Sunday, February 28, 2021

बढ़ती महंगाई, विधायकों को निलंबित करना और उन पर केस दर्ज करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर का फूंका पुतला



पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहां की पहले विधानसभा उपाध्यक्ष तथा मंत्रियों   द्वारा विपक्ष के नेता श्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ धक्का-मुक्की करना, उन पर  केस न करके  कांग्रेस के  5  विधायकों को  निलंबित करना और उन पर केस दर्ज करना, फिर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा पुतले फूकना, बीजेपी सरकार की गुंडागर्दी व तानाशाही रवैये को दर्शाता है।  यह  नादिरशाही नहीं चलेगी।   उपरोक्त के विरोध में आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया व जयराम ठाकुर  का पुतला फूंका गया।

      विधानसभा में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया और राज्यपाल महोदय द्वारा गवर्नर स्पीच को पूरा न पढ़ना निंदनीय है। यह इस बात को दर्शाता है कि सत्ता में बैठी सरकार के पास बताने लायक कुछ भी नहीं है और वह विधानसभा में  बहस से भाग रही है। विपक्ष के  नेता ने सिर्फ इस बात को गवर्नर साहब से कहा कि आपने  पूरा भाषण क्यों नहीं पड़ा। परंतु सत्तापक्ष के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष पहले गुंडागर्दी पर उतर आए, तानाशाही दिखाने लगे और फिर विधानसभा से बाहर हुए घटनाक्रम को चंद मिनटों में ही विधानसभा के अंदर के नियम लगाकर 5 विधायकों का निलंबित कर दिया गया।

   


    जब कांग्रेस शासन में विरोध किया  था और कई कई दिनों तक विधानसभा या सांसद नहीं चलने नहीं जाती थी, तब वह सामान्य बात थी और अब हम महंगाई, बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दाम, बढ़ती कीमतें, किसानों के काले कानून पर बात करते हैं तो  इस पर कोई बात न कर वर्तमान सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है।

      आज किसान सड़कों पर है,  पेट्रोल और डीजल के दाम शतक मारने पर उतारू है,  डीपू के राशन की कीमतें बढ़ा दी, बस किराया 25 प्रसेंट बढ़ा दिया,  सीमेंट का रेट हर महीने बढ़ रहा है, कर्ज  60000 करोड़ पार कर  गया है, मंत्रियों के बच्चों के लिए गाड़ियां खरीदी जा रही हैं,  खनन, वन, ड्रग, चरस माफिया सरेआम धंधा रहा है।

         इंडस्ट्री कोई आ नहीं रही है,  बेरोजगारी चरम पर है।  हफ्ता वसूली प्रथा  चालू  है, ट्रांसफर माफिया कहीं भी देखा जा सकता है। 

       ठेकेदारी प्रथा चल रही है,  हर धंधे में पत्ती रखी जा रही है।   रिश्वतखोरी के केस में सत्ताधारी  बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष तक को इस्तीफा देना पड़ा। 

           कर्मचारियों को डीए नहीं दिया जा रहा है, एनपीएस कर्मचारियों की बात सुनी नहीं जा रही है, आउटसोर्स कर्मचारी ठगे जा रहे हैं।  साढ़े 3 साल में कर्मचारियों की एक भी जेसीसी बैठक नहीं हुई है।

           यानी कि सारे हिमाचल प्रदेश में अफरा-तफरी फैली हुई है और गवर्नर महोदय सरकार के इशारे पर पूरा भाषण न पढ़, पहला और आखरी पेज पर खानापूर्ति की रस्म अदायगी कर रहे हैं।

         जब विपक्ष के नेता इस पर आवाज उठाते  हैं तो उनकी आवाज को तानाशाही तरीके से दबाने का प्रयास करते हैं  और विधानसभा उपाध्यक्ष धक्का-मुक्की करते हैं।।  जब विपक्ष के नेता और  विधायकों पर केस बनाया गया तो फिर सत्तापक्ष के विधायकों पर, जिन्होनें गुंडागर्दी की, केस क्यों नहीं बनाया।

          परन्तु शांतिप्रिय हिमाचल में ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा।  विपक्ष को जनता की आवाज रखने का हक है और इस हक को हम बखूबी निभाएंगे।


Friday, February 26, 2021

संसारपुर टैरेस में अधेड का शव बरामद

 

 


