Sunday, May 9, 2021

मोदी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 प्रतिशत आबादी को गरीबी रेखा के नीचे पहुंचाया: जीवन धीमान

 


 प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर जीवन धीमान  ने कहा है कि मोदी सरकार देश के लोकतांत्रिक इतिहास की पहली ऐसी सरकार है जिसमें लोग लाचार हैं, हर तरफ हाहाकार है और हालात सरकार के काबू से बाहर हैं। आज यहां जारी एक बयान में जीवन धीमान ने कहा कि जो भाजपाई यह दावे करते नहीं थकते थे कि मोदी सरकार में भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है, आज उन्हीं की हुकूमत में देश की अर्थव्यवस्था पाताल में चली गई है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है और उसके लिए 2 जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। गरीबी रेखा से नीचे आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 


उन्होंने कहा ताजा सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि मोदी शासन के दौरान देश के शहरी क्षेत्रों में 20 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा की चपेट में आ गई है, जो एक चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा मोदी सरकार अपने वायदे के अनुरूप ना तो देश के दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी दे पा रही है और ना ही महंगाई पर नियंत्रण रख पा रही है। उन्होंने कहा नई नौकरियां मिलना तो दूर लाखों युवा मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बेकार होकर घर बैठ गए हैं और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की माया है कि अपने हकों के लिए आज किसान और मजदूर सड़कों पर हैं। देश की परिसंपत्तियां बेची जा रही है। देश को चंद पूंजीपति घरानों के हाथों गिरवी रख दिया गया है। महामारी के इस दौर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी हासिल नहीं हो रही है। 


देश में कहीं लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे तो कहीं भुखमरी से। कहीं अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे तो कहीं दवाइयां नहीं मिल रही। देश में  त्राहि-त्राहि मची है और सरकार ने धृतराष्ट्र की तरह आंखों  पट्टी बांध ली है। जीवन धीमान ने कहा कि मोदी सरकार को  भाषण बाजी छोड़कर जमीनी हकीकत समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि रोम जल रहा है और नीरो चैन की बंसी बजा रहा है। जीवन धीमान ने कहा कि आज अरबों रुपए की लागत से बनने वाले संसद भवन और भाजपा कार्यालयों के निर्माण से देश का भला होने वाला नहीं है। न ही गरीब को इससे कुछ लेना देना है। मोदी सरकार को जुमलेबाजी छोड़कर देश की गिरती अर्थव्यवस्था संभालनी चाहिए और आम आदमी का दर्द व पीड़ा समझनी चाहिए।

Saturday, May 8, 2021

राज्यपाल ने रेडक्राॅस स्वयंसेवियों से कोरोना महामारी में एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष भी है, ने कहा कि राज्य रेडक्राॅस और इसकी सभी शाखाओं के अलावा सभी संबंधित स्वयंसेवियों को कोरोना महामारी के दौरान अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह समय समन्वय स्थापित कर कार्य करने का है। यह महत्त्वपूर्ण है कि रेडक्राॅस प्रशासन, गैर सरकारी संस्थाओं और विभिन्न सामाजिक सेवा संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि कोविड-19 से पीड़ित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके।


 राज्यपाल ने आज राजभवन में विश्व रेडक्राॅस के अवसर पर प्रदेश रेडक्राॅस द्वारा कोविड-19 मरीजों के लिए वितरित की जाने वाली स्वच्छता किट और अन्य सामग्री वाली रेडक्राॅस वेन को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।


विश्व रेडक्राॅस दिवस हर वर्ष 8 मई को रेडक्राॅस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल और डाॅ. साधना ठाकुर ने रेडक्राॅस कोष के लिए अंशदान भी किया। राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा और सहायता की आवश्यकता महसूस करने वाले सभी लोगों के प्रति सार्वभौमिक समन्वय की भावना महत्त्वपूर्ण है ताकि मानव पीड़ा को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें संकट में फंसे लोगों की करूणा और दया भाव से मदद करने की हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। उन्होंने महामारी के दौरान राज्य रेड क्राॅस सोसाइटी द्वारा लोगों  की सहायता करने के प्रयासों की सराहना की और खुशी व्यक्त की कि जिला स्तर पर रेड क्राॅस की समितियों द्वारा इस दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा है।


