Tuesday, October 6, 2020

जसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में मनकोटिया की फिर से लहर कहा देश और प्रदेश की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

 



आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शाहपुर में 10:00 बजे किसान विरोधी व मजदूर विरोधी बिल के खिलाफ एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है जिसमें पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया भाग ले रहे हैं। सुरेंद्र मनकोटिया ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से संबोधित करते हुए बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा एक नया किसान व मजदूर संबंधी बिल संसद में पास किया है वो किसान व मजदूर विरोधी है ।इसके आने से मजदूरों व किसानों का शोषण होगा जिसके चलते आज शाहपुर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है।किसान विरोधी व मजदूर विरोधी बिल के खिलाफ श्री कुलदीप राठौर राठौर जी की अध्यक्षता में शाहपुर में किसान रैली/ट्रैक्टर रैली के लिए  ट्रैक्टर में बिल का विरोध जताते हुए व जसवां प्रागपुर से कुच करते हुए। इस मौके पर ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया, लेखराज कवंर, director kcc bank,  अवतार सिंह,  कुशल सपेहिया,  अश्वनी शर्मा करतार सिंह शुभम नांगला युवा अध्यक्ष   सनी उपाध्यक्ष सोनू,  अंकुश ,विवेक, राहुल चौधरी मौजूद रहे

Monday, October 5, 2020

इन इन जगह पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी



विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरेस के अंतर्गत आने वाले 11 के-वी फीडर कस्बा कोटला की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव हेतु इससे प्रभावित गांवों जडौर, महाला , कस्वा कोटला,अमरोह,रनोह,कोई ,नंगल बसी,मलोट,गोलारधारा,जोल ,बेहड,काहनपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार दिनांक से 06-10- 2020 को सुबह 9:30 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी यह जानकारी उपमंडल संसारपुर टेरेस के सहायक अभियंता अरविंद धीमान ने दी और लोगों से सहयोग की अपील की है।

Friday, October 2, 2020

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनकोटिया के नेतृत्व में परागपुर विश्राम गृह से परागपुर बाजार तक विशाल रैली निकाली।



जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली।इस मौके पर सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि जो नया किसान व मजदूर सम्बन्धी बिल संसद में  पास किया गया है, वो किसान व मजदूर विरोधी है।इसके आने से मजदूरों व किसानों का शोषण  होगा।यूपी की सरकार को घेरते हुए मनकोटिया ने कहा कि बिटिया के साथ जो हुआ उससे पूरा देश आज आक्रोशित है।और बिना किसी इजाजत के व बिना उसके परिवार को बताए आधी रात को दाह संस्कार कर दिया गया।


इसे मनकोटिया ने हिन्दू धर्म व सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कहा कि जो राहुल गांधी के जो धक्का मुक्की की गई वो निंदनीय कदम था।मनकोटिया ने कहा कि हमारे प्रदेश की सरकार भी कॉपी तथा पेस्ट की तर्ज पर कार्य कर रही है, जो आदेश केंद्र से जयराम को मिल रहे हैं उन्हें वो बिना सोचे समझे लागू कर रही है।मनकोटिया ने स्थानीय विधायक एंव उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से भी पूछा कि आपने रोजगार को लेकर क्या काम किया है।और जिन युवाओं को रोजगार देने की बात उद्योग मंत्री कर रहे हैं, उसका व्हाइट पेपर लाने की मांग भी उन्होंनेे की।ताकि जनता जान सके कि कितने युवाओं को रोजगार दिया गया।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनकोटिया के नेतृत्व में परागपुर विश्राम गृह से परागपुर बाजार तक विशाल रैली निकाली।रैली में जहां बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर कार्यकर्ताओं ने उसे न्याय दिलवाने को लेकर नारे लगाए।वहीं केंद्र सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।परागपुर व तहसील विरोधी होने के नारे भी खूब गूंजे।खुद मनकोटिया ने बिक्रम ठाकुर को परागपुर विरोधी कहते हुए बाजार के मध्य में जोरदार नारेबाजी की।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।पहली बार परागपुर में किसी पार्टी द्वारा निकाली गयी रैली के अवसर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लेखराज कंवर, कांगड़ा केंद्रीय कृषि सहकारी बैंक के निदेशक जगमेल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रेणु बाला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश पटियाल व गुरचरण, प्रवक्ता दिनेश पराशर, जगवीर सिंह सूर्यवंशी, युवा अध्यक्ष शुभम, मनियाला पंचायत प्रधान अंजना शर्मा, बलियाणा पंचायत प्रधान जसवंत सिंह, मोनू, अंकु, सन्नी सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 









