों में विद्युत बोर्ड का डिवीजन भी डाडा सीबा के अंदर खोला जाना प्रस्तावित है । उन्होंने  जयराम ठाकुर को हर वर्ग की चिंता करने वाला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि 3 वर्षों के भीतर सरकार ने अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके को हर संभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया है ।


Thursday, February 11, 2021

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की अमरोह पंचायत में व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने तीन व्यक्तियों को लिया हिरासत में।

 


जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में अमरोह पंचायत में सुबह एक व्यक्ति का शव मिला, जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा जिसके उपरांत वहां के लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी में दी, मौके पर पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस  के एएसआई संजीव कुमार   और उनकी टीम पहुंच गई । स्थानीय लोगों की पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके उपरांत  थाना देहरा से एसएचओ कुलदीप कुमार और डीएसपी अंकित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी अंकित शर्मा ने  बताया की अमरोह पंचायत में खड के नजदीक पंचायत हलेड के व्यक्ति का शव मिला जिसका नाम दर्शन बताया जा रहा है स्थानीय लोगों ने इस शव सुबह देखा और उसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी में दी जिसके चलते हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को  हिरासत में ले लिया है जांच पड़ताल  के बाद जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उनको जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा और इनके ऊपर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी की जाएगी।

Wednesday, February 10, 2021

संसारपुर टैरेस में पौंग बैरियर के समीप मिला नर कंकाल

 


थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत पौंग बैरियर के समीप देर शाम सडक किनारे पडे एक नर कंकाल की सूचना मिलने से पुलिस पार्टी मौके पर शिनाख्त के लिये पहुंची व कंकाल को अपने कब्जे में लिया।   जानकारी के अनुसार बुधवार शाम संसारपुर टैरेस पुलिस को संसारपुर टैरेस में पौंग बैरियर के थोडा पीछे एक कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस पुलिस मौके पर पहुंग गई व इसके बाद एएसआई संजीव कुमार ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया । सूचना मिलते ही डीएसपी देहरा अंकित शर्मा व संसारपुर टैरेस पुलिस मौके पर पहुंच गये । वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि कंकाल लगभग चार से पांच महीने पुराना लग रहा है व शायद किसी बजुर्ग का कंकाल हो सकता है । वहीं उन्होंने कहा कि कंकाल को सुबह पोस्टमार्टम के लिये टांडा मेडिकल कालेज भेजा जायेगा व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है । वहीं मौके पर एस. एच. ओ कुलदीप कुमार, एएसआई संसारपुर टैरेस संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार व अन्य पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची

जसवां परागपुर केे करीब 40 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों उप प्रधानों वार्ड सदस्यों सहित जिला परिषद सदस्य पुष्पा देवी को सम्मानित किया गया


पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने आज ने कहा की ज्यादातर कांग्रेसी पंचायत प्रतिनिधियों की जीत हुई है लेकिन तानाशाही के चलते भाजपा उन पर दबाब बनाकर अपना बनाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान भाजपा संगठनात्मक जिला देेेेहरा   के आईटी सैल के सदस्य रहे दलजीत सिह कंबर (बठरा)  की अगुवाई में विभिन्न पंचायतों के  सैकड़ों भाजपा सदस्यों ने भाजपा पार्टी को दरकिनार कर ,  कांग्रेस  में शामिल हुए।  इस कार्यक्रम के बाद   डाडा सीबा बाजार में जसवां परागपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  किसानों के समर्थन में तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष रैली   निकाली । किसानों के लिए   जो बिल व कानून केंद्र सरकार ने बनाया है उसका पुरजोर विरोध करते हैं। अनदाता का अपमान कतई भी सहन नहीं किया जाएगा । केंद्र की तानाशाही सरकार इस काले व तानाशाही बिल  व कानून को निरस्त करे । किसानों को दिल्ली जाने के लिए रोका जा रहा है तथा उनपर तरह तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं । पूरे देश के किसान केंद्र व मोदी सरकार का इस बिल व कानून का  विरोध कर रहे हैं तथा किसानों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं ।  केंद्र सरकार द्धारा  किसानों के लिए जो काला कानून बनाया गया है वह किसान विरोधी है । अगर केंद्र सरकार ने बिल व कानून सही बनाया होता तो किसानों का यह हाल नहीं होता और उन्हें सड़को पर उतरना नहीं पड़ता । कांग्रेस सरकार के समय में किसानों को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी उन्हें आज छिना जा रहा है और उनके ऊपर तरह-तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं ।

Tuesday, February 2, 2021

गांव मलोट के 22 परिबारो ने मंगलवार को सुरेन्द्र सिह मनकोटिया के जैकारे लगाते हुए भाजपा को अलबिदा कहते हुए थामा काग्रेश का दामन

 