 विश्व रेडक्राॅस दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष रेडक्राॅस का थीम है ‘यस टूगेदर वी आर अनस्टोपेबल’। उन्होंने रेडक्राॅस की सभी जिला शाखाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान देना, चम्बा में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अन्तर्गत आइएजी की शुरूआत और हमीरपुर रेड क्राॅस शाखा में ऐप आधारित सुविधा जैसी कई पहल की गई है। इसी प्रकार राज्यपाल ने कोविड मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल वेन की सुविधा प्रदान करने के लिए कांगड़ा शाखा और कुल्लू कार्यालय द्वारा सभी स्वयं सहायता समूहों को एक मंच पर लाने की भी सराहना की। उन्होंने किन्नौर जिला द्वारा सामुदायिक सहयोग से क्षमता वृद्धि करना और मण्डी जिला द्वारा पंचायत स्तर पर एसइआरवी सेवकों के माध्यम से समूहों का गठन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता सेवाएं चलाई जा रही हैं, सिरमौर जिला में रीति-रिवाज द्वारा अन्तिम संस्कार और ऊना जिला में स्वास्थ्य नियन्त्रण कक्ष स्थापित करना अन्यों के लिए बेहतर उदाहरण है जो अति प्रशंसनीय है।

राज्यपाल ने कहा कि हम एक दूसरे से सीख ले सकते हैं और अपने प्रयासों में वृद्धि कर सकते हैं। हमें अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए और कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वैच्छिक सहयोग को बढ़ाना चाहिए। कोरोना के मरीजों के लिए और अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आॅक्सीजन युक्त बिस्तरों और समर्पित टीमों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए हमें अधिकतम सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों की सेवाएं लेनी चाहिए। इस कार्य में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भी सेवाएं ली जा सकती हंै।


 


राज्यपाल ने कहा कि यह एक आपातकालीन स्थिति है और हमें जीवन के साथ-साथ आजीविका को भी बचाना है।

इस अवसर पर रेडक्राॅस की अध्यक्षा ने कहा कि महामारी के इस कठिन दौर में रेडक्राॅस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिसके लिए राज्य स्तर पर ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से डाॅक्टरों और विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जा रहा है, जो कोरोना मरीजों और अन्य लोगों को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को शामिल कर ग्रामीण स्तर पर अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने ’एक्शन ग्रुप’ के माध्यम से स्वयंसेवी सेवाओं के लिए मंडी जिला रेडक्राॅस की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के स्वयंसेवी हर स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हंै और भविष्य में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सफलता हासिल की जा सके।


 राज्यपाल के सचिव और राज्य रेडक्राॅस के महासचिव राकेश कंवर और राज्य रेडक्राॅस के सचिव पी.एस. राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

स्वास्थ्य संस्थानों में 2 लाख से ज़्यादा की कैश पेमेंट के निर्देश वित्त मंत्रालय से जारी: अनुराग ठाकुर


 केंद्रीय वित्तएवं कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वित्त मंत्रालय द्वारा कोरोना आपदा की इस घड़ी में स्वास्थ्य संस्थानों जैसे निजी अस्पताल, कोविड सेंटर, डिस्पेंसरी, नर्सिंग होम समेत सभी मेडिकल सेंटरों द्वारा अब दो लाख रुपए से ज्यादा की कैश पेमेंट ले सकने के निर्णय की जानकारी दी है।

 अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना आपदा की इस घड़ी में देशवासियों की हरसम्भव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है ।कोरोना मरीज़ों के परिजनों को उपचाराधीन मरीज़ों के इलाज में पेमेंट संबंधी समस्या लगातार हमारे ध्यान में लाई जा रही थी। इसे दृष्टिगत रखते हुए वित्त मंत्रालय ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों जैसे निजी अस्पताल, कोविड सेंटर, डिस्पेंसरी, नर्सिंग होम समेत सभी मेडिकल सेंटर को अब दो लाख रुपए से ज्यादा की कैश पेमेंट ले सकने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। यह छूट 31 मई तक लागू रहेगी। दो लाख रुपए से ऊपर की कैश पेमेंट के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड देना होगा। मरीज का विवरण, भुगतानकर्ता का पैन या आधार, मरीज और भुगतानकर्ता के बीच रिश्ते की जानकारी लेकर अस्पताल दो लाख रुपए से ज्यादा की कैश पेमेंट ले सकेंगे। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज और उनके रिश्तेदारों को पेमेंट को लेकर हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए हमने यह निर्णय लिया है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आयकर कानून की धारा-269ST के अंतर्गत देश में किसी भी व्यक्ति को 2 लाख रुपए से ज्यादा के नकद लेनदेन को प्रतिबंधित करती है।मगर महामारी के इस समय में इलाज करा रहे लोगों को इस क़ानूनी बाध्यता के चलते किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए वित्त मंत्रालय द्वारा यह कदम उठाया गया। वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कोविड संबंधी आयात से जुड़े सवालों के समाधान के लिए एक सहायता प्रकोष्ठ बनाया है, ताकि सीमा शुल्क विभाग से ऐसे सामान की त्वरित निकासी हो सके जिसके त्वरित व सकारात्मक परिणाम हमें मिले हैं।वित्त मंत्रालय पूरी गम्भीरता के साथ प्रधानमंत्री जी के निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना से राहत देने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहा है।