संसारपुर टैरेस -संसारपुर टैरेस के अंतर्गत संसारपुर टैरेस टोल बैरियर के समीप कुछ दिनों से बीमार चल रहे अधेड जिसकी उम्र करीब 55 से 60 बर्ष के बीच थी का शव एक्साईज दफ्तर के समीप मिला ।

 जानकारी के अनुसार अधेड व्यक्ति संसारपुर टैरेस एक्साईज दफ्तर के आसपास कई सालों से रह रहा था व यहीं आसपास ही घूमता रहता था । जानकारी के अनुसार अधेड़ व्यक्ति कुछ दिनों से बीमार चल रहा था व आज उसकी मौत हो गई । वहीं सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार व टीम ने अधेड़ व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये देहरा भेज दिया । वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है व कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये देहरा भेज दिया गया है ।

Thursday, February 25, 2021

मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस



ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन। के नेशनल कोऑर्डिनेटर , मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष  राष्ट्रीय हिंदू नेता शिवम शर्मा   ने प्रैस कांफ्रेंस  की।मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी   ने अब तक 11 लाख रुपए समाज हित में किए खर्च।(1)जिसमे एंबुलेंस की सेवा शुरू हुई।(2)11 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी में सहयोग दिया।(3) दो जरूरतमंद  परिवारों के घर को मेंटेनेंस  करवाया गया।(4)  खेल को बढ़ावा देते  हुए  लगभग 70000 रूपय खेल सामग्री बांटी गई।(5) लॉकडॉन के समय 1000 जरूरत मंद  परिवारों को घर घर राशन पहुंचाया,  जिसके लिए एसडीएम मुकेरियां ने हमारी टीम को सम्मानित करके पत्र जारी किया।इसके इलावा शिवम् शर्मा ने कहा हमने खाली पड़े सैकड़ो मकानों के लिए आवाज बुलंद करदी है । बीबीएमबी चाहती तो अब तक 30 करोड़ रुपए कमा सकती थी। अभी भी BBMB किराए पर मकान दे कर साल के 5 करोड़ तक कमा सकती है।BBMB अस्पताल को लेकर शिवम् ने कहा कि 135 दिन का संघर्ष हमारी टीम का रहा है । पीछे नही हटेंगे ।पहले के मुकाबले अस्पताल अच्छा चल रहा है। BBMB ने एक करोड़ से अधिक राशि पास की है विकास हेतु।जोकि सराहनीय कार्य है, केंद्रीय राज्य मंत्री ने 15 लाख पास किए जिससे अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक बायो लेब्रोटरी मशीन ,और भी काफी चीजे आ रही हैं। पंजाब सरकार स्थानीय विधायक द्वारा जो डाक्टर आए अच्छा हुआ ,ऑपरेशन थिएटर चल पड़ा है ,सैंकड़ों ऑपरेशन हो चुके हैं।  अच्छी बात है ,अभी भी काफी कमी है। जिसके लिए मेंबर पावर BBMB HS चुग जी से मुलाकात हुई। डेलसिस मशीन, आईसीयू, ब्लड बैंक ,पैरामेडिकल स्टाफ की मांग की , अल्ट्रा साउंड मशीन को रीलीज करवा कर चालू करवाने की बात कही।।करोना करके हाई कोर्ट के कार्यों की गति धीमी थी , इस BBMB की स्टेटस रिपोर्ट पर जल्द कंटेंप्ट दायर की जाएगी । हर हाल में अस्पताल में बाकी बचे डाक्टर को लाने के लिए प्रयास जारी रहेगा , हम पीछे नही हटेंगे अगर सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।इसी के साथ ही तलवाड़ा में उद्योग खोलने की भी मांग की गई।इस मौके पर मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी की पूरी टीम शामिल रही। रोशन लाल सूद ,ठाकुर कुलवंत सिंह, विजय कुमार,जय देव शर्मा, चतरजीत, जित्तेंद्र राजपाल,अजयपाल, नवीन जैन, रितीश, रेखा शर्मा , प्रिय,पूजा, संजना, श्यामा, कमल वर्मा ,पवन ,प्रेम ,सुनिधि इत्यादि मौजूद रहे।