विधानसभा जसवां परागपुर के अंतर्गत  ग्राम मलोट में  भाजपा के  22 परिवारों ने मंगलवार को सुरेन्द्र सिह मनकोटिया के जैकारे लगाते हुए भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।भाजपा की जनविरोधी नीतिओ से तंग आकर मलोट गांव के  22 परिवार के लोगो ने कांग्रेसी नेता सुरिंद मंनकोटिया की उपस्तिथि में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।काग्रेश मे शामिल हुए उक्त लोगो का अरोप है  कि हिमाचल भाजपा सरकार की गल्त नितियो ब उनकी  तानाशाही से तंग आकर मजबूरन हमे काग्रेश जुआइन करनी पडी 

बही इनका अरोप है कि भाजपा के उच्च पदाधिकारियो द्वारा सिर्फ और सिर्फ राजनीति की गई है।भाजपा ने सत्ता में आने के लिए हमे हमारी मांगो को पूरा करने के लिए वोट तो ले लिए परन्तु आजतक उनके एक भी कार्य को अमलीजामा तक नही पहनाया गया उसके चलते मंगलवार को 22 परिबार के लोगो ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।यह पंचायत  उद्योग मंत्री ठाकुर विक्रम सिंह  के  घर के नजदीक  की पंचायत है कांग्रेस में शामिल हुए संदस्यो में दिनेश कुमार बीजेपी बीएलए, जसवंत सिंह एक्स बीजेपी बूथ अध्यक्ष, कुलवंत सिंह ,मनजीत सिंह ,  ,सुभाष चंद्र, ईश्वर दत्त शर्मा ,राजकुमार शर्मा, रत्नेश शर्मा, दिनेश शर्मा, परमजीत सिंह, नरेश कुमारी ,राजकुमारी, सरला देवी ,रतन चंद शर्मा, देवराज सिंह ,सतीश कुमारी, तिलकराज ,कृष्णचंद्र मन्हास, जीवन शर्मा ,राकेश कुमार ,केबल सिंह ,गुरनाम सिंह  सहित 22 परिवारों ने भाजपा से किनारा कर सुरिंदर मंनकोटिया में आस्था ब्यक्त की थी इस तरह एका एक झटकों से जसवां परागपुर विधान सभा मे भाजपा के लिए कही न कही खतरे की घण्टी का संकेत है




Thursday, January 28, 2021

शराब पीकर हुडदंग मचाने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज, एक फरार

 


संसारपुर टैरेस-: थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत देर शाम पंजाब के तीन युवकों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने व पुलिस से उलझने पर मामला दर्ज किया गया ।जानकारी के अनुसार देर शाम जब पुलिस इंचार्ज ए. एस. आई संजीव कुमार ने अपनी टीम सहित नाका लगा रखा था तो पंजाब के युवक हुडदंग मचाते हुये वहां पर आ पहुंचे । पुलिस के समझाने पर युवक पुलिस से ही उलझने लगे जिसपर संसारपुर टैरेस पुलिस ने तीनों युवकों अंकुर शर्मा , चन्दर शर्मा व गगन शर्मा पर शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया । वहीं दो को पुलिस ने पकड लिया व इस दौरान उनका एक साथी मौके से फरार हो गया । चौकी इंचार्ज संजीव  कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों पर हुडदंग मचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है व उनसे एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया गया है ।

Sunday, January 3, 2021

देहरा पुलिस और संसारपुर टैरेस पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी स्वां खडड में अबैध खनन करते पौकलेन जब्त, ड्राइवर मौके से भागा पौकलेन मशीन जब्त की गई ।



 पंजाब व हिमाचल की सीमा की लगती जंडौर स्वां खडड में कई दिनों से पंजाब की मशीनें अबैध खनन कर रही थीं व जिसकी शिकायत जंडौर निवासियों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा रखी थी । वहीं आज फिर जब पंजाब के अबैध खनन करने वाले हिमाचल की सीमा में अबैध खनन कर रहे थे तब सूचना के आधार पर डीएसपी देहरा अंकित शर्मा , एस. एच. ओ कुलदीप सिंह व एएसआई संसारपुर टैरेस  संजीव कुमार  की अगुवाई में देहरा पुलिस व संसारपुर टैरेस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अबैध खनन करने पर एक पौकलेन मशीन को मौके पर जब्त कर लिया व पुलिस को आते देख मशीन का ड्राइवर व एक टिप्पर मौके से भाग गया । वहीं पुलिस ने मशीन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया । वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा  ने बताया कि कई दिनों से अबैध खनन की लोगों की शिकायत मिल रही थी जिसपर आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुये एक पौकलेन मशीन को कब्जे में ले लिया है व मामला दर्ज कर कार्यवाही जारी है ।


Friday, December 11, 2020

ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के टैक्स माफ किया जाए :-सुरेंद्र सिंह मनकोटिया

 