Friday, May 7, 2021

पूर्व विधायक व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री पूर्व सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर के विरुद्ध की गई टिप्पणी को "थोथा चना बाजे घना" वाली , संज्ञा करार दिया- मनकोटिया

 


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-प्रागपुर के अध्यक्ष , सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने , पूर्व विधायक व मंत्री  रविन्द्र सिंह रवि द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री पूर्व सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर के विरुद्ध की गई टिप्पणी को "थोथा चना बाजे घना" वाली , संज्ञा करार दिया है। मनकोटिया ने कहा कि जिसकी अपनी सरकार में ही कोई पूछ नहीं है वह दूसरों के बारे में क्या बोल सकते हैं। बीजेपी सरकार हिमाचल में तीसरी बार सत्तासीन है पर देहरा, जसवां व प्रागपुर में एक पत्थर तक नहीं लगाया इसके विपरीत तरक्की और  विकास में रोड़े अटकाए हैं। इनकी वजह से ही कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई  सेंट्रल यूनिवर्सिटी आज  दो पाटों  जयराम ठाकुर व अनुराग ठाकुर के बीच में पीस रही है। सरकारी कार्यालय, भवन, सड़कें, पुल, पानी की स्कीमें  सब विप्लव ठाकुर और योगराज जी की देन हैं, रविंद्र सिंह रवि तो 5 साल के लिए देहरा फार्म हाऊस में आराम फरमाने आए थे। 

           मनकोटिया ने स्वाल दागते हुए पूछा कि जसवां-प्रागपुर और देहरा में कांग्रेस की बनाई हुई सड़कों  में रि-टायरिंग, विस्तारीकरण, चौड़ा करने के झूठे बोर्ड लगाने के सिवाए बीजेपी ने यहां पर किया ही क्या है? 

       मनकोटिया ने रवि जी से प्रश्न किया कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि  हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना  के लिए अनुराग ठाकुर ने ऑक्सीजन प्लांट दे दिए पर देहरा के लिए ऑक्सीजन प्लांट नहीं दिया, इस तरह का सौतेला व्यवहार देहरा सब डिवीजन के साथ क्यों?  ऑक्सीजन के भरे हुए सिलेंडर दिल्ली से हमीरपुर अस्पताल भेज दिए लेकिन देहरा  अस्पताल में क्यों नहीं। आगे  रविंद्र सिंह रवि से  पूछा कि वे बताएं कि अनुराग ठाकुर तीन बार यहां से सांसद बन चुके हैं पर देहरा के लिए आज तक क्या दिया‌ । सम्माननीय  विप्लव ठाकुर द्वारा किए गए विकास और अनुराग ठाकुर,  रविंद्र सिंह रवि द्वारा  देहरा सब डिवीजन की गई दुर्गति पर , बहस करने को हम किसी भी मंच पर तैयार हैं। आज देहरा और जसवां-प्रागपुर का हर  गांव विप्लव ठाकुर द्वारा किए कामों की  गाथा बताता है, हर घर कांग्रेस के सहयोग की  चर्चा करता है , परंतु रविंद्र सिंह रवि जी अनुराग ठाकुर द्वारा एक देहरा को छोड़कर हमीरपुर बिलासपुर तथा ऊना के लिए दिए गए ऑक्सीजन प्लांट की  प्रशंसा क्यों कर रहे हैं।  इससे तो यही प्रमाणित होता है रवि जी बाहर वाले होने की वजह से इनका देहरा से कोई लगाव नहीं है। पहले कोई नहीं बोलता था कि "देहरा कोई नहीं तेरा" । जबसे रवि जी देहरा आए तब से यह कहावत शुरू हुई है।

Sunday, May 2, 2021

17 वर्षीय नाबालिग लड़की को किडनैप करने के आरोप में 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 