Tuesday, February 23, 2021

सरकाघाट में जीप पलटी, 10 महिलाओं समेत 12 घायल



सरकाघाट में जीप पलटी, 10 महिलाओं समेत 12 घायल हो गए ।हादसे के बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने अस्पातल में घायलों का हाल जाना है. घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.सरकाघाट. हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले में एक सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए. घायलों में दस महिलाएं भी शामिल हैं. इन्हें सरकाघाट सिविल अस्पताल (Sarkaghat Civil Hospital) में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो घायलों को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस (Police) मामले की पड़ताल कर रही है.जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट के रोपड़ी में यह हादसा हुआ है. दरअसल, स्थानीय महिलाएं राशन डिपो से राशन लेकर लौट रही थी. इस दौरान महिलाओं से भरी जीप रोपड़ी के नौणू के पास हादसे का शिकार हो गई और पलट गई.

आज शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम शर्मा ने बीबीएमबी चेयरमैन से तलवाड़ा में उद्योग लाने संबंधित की मुलाकात।

 


शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम् शर्मा ने BBMB  चेयरमैन मुख्य कार्यालय चण्डीगढ़ (MEMBER POWER )HS CHUGH जी से BBMB अस्पताल में डायिलसिस की मशीन , ICU , ब्लड बैंक, अल्ट्रासाऊंड की मशीन, खाली  पड़े मकानों से संबंधित व तलवाड़ा में उद्योग लाने संबंधित मुलाकात की। इस मीटिंग में HS मनोचा बीबीएमबी सिक्योरिटी डायरेक्टर  भी मौजूद रहे। पूरा आश्वासन मिला । जिसमे BBMB अस्पताल के लिए

(1) डायिलसिस  की मशीन,

(2) ब्लड बैंक

(3) ICU 

(4) अल्ट्रासाउंड की मशीन को कोर्ट से रिलीज करवाने हेतु।

(5) स्टॉफ की कमी को पूरा करने हेतु। 

(6) ऑपरेशन थियेटर में उपयोग में आने वाले बचे हुए इक्विपमेंट की मांग की ।

मीटिंग काफी देर तक चली, काफी अच्छी चर्चा हुई।

डायिल्सिस की मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।

Imp -   केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी के द्वारा  BBMB अस्पताल को मशीनरी के लिए 15 लाख राशि जारी की ।जिसमे  तलवाड़ा अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक बायोलेबोर्टरी बनेगी,और भी इमरजेंसी की कुछ चीजें आएंगी। एमपी लैंडफंड से पहली बार BBMB अस्पताल  के लिए इतना फंड आया।

BBMB के द्वारा एक करोड़ से अधिक राशि पास करके अस्पताल के विकास कार्य को आगे बड़ाया जा रहा है। जिसमे से कुछ प्रतिशत कार्य अभी हुआ है। पंजाब सरकार के द्वारा डाक्टर दे कर ऑपरेशन थियेटर भी शुरू हो गया है। यह सभी कार्य सराहनीय है।। लेकिन अभी और भी कुछ कमियां हैं , जिसे  जल्द मिल कर हल करवाने का प्रयास जारी है।

Monday, February 22, 2021

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी।

 


हिमाचल प्रदेश में नगर निगमों के अप्रैल माह में संपन्न होने वाले प्रस्तावित चुनावों के लिए सियासी कदमताल शुरू हो गई है। धर्मशाला ,पालमपुर ,सोलन व मंडी जैसे नगर निगमों में चुनाव की अधिसूचना मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के भारी दबाव के चलते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उक्त चुनाव में शामिल होने का बड़ा फैसला लिया है । चार नगर निगम के चुनाव लड़ने का ऐलान आम आदमी पार्टी ने हिमाचल के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने मंडी प्रेस वार्तालाप में किया उन्होंने कहा कि चुनावों में आम आदमी पार्टी के नेता शामिल होकर चुनाव प्रचार व प्रसार को धार देने में काम करेंगे अभी तक हिमाचल प्रदेश में चार महानगर निगम पर ही आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

Saturday, February 20, 2021

मुख्मंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गग्गल हवाई अड्डे पर किया राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत ।




कांगड़ा लाइव न्यूज नेटवर्क, धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरुवार को कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।  यहां जेपी नड्डा धर्मशाला में आयोजित राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करने के लिए प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों कार्यकर्तओं ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में सवार इन नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री  राकेश पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, सांसद किशन कपूर और इन्दु गोस्वामी, राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल एवं राकेश जमवाल और विधायकगण मुल्ख राज प्रेमी, विशाल नेहरिया एवं जियालाल तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।