हिमाचल प्रदेश के परिवहन  श्री विक्रम ठाकुर जी से आग्रह है कि वह ट्रांसपोर्टरों, जिसमें बसें, ट्रक, ट्रैक्टर, टिपर, जेसीबी, ट्राला पिकअप आदि वाहन जो आते हैं,  उनके टैक्स माफ किए जाएं। बहुत से ट्रांसपोर्ट बदतर हालात में हैं क्योंकि उनके वाहन फरवरी माह के बाद नहीं चले हैं और खड़े हैं। जो कुछेक चला रहे हैं, उनका तेल ही पूरा नहीं हो रहा है।  वे टैक्स कहां से देंगे, उनके पास ड्राइवर और कंडक्टर को तनख्वाह  देने के  पैसे नहीं हो रहे है, वे सरकार का टैक्स कैसे चुकाएंगे। जो बसेँ कई महीनों से खड़ी हैं उनको रोड पर लाने के लिए पहले तो हजारों  रुपए लगेंगे, बहुत से वाहनों की इंश्योरेंस खत्म हो गई है रोड पर आने से पहले ₹60-70000   खर्च करके इंश्योरेंस इंश्योरेंस करवानी पड़ेगी तब जाकर वे सड़क पर बस ला सकते हैं ऊपर से टैक्स का बोझ अलग से पड़ रहा है । जो बसें चल रही है उनमें सवारी भी न के बराबर हैं। इन बस मालिकों को तिहरी-चौहरी  मार पड़ रही है इसलिए उनके टैक्स माफ की जाए

Saturday, December 5, 2020

हिमाचल के कुछ जिलों में बीएसएनएल की सेवाएं पड़ी ठप ,नहीं हो पा रहा छह छह महीने से कोई हल।

 

 


एक तरफ सरकार की तरफ से भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की तरफ जोर दिया जा रहा है और यहां पर सभी कनेक्टिविटी को डिजिटल बनाने की सोच भारत सरकार द्वारा द्वारा कही जा रही है पर भारत संचार निगम की  सेवाएं डिजिटल इंडिया को बढ़ावा नहीं बल्कि निचले स्तर की तरफ लेकर जा रही हैं ।हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा गोपीपुर की बीएसएनल सेवाएं बहुत लंबे समय से ठप पड़ी है जिसकी तरफ ना तो प्रशासन और ना ही सरकार कुछ सोच रही है ।लोगों के बंद पड़े कनेक्शनों का भुगतान बिना किसी वजह से करना पड़ रहा है जिससे भारी परेशानी का सामना इस कोरोना जैसी महामारी में करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 नंबर पर कॉल करके हमारी टीम ने इसका सुझाव जाना तो उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया और कहा कि यह सेंट्रल गवर्नमेंट की स्कीम है। एसडीओ देहरा से इस संबंधित बात की गई उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से ना लिया और कहा की इस तरह के कार्य तो चलते रहेंगे । आप ही सोचिए यह भारत कैसे डिजिटल इंडिया बनेगा जब तक प्रशासन इसकी जिम्मेवारी नहीं लेगा खबर हिमाचल टीवी  द्वारा इस बात को पीएम कंप्लेंट तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी ताकि लोगों को इसकी समस्या का हल जल्द से जल्द हो।

Thursday, December 3, 2020

नवंबर में बिगड़ैल वाहन चालकों से वसूला 4.82 लाख जुर्माना माइनिंग पर 19 गाड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 82,100 काटे चलान


कांगड़ा जिले के देहरा सब डिवीजन में अंकित शर्मा ने कार्यभार संभालते ही इलाके  में सड़क हादसों को रोकने के मकसद से बिगडै़ल चालकों के चालान काट जो कार्यवाही कार्रवाई शुरू की वो काफी स्थानीय है। खास बात तो यह है कि  नवंबर महीने में ही अंकित शर्मा के नेतृत्व मेेेें पुलिस थाना रानीताल हरिपुर  देहरा, पुलिस चौकी डाडासीबा व ससांरपुर टैरेस के पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए जगह जगह नाके लगाकर यातायात नियमों को दरकिनार करने वालों 2350 लोगों से 4.82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। अवैध खनन करने बाले 19 गाड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 82,100 रुपये का जुर्माना किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित यातायात की जितनी जिम्मेदारी पुलिस की है, उतनी ही लोगों की। उन्होंने कहा की वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यह उनके ही हित में है।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट बीड़ी का पीने वाले 35 लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनसे भी सार्वजनिक स्थल पर धूमपान करने के लिए जुर्माना वसूला गया है।इन दिनों कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और ऐसे में कुछ लापरवाह लोग बिना मास्क, शारीरिक दूरी का ध्यान रखे बगैर बाजारों मे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि उपमंडल के बाजारों में पुलिस बल तैनात रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि मास्क पहनें और बाजार में शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। ताकि कोरोना जैसी महामारी से छुटकारा पाया जा सके।