आज इंदौर से 21 वर्षीय युवक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिक लड़की जोकि  कोटला बेहड की निवासी थी उसको किडनैप करने का आरोप उसके घर वालों ने लगाया था जिसके चलते आज पुलिस ने उनको अपनी हिरासत में ले लिया। पीड़ित नाबालिग की मां ने रहस्य पूर्ण स्थिति से लापता हुई अपनी बेटी को हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कोई पता ना चला जिसके चलते पीड़ित मां ने इसकी शिकायत संसारपुर टैरेस चौंकी में दर्ज करवाई जिसके चलते संसारपुर टैरेस पुलिस व देहरा पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी  को ढूंढ निकाला। देहरा पुलिस पीड़ित युवती का मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया है । वही उसके बाद आगामी कार्यवाही पुलिस अमल में लाएगी फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Thursday, April 29, 2021

हिमाचल को 1919710 लाख वैक्सीन की डोज तीन चरण के लिए प्राप्त हुई- जयराम ठाकुर


 मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 1919710 लाख वैक्सीन की डोज तीन चरण के लिए प्राप्त हुई है। प्रदेश में अब तक 1665781 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हमारे पास टीकाकरण के लिए अभी भी 255610 लाख वैक्सीन की डोज शेष हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों और 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग वाले लोगों की टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए सराहना की जानी चाहिए। पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से नियोजित व निष्पादित किया गया है और लोगों ने पूरी तरह सहयोग किया है जिसके कारण यह चेन टूटी नहीं।उन्होंने कहा कि अब चैथे चरण में जनसंख्या के बड़े समूह का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन के चयन और टीकाकरण की योजना में स्वतंत्रता देने के लिए पिछले तीन महीनों में देश के कई मुख्यमंत्रियों की मांग के कारण केन्द्र ने खरीद और कार्यान्वयन योजना के लिए इस चरण में छूट दी है। अब वैक्सीन की खरीद और बड़ी आबादी के सफल टीकाकरण की योजना बनाना राज्य का कत्र्तव्य है तथा ये दोनों गतिविधियां चरणबद्ध होंगी। फार्मास्युटिकल कम्पनियां अपनी क्षमताओं का विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं। तीसरे टीक को भी जल्द ही लाया जाएगा। कई राज्यों ने कम्पनी को आर्डर दे दिया गया है और वैक्सीन प्राप्त होते ही टीकाकरण को और गति मिलेगी।

Thursday, April 22, 2021

डीसी के पास रहेंगे कर्फ्यू या लॉकडाउन की शक्तियां, सरकार से अनुमति लेना जरूरी :जयराम ठाकुर।

 


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पीटरहॉफ में हुई। बैठक में कई महत्वूवर्ण निर्णय लिए गए। हिमाचल प्रदेश में लॉक डाउन और कर्फ्यू लगाने की शक्तियां डीसी को दी गई है। जिला के डीसी ही मामलों को देखते हुए अपने हिसाब से लॉक डाउन व कर्फ्यू लगा सकते है। लेकिन ये करने से पहले डीसी को सरकार से अनुमति लेना ज़रूरी होगा। हेलीकॉप्टर विवाद पर सफाई में उल्टा विपक्ष को घेरते हुए शहरी विकास मंत्री ने यहां तक कह दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली घोड़े या गधे पर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर पर ही जाया करते थे।


कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए शहरी विकाश मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि 1 मई से 18 साल से 44 वर्ष आयु  वर्ग के लोगों को फ्री में कोविड वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को अब सरकार घरों में न्यूट्रिशन किट प्रदान की जाएगी। कोविड को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई है जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि कोविड सेंटर में मरीज़ो को इलाज सुनिश्चित करें। मंत्रिमंडल ने 31 मार्च तक 3 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने का निर्णय लिया है। 


मंत्रिमंडल ने एक माह का वेतन कोविड फंड में दिया है। सरकार ने नया हेलीकॉप्टर पर उन्होंने बताया कि  2019 को टेंडर्स प्रक्रिया के द्वारा मेसर्स स्काई ऑन कम्पनी से लेने के लिए समझौता हुआ था जो कॅरोना के चलते लेट हुआ।  इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग ट्राइबल क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए बड़े हेलिकॉप्टर की आवश्यकता थी। मौजूदा हेलीकाप्टर 2013 का मॉडल था जो पुराना हो चुका था। पुराने हेलीकॉप्टर का रेट 5 लाख 10 हजार प्रति घंटा था इतना ही रेट नये हेलीकॉप्टर का भी है।

