Thursday, June 25, 2020

आज हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में कया निर्णय लिया गया



मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पीटीए, पैट और पैरा टीचरों की सेवाओं को नियमित करने को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इससे विभिन्न सरकारी विद्यालयांे में कार्यरत लगभग 6500 पीटीए, 3300 पैट और 97 पैरा टीचर लाभान्वित होंगे।

कोविड.19 महामारी के कारण प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग के पुनर्जीवित करने के लिए कार्यशील पूंजी पर दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज की छूट के लिए योजना प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2020 तक एक करोड़ रुपये का जीएसटी चुकाने वाली पर्यटन इकाइयां 50 लाख रुपये तक के अधिकतम ऋण के लिए पात्र होंगी। इस अवधि तक कम से कम एक वर्ष तक एक करोड़ रुपये से तीन करोड़ रुपये तक जीएसटी चुकाने वाली पर्यटन इकाइयां 75 लाख रुपये तक ऋण लेने और तीन करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी देने वाली पर्यटन इकाइयां एक करोड़ रुपये तक ऋण लेने तक पात्र होंगी। इसी प्रकार छोटी पंजीकृत पर्यटन इकाइयां 15 लाख रुपये तक के ऋण के लिए पात्र होंगी। ऋण अवधि चार वर्षों के लिए होगी जिसमें पहले दो वर्षों तक ब्याज में हर वर्ष 50 प्रतिशत छूट होगी। 

मंत्रिमंडल ने पर्यटन विभाग की तर्ज पर परिवहन विभाग में भी कार्यशील पूंजी के लिए ब्याज में छूट के लिए योजना लाने का भी निर्णय लिया।

बैठक में वर्ष 2020 के लिए मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सेब समर्थन मूल्य में 50 पैसे की वृद्धि कर आठ रुपये से 8 रुपये 50 पैसे प्रति किलो करने का निर्णय लिया गया। योजना के अंतर्गत 20 जुलाई से 15 नवंबर, 2020 तक 1.50 लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद की जाएगी जिसके लिए सेब उत्पादकों की मांग के आधार पर राज्य के विभिन्न भागों में 283 क्रय केंद्र खोले जाएंगे।

मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2020 तक मंडी मध्यस्थता योजना के तहत अंकुरित आम, अचारी आम और कलमी आम को 8 रुपये 50 पैसे प्रति किलो की दर से क्रय को भी स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार, बी ग्रेड किन्नु, माल्टा और संतरे के समर्थन मूल्य को 7 रुपये 50 पैसे प्रति किलो तथा सी ग्रेड किन्नु, माल्टा और संतरे के समर्थन मूल्य को सात रुपये प्रति किलो करने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत गलगल का क्रय मूल्य छह रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। यह योजना 21 नवंबर, 2020 से 15 फरवरी, 2021 के मध्य संचालित होगी। फल उत्पादकों को समर्थन मूल्य से उनके पारिश्रमिक का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।

मंत्रिमंडल ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए आरम्भ की गई नई योजना ‘महक’ के अंतर्गत सुगंधित पौधों तथा उनके प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए सहायता देने के दिशा-निर्देशों को भी स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में शिक्षा विभाग में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर के माध्यम से अनुबंध आधार पर जूनियर आॅफिस असिस्टेंट (आईटी) के 500 पदों को भरने को मंजूरी प्रदान की गई।

हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 42 पदों के सृजन तथा इन पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रिमंडल ने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं की बुराई से निपटने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड में संयोजक-एवं-सलाहकार का एक पद सृजित करने को अनुमति प्रदान की।

मंडी जिला के सरकाघाट में नवगठित अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश न्यायालय के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के चार पदों के सृजन तथा भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रिमंडल ने राज्य के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र जो भारी बर्फबारी के कारण चार से सात महीनों तक शेष क्षेत्रों से कट जाते हैं, उनमें लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक वस्तुआंे तथा खाद्यान्न आपूर्ति के लिए वर्तमान निविदाओं को वर्ष 2020-21 के लिए मौजूदा दरों और शर्तों पर विस्तार देने का निर्णय लिया है।