Tuesday, September 29, 2020

संसारपुर टैरेस पुलिस ने 10 बर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलवाया



 ससारपुर टैरेस  -  भूंवोताड तहसील मुकेरियां से पिछले तीन दिनों से घर से गायब हुये दस बर्षीय लडके हिमांशू को संसारपुर टैरेस पुलिस ने मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया ।

जानकारी के अनुसार भूंवोताड तहसील मुकेरियां पंजाब में मजदूरी कर रहे मुरादाबाद के लोगों के साथ रह रहा दस बर्षीय हिमांशु पुत्र बुद्वि राम घर से बिना बताये संसारपुर टैरेस आ गया जिसे उसके परिजन तीन दिनों से सब जगह ढूंढ रहे थे । वहीं तीन दिनों से लापता हिमांशु दो दिन एक फैक्टरी में रहा जिसे वहां मौजुद कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह पूछताछ कर संसारपुर टैरेस पुलिस को सौंप दिया ।  वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, नीरज ,राज कुमार,  राजेश कुमार आदि ने पूछताछ करते हुये बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला व बच्चे को परिजनों को सौंप दिया । वहीं बच्चे के माता- पिता नहीं हैं व बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है



Sunday, September 20, 2020

प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल मे बन माफिया खनन माफिया ड्रग माफिया ब पट्रौल डीजल बिजली बिलो की महंगाई व बस किराया नें तोडी आम जनता की कमर " सुरेंद्र सिह मनकोटिया




ब्लाक काग्रेश कमेटी जसवां प्रागपुर की बैठक रबिबार को डाडासिबा मे ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेंदर मनकोटिया की अध्यक्षता में सम्पन हुई । सुरेन्द्र सिह मनकोटिया व वहां माजूद अन्य तमाम पदाधिकारियों ने जहां कोरोना  बारियर्ज  की अचानक हुई  मृत्यु पर  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो बही श्री सुरिन्द्र सिह मनकोटिया ने जयराम सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा  भाजपा सरकार के तीन बर्षो के कार्यकाल मे जसबां परागपुर भर मे ही नही बल्कि प्रदेश भर   बन माफिया खनन माफिया ड्रग माफिया बेलगाम हो चुका है  सुरेन्द्र सिह मनकोटिया का अरोप है कि केन्द्र ब प्रदेश मे भाजपा सरकार का दबदबा होने पर  यहां बोलने बाला कोई नही है जो इनकी गलत नीतियों के खिलाफ नही बोलता है उसी पर या तो पुलिस का डर दिखाया जाता है या उस पर कोई ना कोई क्स बना दिया जाता है  उन्होंने कहा कि कि  हिमाचल प्रदेश मे बिजली बिल बिजली के जो 2 महीने के बिल भेजे जा रहे हैं उससे आम उपभोक्ता को डबल बिल पे करना पड़ेगा उन्होंने कहां की  पट्रौल डीजल ब खाद्ध प्रदार्थो के दाम आसमान छूने लगे है बस कराए मे भारी बढौतरी करके भाजपा सरकार ने  गरीब जनता की 


जेब मे डाका डाला  है जिसे हिमाचल की जनता कतैई सहन नही करेगी इन्होंने कहा की डिपूओ मे मिलने बाला रास्न के भी सरकार ने दाम बढाकर गरीब लोगो की परेशानी बडा दी है सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने कहा कि यह एक हाथ से देने वाली और दूसरे हाथ से लेने वाली सरकार है यह एक रियायत देती नहीं और 4-4 टैक्स लगा देती है आज इनकी सरकार में  क्या किसान  या बागवान  सब  हताश और निराश है  और जो  युवाओं के साथ हैं  खिलवाड़ हो रहा है  आज से पहले  ऐसा  कभी देखने को नहीं मिला  आज भी युवा बेहाल और बेरोजगार है हिमाचल भर की जनता अगामी बिधान सभा चुनाबो मे भाजपा सरकार की इस कार्यप्रणाली का जरूर बदला लेगी  इस बैठक में  जसवां ब्लाक कांग्रेस कमेटी व  जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों  के साथ-साथ दलीप सिह बर्मा, जगमेल ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, दिनेश पराशर, रेणु शर्मा, कुशल सपेहिया,  मास्टर गुरदास राम पुष्पा मन्हास शुभम नागला   शुभम नांगला वैषनोदत सहित जसबां परागपुर भर के काग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी माजूद रहे 





Friday, September 11, 2020

कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कोरोना महामारी में फ्रंट फुट पर लड़ने वाले फ्रंट फुट वारयरज़ की,बीजेपी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है और न ही कोई सहूलियत दी जा रही है

 


कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कोरोना महामारी में फ्रंट फुट  पर लड़ने वाले फ्रंट फुट वारयरज़ की,बीजेपी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है और  न ही कोई सहूलियत दी जा रही है जिन आशा वर्कर ने सबसे आगे आकर अपनी जान जोखिम में डालकर हर घर में दस्तक  दी है उनको नाम मात्र का मानदेय देकर उनका मजाक उड़ाया है यह उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम है  सरकार को आशा वर्कर  और आंगनवाड़ी वर्कर  को कम से कम ₹20000 प्रतिमाह देना चाहिए। दोनों ही श्रेणियां अग्रिम पंक्ति में आकर गांव और मोहल्ला के हर घर में जाकर इस आकस्मिक आपदा के समय में इन्होंने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है उसके लिए यह पारितोषिक के हकदार हैं परंतु सरकार आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर को  प्रोत्साहन राशि देने और प्रोत्साहित करने के बजाए उनका मखौल उड़ा रही हैं   जिससे वे निरूत्साहित हो रही हैं ।      


          इसी तरह  जैसा कि मुख्यमंत्री महोदय कल विधानसभा में कहा कि पुलिस में भर्ती सिपाहियों को नियमित करने के लिए 8 साल की आवश्यक सेवा काल को कम नहीं किया जाता है वह भी दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है जबकि सारे कर्मचारी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा बनाए गए नियमों के तहत 3 साल में नियमित हो रहे हैं तो  पुलिस वालों को भी 3 साल में ही नियमित करना चाहिए। पुलिस कर्मचारी जब सब लोग घर में सो रहे थे तो यह अपनी जान हथेली पर रखकर फील्ड में ड्यूटी दे रहे थे ।

        मनकोटिया ने आगे कहा की परिवहन मंत्री द्वारा क्रोना महामारी के दौरान जब हर महिला पुरुष युवा बच्चे तंगी में हैं तो परिवहन मंत्री श्री विक्रम ठाकुर द्वारा स्कूटी,स्कूटर,बाइक, कार अन्य सभी गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाना एक तुगलकी फरमान है और  जजिया कर से कम नहीं है यह इनकी मानसिकता को चरितार्थ करता है पहले बसों की किराया बढाना और अब गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाना  बीजेपी सरकार की तानाशाही को दिखाता है जिसका हर कदम पर विरोध किया जाएगा।  कोरोना महामारी में लाखों युवा अपना रोजगार छोड़कर हिमाचल प्रदेश में वापस आए हैं और आजकल मनरेगा में काम कर रहे हैं क्या ऐसे युवा साथी बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस का बोझ सहन कर पाएंगे, वह कतई भी इस तुगलकी फरमान को सहन करने के योग्य नहीं हैं। इसलिए यह  आदेश वापस किए जाएँ।

Sunday, September 6, 2020

पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिन्द्र मनकोटिया ने बीजेपी सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के हकों पर एक बार फिर कुठाराघात हुआ


 आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व  पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिन्द्र मनकोटिया ने  बीजेपी सरकार पर  जबरदस्त प्रहार करते हुए  कहा कि  प्रदेश के  बेरोजगार युवाओं के हकों पर  एक बार फिर कुठाराघात हुआ है।  उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में 

हिमाचल के बजाय बाहर  के लोगों को हिमाचल में रोजगार दिया जा रहा है और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं अभी नाम है । कनिष्ठ अभियंता के पद पर बाहर के व्यक्ति सेलेक्ट किए हैं

 इससे पहले हिमाचल प्रदेश सचिवालय में भी बाहर के व्यक्ति सरकारी सेवा में रखे गए थे। यह सरकार की बहुत बड़ी भूल है।  जिसे आने वाले चुनाव में बीजेपी सरकार को भुगतना पड़ेगा।

 यह रोजगार मंत्री  विक्रम ठाकुर जी के लिए शर्मसार करने वाली बात है  कि  हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का पहाड़ खड़ा होने के बावजूद बाहर के व्यक्ति सरकारी सेवा में रखे जा रहे हैं।