Thursday, April 1, 2021

प्रदेश में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 482 से ऊपर आये नए मामले ।

 

 


हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना से वीरवार को 4 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें बिलासपुर में रहने वाले पंजाब निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, ऊना के प्रतापनगर अम्ब निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति व खड्ड निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति और मंडी में बीबीएमबी कोलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला शामिल है।  हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 1042 पहुंच गया है। वीरवार को कोरोना के नए 482 मामले आए हैं। बिलासपुर के 36, चम्बा के 19, हमीरपुर के 59, कांगड़ा के 95, कुल्लू के 21, मंडी के 39, शिमला के 63, सिरमौर के 23, सोलन के 60 और ऊना के 67 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 157 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 64087 पहुंच गया है। वर्तमान में 3292 एक्टिव केस हो गए हैं।

Thursday, March 18, 2021

डीसी ऊना से मिले संत समाज के प्रतिनिधि, हरोली संत से दुर्व्यवहार मामला उचित कार्रवाई ना होने पर जताया रोष सौंपा उपायुक्त ऊना को ज्ञापन

 


उपमंडल हरोली के एक गांव में पिछले माह श्री प्रकाश दास मुनि द्वारा भ्रमण यात्रा जिला में शुरू की गई थी। और उसी दौरान कुछ हरोली विधानसभा से संबंध रखने वाले लोगों ने रात को उनके साथ मारपीट की थी । यह मामला पुलिस के ध्यानार्थ है उन्होंने कहा कि 1 माह से ज्यादा समय बीत जाने पर अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई जिस कारण आज हम उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपने आए। गौरतलब है कि जब यह घटना घटी थी उसके बाद से लेकर अब तक मुनि प्रकाश दास अनशन पर बैठे हुए थे आज उसी कड़ी में उपायुक्त और ऊना राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपा।आपको बता दे कि क्षेत्र में वार्षिक भ्रमण पर निकले संत के विधानसभा हरोली में पहुंचने पर कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने संत व उसके साथ चल रही उसके अनुयायियों के प्रमाण पत्र भी देखें जानकारी के अनुसार गगरेट क्षेत्र के गांव में पिछले कुछ वर्षों से डेरा जमाए हुए संत हर वर्ष क्षेत्र के भ्रमण पर जाता है इस बार भी वह अपने कुछ अनुयायियों के साथ भ्रमण पर निकला वापसी पर जब भी विधानसभा हरोली के गांव में रात के समय पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी कि आखिर वे कहां से और यहां क्यों आए हैं वहीं पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया सूचना पाकर हरोली थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने संत व उसके अनुयायियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज देखे।संत के साथ जितने भी लोग थे वे जिला से संबंधित गांव से थी इस पर उस गांव के लोगों ने उन्हें आगे जाने दिया वही संत व उसके अनुयायियों का कहना है कि उन्हें इस गांव में निरादर व उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। संत ने कहा कि वह अपना घर छोड़कर जिला ऊना में पिछले कई वर्षों से रह रहा है उसने बताया कि वह हर वर्ष जंगलों से होते हुए विभिन्न गांव व क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस अपने डेरे पर पहुंचता है उसने लोगों से अपील की कि संत समाज का भी कभी निरादर ना करें।


Monday, March 15, 2021

बनखंडी हरिपुर दोसड़का में स्कूटी और टैंकर की भिड़ंत स्कूटी चालक की मौके पर मौत



कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनखंडी- हरिपुर दोसड़का में एक स्कूटी और तेल के टैंकर HP 52B 6276 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, तेल टैंकर ऊना से पंचरुखी जा रहा था जबकि स्कूटी चालक टांडा से किसी मरीज को देखकर वापस आ रहे थे, स्कूटी HP 36D 7273 के चालक रतिन्द्र पाल(47)पुत्र फौजा सिंह निवासी खैरियां जोकि जल शक्ति विभाग देहरा में पटवारी के पद पर कार्यरत थे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पीछे बैठे दर्शन सिंह(40) पुत्र करतार सिंह निवासी खेैेरियां बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु देहरा हॉस्पिटल ले जाया गया तथा देहरा से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है कि दर्शन सिंह की टांग में भी फ्रैक्चर हुआ है।सूचनानुसार बनखंडी हरिपुर-दोसड़का में एक निजी बस सवारियां चढ़ाने के लिए रुकी हुई थी जिस वजह से स्कूटी चालक आगे से आ रहे तेल टैंकर को देख नहीं पाया तथा टैंकर की चपेट में आ गया, तेल टैंकर का चालक इस समय पुलिस की हिरासत मे है तथा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही कर रही है।डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना में स्कूटी चालक की मौत हुई है तथा उसका साथी घायल है जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु ले जाया गया है। तेल टैंकर का ड्राइवर मंडी का रहने वाला है जिसकी उम्र 25 साल है, पुलिस की हिरासत में है तथा पुलिस ने आगामी कार्यवाही के करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