चम्बा जिले की ग्राम पंचायत लेच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को सृजित करने को मंजूरी प्रदान की गई है।

मंत्रिमंडल ने हृदय रोगियों को बेहतर देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज, टांडा में सीटीवीएस विभाग में परफ्यूजनिस्ट के दो पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की।

मंडी जिला की चच्योट तहसील की बाधु में फलों पर आधारित वाइनरी स्थापित करने के लिए मैसर्ज हिल्लथ्रिल ऐग्रो प्रोसेसर्ज प्राईवेट लिमिटेड को आशय पत्र जारी करने के लिए स्वीकृति दी गई है।

मंत्रिमंडल ने जिला सोलन के कांदला गांव में 65.39 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली डिस्टिलरी इकाई की स्थापना के लिए मैसर्ज ऐल्को ब्रियू डिस्टिलरीज इंडिया प्राईवेट लिमिटेड को भी आशय पत्र जारी करने का निर्णय लिया।


ऊना जिले के डेरा बाबा रूद्रु (बसाल) में लोक निर्माण विभाग के नए उप-मंडल के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के सात पदों के सृजन व भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रिमंडल ने मंडी जिले में परियोजना कार्यान्वयन इकाई उप-मंडल धनोटू को लोक निर्माण विभाग (भवन और सड़क) के उप-मंडल में परिवर्तित करने तथा विभिन्न श्रेणियों के चार पदों के सृजन करने का भी निर्णय लिया।

वार वेटर्नस के परिवारों के लिए युद्ध जागीर की पुरस्कार राशि को 5000 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में सोलन जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय भुड को राजकीय उच्च विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 10 पदों के सृजन तथा इन्हें भरने को स्वीकृति दी गई।

मंत्रिमंडल ने ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के केलुआ में प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया ताकि क्षेत्र के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।

राज्य के किसानों की सुविधा के लिए मंत्रिमंडल ने वर्ष 2020-21 में बांस और स्टील की स्थायी संरचना की स्थापना के लिए कृषि उत्पाद संरक्षण (एंटी हेल नेट) योजना के अंतर्गत सभी श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है।

मंत्रिमंडल ने आबकारी एवं कराधान विभाग की एचपी वैट-आईटी परियोजना के कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलैक्ट्राॅनिक्स विकास निगम द्वारा नए सिस्टम इंटेग्रेटिड के चयन की निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप देने तक मैसर्ज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज की अनुबन्ध अवधि को 1 मई, 2020 से 31 अक्तूबर, 2020 तक छह माह तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया।

Wednesday, June 17, 2020

हंसराज को देहरा का मंडल अध्यक्ष और प्रकाश चंद को बनाया गया जसवा प्रागपुर का मंडल अध्यक्ष


प्रदेश भाजपा संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जवाहर शर्मा के अनुमोदन व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शमशेर सिंह के दिशा निर्देशों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला देहरा के नए जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई इसमें हंसराज कसाना को मंडल अध्यक्ष, अभिषेक चौहान को जिला जर्नल   सेक्रेटरी ,प्रकाश चंद को उपाध्यक्ष व प्रकाश चंद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया बलदेव सिंह को प्रवक्ता एवं कोषा अध्यक्ष रूपलाल को जर्नल फैक्ट्री राहुल कुमार व अजय कुमार को सचिव, गौरव कुंडल को आईटी विभाग नरेश कुमार प्रदुमन व राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया इन सभी को अपनी अपनी जिम्मेवारी सौंप दी गई है।

Tuesday, June 9, 2020

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद DGP संजय कुंडू हुए क्वारंटीन


कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त DGP क्वांरटीन हो गए हैं। उनके क्वारंटीन होने की वजह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना बताया गया है। ख़बर है कि 1 सप्ताह पहले वे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसके चलते वे क्वारंटीन हैं। हालांकि अभी तक उनमें किसी भी प्रकार के कोई लक्षण या बुख़ार नहीं है लेकिन ऐहतियात और आदेशों के अनुसार वे क्वारंटीन का पालन कर रहे हैं।
ग़ौर रहे कि 30 मई को ही कुंडू ने डीजीपी का पदभार संभाला है। उनके पदभार के बाद उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। 1 जून को एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने आया था और वे दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गय़ा। उक्त व्यक्ति ने बधाई के तौर पर मिठाई भी दी थी। उसके बाद कई पत्रकार और अन्य बधाई देने वाले शख़्स कुंडू से मिले हैं। इसके अतिरिक्त पिछले कल मीटिंग भी हुई है। फिलहाल ऐहतियात बरतते हुए पुलिस हेडक्वार्टर सील कर दिया है और सेनेटाइज किया जा रहा है। डीजीप कुंडू ने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकि है।
इस वाक्या के बाद ये क़हना ग़लत नहीं कि जब बड़े अधिकारी ही ऐसी ग़लतियां करेंगे औऱ पदभार ग्रहण के चक्कर में जश्न मनाएंगे तो आम जनता को दी गई सभी हिदायतें फेल साबित होती हैं।

Monday, June 8, 2020

CM केजरीवाल की तबीयत खराब, खुद को किया आइसोलेट, होगा कोरोना टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की. उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है.

Saturday, May 30, 2020

स्वास्थ्य घोटाला : पूर्व स्वास्थ्य निदेशक को मिली ज़मानत



स्वास्थ्य विभाग के पीपीई किट घोटाले में गिरफ्तार कथित आरोपी स्वास्थ्य निदेशक अजय गुप्ता को सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। हालांकि विजिलेंस गुप्ता का 5 दिन का रिमांड मांग रही थी लेकिन जिला सत्र ने ये कह कर उनकी मांग को ख़ारिज कर दिया कि 10 दिनों में उन्होंने गुप्ता से क्या पूछताछ की। ऑडियो क्लिप के अलावा विजिलेंस के पास गुप्ता के ख़िलाफ़ क्या सबूत है? इस पर विजिलेंस संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। गुप्ता के वकील कश्मीर सिंह ठाकुर ने दलील दी कि पीपीई किट ख़रीद कमेटी में स्वास्थ्य सचिव और डिप्टी डायरेक्टर का ज्यादा रोल है। ऐसे में गुप्ता को बेवजह गिरफ्तार किया गया है।

जिला सत्र न्यायाधीश ने ये भी कहा कि इस दौरान गुप्ता गवाह और किसी को फ़ोन नहीं करेंगे। यदि कोई गड़बड़ी करते हैं तो उनकी जमानत रद्द करने के लिए विजिलेंस कोर्ट आ सकती है। इसलिए ये जमानत सशर्त दी गयी है।

 बता दे कि 26 मई को जिला सत्र न्यायाधीश ने उन्हें 5 तीन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग में मेडकिल ख़रीद घोटाले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। एक 43 सेकंड का ऑडियो वायरल होने के बाद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।

Friday, May 29, 2020

टैक्सी से भी सस्ता पड़ रहा दिल्ली से हिमाचल के गगल का हवाई सफर


कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली से गगल का हवाई सफर टैक्सी से भी सस्ता है। स्पाइसजेट और एयर इंडिया की उड़ानें 3900 से 4400 रुपये में दिल्ली से गगल का सफर करवा रही हैं। चंडीगढ़ का सफर भी 1700 रुपये से शुरू है। हवाई सफर में रुपयों के साथ-साथ समय की भी बचत हो रही है, जबकि टैक्सी के माध्यम से यही सफर जहां उलझनों भरा है। यह हवाई जहाज की अपेक्षा महंगा भी है।



गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट और एयर इंडिया का विमान दिल्ली और चंडीगढ़ से लैंड हो रहा है। दोनों फ्लाइटों का न्यूनतम किराया 3900 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि एक टैक्सी चालक दिल्ली तक पहुंचाने की एवज में ही 10 से 12 हजार रुपये ले रहे हैं। टैक्सी में सफर के दौरान रास्ते में परेशानियां और जगह-जगह चेकिंग के अलावा खराब रास्तों से होकर 12 से 15 घंटे का सफर करना पड़ रहा है। हवाई जहाज में यात्रियों का सफर कम किराए में और मात्र डेढ़ से पौने दो घंटे में दिल्ली से गगल और गगल से दिल्ली का हो रहा है।

जब 10 से 15 हजार तक होता था किराया

मई और जून में पर्यटन सीजन अपने चरम पर होता था तो हवाई जहाज में किराया भी 10 से 15 हजार के बीच होता था। इस बार पर्यटन सीजन पूरी तरह कोरोना की मार से ठप पड़ा है। इसके चलते हवाई सेवाओं के किराये में भी भारी कमी आई है। 


हवाई टिकटों को महंगे व सस्ते दामों पर विक्रय करना मांग के अनुसार होता है। अगर मांग कम होगी तो किराया कम और ज्यादा होगा तो किराये में बढ़ोतरी होगी। - कमल किशोर शर्मा, निदेशक, हवाई अड्डा गगल


प्रशासन की चूक या लापरवाही: रेड जोन के 7 लोग टेस्ट के लिए ट्रैक्टर में भेज दिए ऊना



जिला ऊना में शुक्रवार देर शाम बड़ी लापरवाही देखने को मिली। लापरवाही एक नहीं, बल्कि चार-चार थी। पहली लापरवाही रेड जोन से आए सात लोगों को एक क्वारंटीन सेंटर से दूसरे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। दूसरी लापरवाही सात लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर कोविड-19 टेस्ट के लिए ऊना में भेजा गया। तीसरी लापरवाही इन सातों लोगों को टेस्ट स्थल पर एनएच हाई-वे किनारे बैठा दिया गया और चौथा कारनामा सातों लोग टेस्ट के इंतजार करते हुए सड़कों पर घूमते रहे, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।

हालांकि जिस स्थल पर टेस्ट के लिए लाया गया, वहां पहले से ही होमगार्ड जवान तैनात था, जिन्होंने इसे रोका तक नहीं। जैसे ही मामला डीसी ऊना के ध्यान में आया, तो डीसी ने इस लापरवाही पर न केवल रिपोर्ट तलब की, बल्कि उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिए। डीसी ऊना खुद मौके पर पहुंचे उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाई, उसी समय बिना टेस्ट किए इन 7 लोगों को टेंपो ट्रैवलर में बैठा वापस भेजा और निर्देश दिए कि सभी की सेंटर में ही सैंपलिंग की जाए।.
बता दें कि जिला ऊना के एक क्वारंटीन सेंटर में राजस्थान से एक ईंट भट्ठा की लेबर गत दिनों आई थी, जिसे सेंटर में रखा गया था। इस लेबर के कोविड-19 टेस्ट के लिए इन्हें ऊना तक पहुंचाने के लिए वहां तैनात स्टाफ द्वारा किसी वाहन के स्थान पर ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा। यही गलती स्टाफ पर भारी पड़ रही है, क्योंकि ट्रैक्टर भी ईंट भा मालिक से ही मांग कर लिया गया था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इनके टेस्ट इसी सेंटर में क्यों नहीं हो रहे और दूर भेजने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा क्यों लिया गया। जिलाधीश ऊना ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है और उचित कार्रवाई करने की बात कही।
तहसीलदार विजय कुमार राय ने कहा कि मेरे ध्यान में मामला आया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर में 7 लोगों को कोविड-19 लिए एक सेंटर से दूसरे सेंटर के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मौके पर कोई दूसरा वाहन उपलब्ध नहीं था, इसलिए ट्रैक्टर में सोशल डिस्टेंस बनाए रखकर जाने को कहा गया था। अब तहसीलदार साहिब का बयान अपने आप में सवाल खड़े करता है कि सोशल डिस्टेंस 10 फुट की ट्रॉली में कैसे बनेगा।