 आज हिमाचल प्रदेश में पढ़ा लिखा बेरोजगार व्यक्ति जिनकी संख्या 12 लाख से ऊपर है और वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री, उद्योग व रोजगार मंत्री ने अभी तक 3 साल में बेरोजगारों के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है और आज जो  बेरोजगार है डिग्री होल्डर डिप्लोमा होल्डर स्किल्ड अनस्किल्ड इतना लाचार है कि उन्हें कांग्रेस द्वारा चलाई गई मनरेगा में काम करना पड़ रहा है। यह शर्म की बात है हिमाचल प्रदेश में  करोड़ों रुपया इन्वेस्टर मीट पर खर्च करने के बावजूद भी धरातल पर एक भी फैक्ट्री या उद्योग नहीं लगाया। आज हिमाचल प्रदेश का बेरोजगार अपने को इस बीजेपी सरकार में ठगा सा महसूस कर रहा है और अब  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी  और रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने जले पर नमक छिड़का है और सरकारी नौकरियों में हिमाचल से बाहर के व्यक्तियों को नियुक्तियां देखकर उनके अधिकारों पर कुठाराघात किया है जिसे किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जा सकता और यह बेरोजगारों के साथ किया गया भद्दा मजाक है।

Sunday, August 30, 2020

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का जसवां प्रागपुर का पहला दौरा।


माननीय मंत्री श्री विक्रम सिंह ठाकुर जी ने कलोहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप के साथ"प्रशिक्षक-प्रशिक्षण वर्ग" कार्यक्रम में भाग लिया  .। जिसमें जसवां प्रागपुर में क्लोह में प्रकृति वंदन अभियान को मनाया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेश कश्यप जी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल जी, प्रभारी श्री नरेंद्र अत्री जी,  विस्तारक श्री अक्षय भरमौरी जी और जिला देहरा जिलाध्यक्ष भाई संजीव जी जंसवा के मंडल अध्यक्ष  भाई विनोद जी ब भाजपा आईटी टीम में इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। जसवां- प्रागपुर युवा मंडल ने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

Monday, August 17, 2020

हिमाचल प्रदेश के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की सुध लेने वाला इस सरकार में कोई नहीं -सुरिंदर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया

 

 हमारी लंबे समय से यह मांग चलती आ रही है  कि जो खड्डे  जसवां प्रागपुर में ब्यास नदी और स्वा़ं नदी के किनारे  पड़ती हैं उनका तटयीकरण किया जाए जैसा कि हरोली में स्वां नदी पर किया जा रहा है । परंतु यहां पर सेंट्रल वाटर कमीशन की टीम का दौरा 26 मई  को करने के बावजूद उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो रही।  जिस कारण आज जैसा की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री महेंद्र जी कहा कि तटयीकरण आधा दर्जन नदियों पर होगा उसके लिए बकायदा पैसे भी हो चुके हैं जैसा कि आज के पेपर में आया हुआ है परंतु जसवां प्रागपुर  की व्यास नदी और स्वां नदी के तटीयकारण के लिए कोई पैसा मंजूर नहीं हुआ है और यह अनएक्सपीरियंस और अधिकारियों से काम लेने का तजुर्बा  नहीं होने के कारण यह हमारा मामला अटका हुआ है । आधा दर्जन योजनाएं पास हो गई परंतु हमारी परियोजना दौरे करने और आब्जैकश्न  लगने  तक ही सीमित है। मेरा जयराम मुख्यमंत्री महोदय से और मंत्री श्री विक्रम ठाकुर जी से अनुरोध है कि हर साल हजारों वर्ग मीटर भूमि कटान की वजह से बेकार हो जाती है और लोग इस कटाव के डर से हजारों एकड़ भूमि को जो खड्डों के किनारे हैं उनको बिजते नहीं हैं जिस कारण खेती की भी क्षति हो रही है इस पर ध्यान दिया जाए और अति शीघ्र इसकी प्रपोज सेंट्रल वाटर कमीशन  को भेजकर जल्दी से इस परियोजना को पास कराया जाए ताकि विभिन्न खड्डों में फलड की वजह से जो जान माल की हानि होती है जो फसल खराब होती है उससे बचा जा सके और फ्लड को कंट्रोल किया जा सकेनकेड़ खड  जो धवाला  पंचायत में  आती है, के लिए 231 करोड़  मंजूर हो चुका है उसके लिए वहां के विधायक महोदय ने अपनी तत्परता दिखाते हुए मंजूर करवा लिए परंतु हमारे विधायक जो स्वयं मंत्री होने के बावजूद अपने क्षेत्र की तटीयकरण की स्कीम को जो कि 708.08 करोड रुपए की है मंजूर नहीं करवा सके यह इनकी कमजोरी है।   इस  कमजोर नेतृत्व के कारण जसवा़ँ प्रागपुर  अपने को कुछ लेने में असमर्थ  रहा है