नौकरी चाहिए तो संसारपुर टैरेस 19 मार्च 2021 को मॉडल आईटीआई में आये।

 

आप सभी को यह जानकार अति प्रसन्नता होगी  की एक बार फिर खुल चूका है जॉब का पिटारा तो देर ना करे जिन विद्यार्थीयों ने आईटीआई  की है उनके लिए सुनहरी मौका है ।मारुती सजुकी कंपनी की तरफ से संसारपुर टैरेस 19 मार्च 2021 को मॉडल आईटीआई में  कैंपस लगाया जा रहा है  जोकि  19 मार्च 2021 को सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा सभी  बच्चों लिखित परीक्षा भी होगी इसके बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा उसके बाद ही  बच्चों को चयनित किया जाएगा ।आप को बता दे की इसमें सिर्फ हिमाचल के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है  कंपनी में लड़कों को ही रखा जाएगा। योग्यता: -10th पास 50% आईटीआई के साथ / ट्रेड :-फिटर ,डीजल मैकेनिक ,टर्नर ,MACHANIC,वेल्डर ,इलेक्ट्रीशियन ,टूल &डाई मेकर ,प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ,COE(ऑटोमोबाइल ) ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक , पेंटर जनरल ---------/आईटीआई पास NCVT/SCVT --------वेतन 19400Rs----------- 2015 से 2020 तक और जो विधार्थी अभी परीक्षा दे चुके है जिनका परिणाम आना है वो भी  इसमें भाग ले सकते है ।अधिक जानकारी के लिए आईटीआई में सम्पर्क करें  PRINCIPAL GOVT MODEL ITI SANSARPUR TERRACE(ANIL PATHANIA) :-9418450844-7018373088-9816163942.

Friday, March 12, 2021

गगरेट में अजगर मारने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया


थाना अम्ब के अंर्तगत गांव बने दी हट्टी में एक अजगर को मारने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात लगभग 9 बजे के करीब एक अजगर ( पाइथन) सड़क से गुजर रहा था तो लोग उसका वीडियो बना रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे उसी समय दूसरी तरफ़ डीएसपी अम्ब उसी सड़क मार्ग से कहीं जा रही थी।

अजगर को सड़क में देखकर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने वहां खड़ी भीड़ को हटाया और पाइथन को सुरक्षित सड़क से पार करवा दिया। लेकिन जब डीएसपी अम्ब वापिस आई तो देखा कि स्थानीय लोगों ने अजगर को मार दिया है। पाइथन के सर पर डंडे से न सिर्फ प्रहार किया गया था बल्कि सर में डंडा बुरी तरह चुभो दिया था।
डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मौके पर जांच की और अजगर को मारने वाले पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने की है। उन्होंने बताया कि अजगर को मारने वाले मलकियत सिंह , अशोक कुमार, पंकू कुमार,यशपाल सिंह और शमशेर सिंह सभी मुबारकपुर ज़िला ऊना के निवासी है और इनके खिलाफ भारतीय वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Monday, March 8, 2021

विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरस में कहा कहा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी


 

विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरस के अंतर्गत आने वाली 11 kv फीडर फेस -1, 11 kv फीडर फेस 2 ,11 kv फीडर सयूल खड ,11kv फीडर कस्वा कोटला की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव हेतु इसके अंतर्गत आने वाले गाँवों रिड़ी कुठेड़ा ,संसारपुर टैरेस, जडौर, कस्बा कोटला, अमरोह,कानपुर ,मलोट जोल, घाटी,बाड़ी,बढाल,बरनाली, नारी संसारपुर खास इसके आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार दिनांक 9-3-2021 को सुबह  9:00 बजे से लेकर शाम कार्य समाप्त तक बाधित रहेगी यह जानकारी विद्युत मंडल संसारपुर टैरेस के सहायक अभियंता अरविंद दिमाग ने दी है और सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।