Friday, February 19, 2021

मंडी में महिला मंडल और जमीन के मालिक के बीच खूनी विवाद

 


मंडी. हिमाचल (Himachal Pradesh) में सड़क चौड़ीकरण को लेकर महिला मंडल और जमीन के मालिक के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे. घटना मंडी (Mandi) जिला की कोटली तहसील के तहत आने वाले सरवाल गांव का है. हालांकि घटना 17 फरवरी की है, लेकिन आज इसका एक वीडियो सोशल (Social Media) मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. वीडियो (Viral Video) में कुछ महिलाएं एक व्यक्ति की जमकर पीटती करते हुए दिखाई दे रही हैं. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार धन्यारा पंचायत के सरवाल गांव से होकर जाने वाली सड़क कुछ स्थानों पर काफी तंग है. महिला मंडल सलेतर की महिलाओं ने खुद ही सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया. चौड़ीकरण के चलते एक व्यक्ति की नीजि भूमि में जब हस्तक्षेप हुआ तो उसने इसका विरोध किया. लेकिन विरोध पहले गाली गलौज तक पहुंचा और उसके बाद मारपीट तक की नौबत सामने आ गई.

धर्मशाला में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बीच बीजेपी को लगा बड़ा झटका टिप्परी पंचायत से लगभग 20 25 घरों के बीजेपी परिवार ने कांग्रेस का दामन थामा।

 


डाडासीबा- पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि धर्मशाला में चल रही भाजपा कार्यसमिति बैठक के मध्य नजर रखते हुए ब्लाक खंड प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में  बीजेपी को करारा झटका लगा है ग्राम पंचायत लंग बलियाना,दोदू राजपूतों ,मलोट ,कड़ोआ व बठरा के बाद अब टिप्परी के 20 परिवारों ने भाजपा छोड़कर थामा कांग्रेस का दामन। सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों के बाद अब भाजपा के कई पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है इस कड़ी के तहत आज टिपरी के सुनील ठाकुर भाजपा बूथ मेंबर सहित 20 परिवारों को हमने कांग्रेस के परिवार के साथ जोड़ा ।

Thursday, February 18, 2021

पंजाब में बीजेपी का सूपड़ा साफ अब हिमाचल की बारी है : जीवन धीमान


 प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस कमेटी  जीवन धीमान ने कहा कि पंजाब नगर निकायों के चुनावों में देश की जनता को सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है कि 109 नगर निकाय और 7 नगर निगमों के आए नतीजे बताते हैं कि पंजाब में बीजेपी का जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया है। सरकार के खिलाफ उपजे जबरदस्त आक्रोश के बीच बठिंडा नगर निगम में 53 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। जो कि देश की जनता के आक्रोश के बीच सरकार के प्रति उबल रहे गुस्से का प्रतीक बनी है। कुल आए 350 नतीजों में से 271 सीटों पर पंजाब की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है। जबकि बठिंडा, कपूरथला, अबोहर क्षेत्रों में जनता ने बीजेपी को नकार और धिक्कार कर सिफर तक पहुंचा दिया है। जीवन धीमान ने कहा कि पंजाब नगर निकायों की जीत से साफ हो गया है कि तानाशाह सरकारों की देश में कोई जरूरत नहीं है। यह जीत किसान आंदोलन की जीत है।


उन्होंने कहा कि अब पंजाब के बाद हिमाचल की बारी है। जहां बीजेपी सरकार जाने वाली है और कांग्रेस सरकार आने वाली है। पंजाब में हुई जीत महंगाई व बेरोजगारी से विजय पाने की जीत है। उन्होंने कहा कि वह लगातार कहते आ रहे हैं कि लोकतंत्र के नाम पर बनाए लूटतंत्र के कारण देश की जनता का भरोसा सरकार से निरंतर कम नहीं हुआ है बल्कि पूरी तरह उठ चुका है। जिस लोकतंत्र में आम आदमी की आवाज को तानाशाह तरीके से कुचला व दबाया जाता है उस लोकतंत्र का हश्र यही होता है। जिसका जनता ने सीधा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब के स्थानीय निकायों में कांग्रेस की जीत बता रही है कि कृषि कानूनों के कारण आम जनता भी बीजेपी सरकार से बुरी तरह नाराज है। पंजाब के मिले जन समर्थन को हिमाचल में भी जनता बरकरार रखेगी। क्योंकि किसान आंदोलन का असर आम आदमी पर पड़ा है और आम आदमी को आहत और प्रताड़ित किया है, जिसका सीधा असर अब आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पड़ेगा।