Wednesday, August 12, 2020

व्यक्ति से 19 बोतल देसी शराब बरामद


थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी की ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के कस्बा कलौल से देर रात करीब 9 बजे संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज ए. एस. आई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय व एच. एच. सी राजेश कुमार ने एक व्यक्ति से 19 बोतल देसी शराब की बरामद की ।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम संसारपुर टैरेस पुलिस टीम गश्त पर थी तो एक व्यक्ति नरेश कुमार निवासी लंडियाला की पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास 8 बोतल देसी शराब मार्का संतरा व 11 बोतल सुपर ऊना क्लब देसी मार्का की बरामद हुई व पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब ना दे सका । जिसके बाद संसारपुर टैरेस पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । वहीं संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने कहा कि नशा बेचने वालों पर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

Monday, August 3, 2020

प्रशासन की लापरवाही की वजह से करंट लगने से एक गाय की हुई मौत


मृत्यु संसारपुर टैरेस में एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मर  की तारे नंगी होने की वजह से गाय घास  चरती ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई। ट्रांसफार्मर  खुला होने से गाय को करंट लग गया जिससे गाय की मौके पर ही मृत्यु होगी । गाय के मालिक बृज ठाकुर निवासी रिडी कुठेड़ा ने बताया कि शाम को हमारी गाय नहीं आई जिसके चलते हमने गाय को ढूंढा तब पता चला कि गाय ट्रांसफार्मर के पास मरी हुई मिली 

Saturday, August 1, 2020

केसीसी बैंक के डायरेक्टर चुनाव को लेकर बोले मनकोटिया- वोटर राईट के लिए हो रही गुंडागर्दी


पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा केसीसी बैंक का चुनाव नहीं हुआ मानो विधायकों और मंत्रियों  का चुनाव हो । सारे मंंत्री और विधायक चुनाव में झौंक दिए गए हैं। सोसायटी में  सचिवों और सोसायटी मेंम्बर्स को विधायकों और मंत्रियों के फोन आ रहे हैं उनके करिंदों के फोन आ रहे हैं उनके  करिंदे  पूरे इलाके में दनदना रहे हैं सचिवों को डराया जा रहा है। अंजाम भुगतने का रौब दिखाया जा रहा है।  दरअसल केसीसी बैंक के डायरेक्टर के चुनाव हैं सोसायटी(डिपुओं) के चुने हुए डेलीगेट चुनाव में हिस्सा लेंगे वोटर राईट का अधिकार सहकारी सभा समिति करेगी जिसके लिए 29 जुलाई से 7 अगस्त तक का समय दिया गया है इस दौरान,  सोसायटी डिपो के सचिव  बैठक बुलाकर, वोटर राईट के लिए  डेलीगेट का चुनाव करेंगे यहां से सारा माजरा शुरू होता है ।  डेलीगेट के चुनाव के लिए गुंडागर्दी बदतमीजी, हाथापाई  सब कुछ शुरू हो चुका है सचिवों को झूठे केस में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है जहां पदाधिकारियों की बैठक होती है इनके लोग वहीं पर कमरे में आ धमकते हैं, बदतमीजी पर उतर आते हैं, जबरदस्ती अपनी पसंद के सदस्य को  वोट का राईट देने के लिए कहते हैं   और जब बात न बने तो ऊपर से फोन बज उठते हैं कई तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं आजकल तो लग रहा है कि केसीसी डायरेक्टर का चुनाव नहीं बल्कि एमएलए और मंत्री का चुनाव है । हाल ही में, जो पैसा पार्टी के लोगों को बिना वजह से , रिलीफ फंड से दिया गया है उसका जमकर इस्तेमाल और प्रचलन इस चुनाव में हो रहा है और यही  दिया   गया पैसा पंचायत चुनावों में भी ईस्तेमाल होगा ऐसी संभावना है यह लोकतंत्र की हत्या है और निष्पक्ष चुनावों के लिए धब्बा है।

मंत्री विक्रम ठाकुर को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ साथ परिवहन विभाग का मंत्रालय सौंपे जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने संसारपुर टैरेस लाल टंकी के बाज़ार में बांटे लडू


आज जसवा प्रागपुर विधान सभा क्षेत्र में  माननीय मंत्री विक्रम ठाकुर को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ साथ परिवहन विभाग का मंत्रालय सौंपे जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से  संसारपुर टैरेस लाल टंकी के बाज़ार  में लडू बांटे गए। इस उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह जी , जस्वन प्रागपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री  राकेश कुमार (रिकी) जी ,सचिव करण जसवाल,रविन्द्र कौशल(लाडी) , कार्यालय सचिव अमित ठाकुर जी,सोशल मीडिया से संजीव कुमार जी , कोषाध्यक्ष राजीव कुमार और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शुभम,रविन्द्र ठाकुर,सनी ठाकुर,संजीव जसवाल,शिवेंद्र डिंपी जी ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की ।भारतीय जनता युवा मोर्चा  की टीम ने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।