हिमाचल में भी टिड्डियों के हमले को लेकर अलर्ट, 4 जिलों में ज्यादा खतरा


कृषि निदेशक ने कहा कि वर्तमान में राज्य के किसी भी हिस्से से टिड्डियों की गतिविधियों की कोई सूचना नहीं है और टिड्डी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में भी टिड्डियों के हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कृषि विभाग के निदेशक डॉ. आरके कौंडल ने यहां बताया कि बड़े पैमाने पर रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से इन टिड्डियों द्वारा फसलों को नष्ट करने की सूचना प्राप्त हुई है और प्रदेश में भी इनके आक्रमण की आशंका है, जिसके कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है.
निदेशक डॉ. आरके कौंडल कहा कि विशेषकर कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिले हाई अलर्ट पर है. उन्होंने कहा कि टिड्डियों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फील्ड अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने किसानों को टिड्डियों की किसी भी गतिविधि की रिपोर्ट अपने निकटतम कृषि अधिकारियों को तुरन्त देने का आग्रह किया है.

Friday, May 22, 2020

संसारपुर टैरेस में एक व्यक्ति आया कोरोना पाजिटीव

संसारपुर टैरेस  - हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ रहे मामले चिन्ता का विषय है व जिला कांगडा के संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वारन्टाइन सेंटर में कोरोना का एक मामला सामने आया है । राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वारन्टाइन में तहसील ज्वाली गांव भरमाड का 49 बर्षीय व्यक्ति  कोरोना पाजिटिव पाया गया है । यह व्यक्ति दिल्ली से 13 मई को लौटा था व इस व्यक्ति का टेस्ट कोरोना पाजिटिव आया है व इस व्यक्ति को बैजनाथ शिफ्ट किया जायेगा । वहीं इस संस्थागत क्वारन्टाइन 59 कोरोना टेस्ट लिये गये थे व इसमें 33 व्यक्ति संस्थागत क्वारन्टाइन में थे व बाकी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया था । वहीं आज इस व्यक्ति का टेस्ट कोरोना पाजिटिव आया है ।


कोटला पुलिस ने 5 ट्रैक्टरों के चालान काट वसूला 23, हजार 500 जुर्माना।


कोटला पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा है जिससे खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा अपनी टीम के साथ रोजाना पेट्रोलिंग करते हैं। गुरूवार को भी पेट्रोलिंग के दौरान देहर खड्ड बग्गा व चिचड़ खड्ड भाली में खनन करने पर पांच ट्रैक्टरों के चालान काटकर 23 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला है।
चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि खनन माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जोकि आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। इसकी पुष्टि डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने की है ।

Monday, May 18, 2020

पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपने आज पहली बार बिल्कुल सच बोला कि 98% उद्यौगिक इकाइयां यानी मालिक होंगे लाभान्वित। 98℅ लोग नहीं।


 पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि
मुख्यमंत्री जी आपने आज पहली बार बिल्कुल सच बोला कि 98% उद्यौगिक इकाइयां यानी मालिक होंगे लाभान्वित।
     98℅ लोग नहीं।

     सरमायेदारों को और तगड़ा बनाते जाओ जनाव। इकाइयां बड़े लोगों  की और ऋण मोदीजी देंगे। वाह क्या डबल ईंजन सरकार है।
   अभी तक 3 पैकेज दे दिए पर पता एक का भी नहीं चला।

अच्छा तरीका खोजा मोदीजी ने। उद्योगों को ऋण दो, फिर वो NPA बन जाएगा। वापिस करने का झंझट ही नहीं। मरेगा कौन? किसान, बागवान, मजदूर, गरीब क्योंकि जब इन के पास पैसा ही नहीं होगा तो खरीदेगा कौन?
         आखिर में वही होगा,   जैसा नीरव मोदी  का ऋण NPA बना। पैसा बड़ों-बड़ों की जेब म़ें , वापिस करने की कोई जरुरत नहीं।

        ऋण (मर कर भी) वापिस कौन करेगा? बोझ तले कौन दबेगा? वही किसान, बागवान, मजदूर, गरीब, दुकानदार, कामगार।
        अरे जनाव सच में आर्थिकी और विकास को पतड़ी पर लाना है तो इस पैसे से इनका लोन माफ करो न कि उद्योगों का।
        ऊपर उठाना है तो गरीबों को उठाओ न कि अमीरों को।
        और इस पैसे को उद्योगों को  देकर पानी की तरह न बहाओ, यह आपका पैसा नहीं, यह हम-सब द्वारा टैक्स के रुप में दिया गया पैसा है। इसे किसान, बागवान, मजदूर, गरीब, दुकानदार, कामगार में बांटो ताकि मांग पैदा हो। इस पैसे में इन सब की हिस्सेदारी है।

Wednesday, April 15, 2020

DC कांगड़ा बोले- आपात स्थिति मे कर्फ्यू पास बनाने से पहले होगी जांच पड़ताल




डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला कांगड़ा में बाहरी राज्यों तथा जिलों से लोगों की आवाजाही पर पूर्णतयः रोक है तथा सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्फ्यू पास भी पूरी जांच पड़ताल के बाद विशेष आपात स्थितियों में ही जारी किया जाए। इसमें पीजीआई या अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होगी तथा उसके पश्चात प्रशासन जांच पड़ताल करवाएगा इसी तरह से किसी की मृत्यु या अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केवल परिवार के सदस्य को ही कर्फ्यू पास दिया जाएगा।डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि अन्य जिलों या बाहरी प्रदेशों से कर्फ्यू पास लेकर आने वाले लोगों के बारे में भी पूरी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कर्फ्यू पास बेवजह दिया होगा तो उन सभी नागरिकों को भी सीमांत क्षेत्रों में ही 28 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। ऐसे ही जम्मू से आए चार लोगों को कांगड़ा जिला में क्वारंटाइन भी किया गया है। डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि नागरिकों से बार-बार एक ही आग्रह किया जा रहा है जो जहां है वो वहीं पर रहे। लोगों को अपने घरों में रहते हुए उचित सामाजिक दूरी के साथ परिवार तथा समाज को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

Thursday, April 2, 2020

प्रभु राम का सच्चा भक्त वह, जो धैर्य -संयम के साथ कोरोना रूपी आंतक से घर में रह कर युध्द लड़े


प्रभु श्री राम का सच्चा भक्त आज वह जो आज कोरोना वायरस से पीड़ित दुनिया को सुख व शांति का वातावरण देने हेतु धैर्य और संयम के साथ अपने घर के अंदर रह कर ही जंग लड़े। यह विचार प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने अपने व्यक्त किए। उन्होंने श्री राम नवमी पर्व पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि आज का पावन दिवस हम सबको प्रभु श्रीराम के उस चरित्र को स्वयं के अपने जीवन में व्यवहारिक रूप से ढालने को प्रेरित करता है जिससे प्रभु ने राक्षसी आंतक से युद्ध लड़ कर पीड़ित पृथ्वी को सुख और शांति का वातावरण दिया था। उन्होने कहा कि प्रभु श्रीराम के युग और आज के समय की परिस्थितियों में थोड़ा अंतर यह है कि प्रभु ने उस वक्त राक्षसी आतंकी माहौल के साथ अपना युद्ध घर से बाहर लड़ा था,  लेकिन आज कोरोना वायरस वैश्विक महामारी रूपी आतंकी माहौल के खिलाफ छिड़ी जंग में जीत प्राप्त करने के लिए हम सबको धैर्य और संयम के साथ अपने घरों के अंदर रहकर ही युद्ध लड़ कर दुःखी दुनियां को सुख का माहौल पैदा करना होगा ।