हिमाचल के कांगड़ा में करोड़ों रुपये कीमत की तेंदुए की तीन खालें बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार देहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर

 


कुंदलीहार में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तेंदुए की खालें (Leopard Skin) बरामद की हैं. बरामद की गई खाल की अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये है

कांगड़ा. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिला में वन्य जीवों के खाल की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. देहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुंदलीहार में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तेंदुए की खालें (Leopard Skin) बरामद की हैं. बरामद की गई खाल की अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये है. आरोपी दोनों तस्कर ज्वालामुखी तहसील के गांव मझीण के निवासी हैं. इस मामले में पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य तस्करों (Wildlife Smuggling) की धरपकड़ में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कई दिनों से तस्करों के इस गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी, जिसमें उसे बुधवार को कामयाबी मिली.

Wednesday, February 17, 2021

हर साल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्कूल



हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि निजी स्कूलों को मनमानी फीस नहीं वसूलने दी जाएगी। प्रदेश सरकार निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 में संशोधन करने जा रही है। आगामी बजट सत्र में संशोधन के लिए प्रस्ताव विधानसभा में लाया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक्ट में संशोधन करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके हैं। विधि विभाग से भी चर्चा जारी है।

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान (नियामक) एक्ट 1997 में बदलाव करते हुए निजी स्कूलों के ऑडिट की व्यवस्था की जाएगी। चिह्नित दुकानों से ही किताबें और वर्दी खरीदने के दबाव को भी समाप्त किया जाएगा। एसएमसी या किसी अन्य कमेटी को फीस निर्धारण में शामिल करने की योजना भी है। वर्तमान एक्ट के तहत निजी स्कूलों की फीस तय करने को लेकर कोई भी प्रावधान नहीं है, जिसका फायदा उठाते हुए कई निजी स्कूल हर साल मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। निजी स्कूलों पर सरकार का भी सीधा नियंत्रण नहीं होने के चलते बीते कई वर्षों से चली आ रही यह समस्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। 


हिमाचल प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थान (नियामक) एक्ट 1997 लागू है लेकिन इसमें फीस तय किए जाने का प्रावधान नहीं है। एक्ट में बदलाव होने के बाद निजी स्कूलों को अपनी फीस व फंड सहित शिक्षकों का ब्योरा सरकार को देना होगा। हालांकि, फीस को स्कूल स्वयं ही तय करेंगे लेकिन फीस पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार कोई फार्मूला तैयार करेगी। 


शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती जारी है। हिमाचल में स्कूल खुलते ही बच्चों की उपस्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखी गई है। किसी भी विद्यार्थी पर फिलहाल स्कूल आने का दबाव नहीं डाला जा रहा है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने या बंद करने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल 31 मार्च तक ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेगी।

Tuesday, February 16, 2021

उद्योग मंत्री ने किया 5.42 करोड़ से बनने वाले सरड-डोगरी पुल का शिलान्यास

 


जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में इस समय हो रहे विकास कार्य इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होंगे। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 5.42 करोड़ की अनुमानित लागत से सरड-डोगरी खड्ड पर बनने वाले पुल के शिलान्यास के अवसर पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आर्शिवाद और जसवां परागपुर की जनता के सहयोग से आज यह क्षेत्र वह दिन देख रहा है जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र में आज सैंकड़ों करोड़ों के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। चाहे सड़कों की बात हो या नए संस्थानों और भवनों के निर्माण की, आज जसवां परागपुर का हर क्षेत्र विकास की नई दिशा की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने और विकास को गति देने के लिए उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का कोटला और जल शक्ति विभाग का परागपुर में अपना मंडल उपलब्ध करवाया। इसके अतिरिक्त बहुत ही जल्द डाडासीबा में विद्युत विभाग का भी डिविजन भी खोला जाना निश्चित है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जसवां परागपुर विधानसभा में हर क्षेत्र का संतुलित विकास करना है, इसलिए वह संसाधनों को हर जगह उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता, उनके घर के पास ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि समान्य जनता को एक ही स्थान पर हर कार्यालय एवं सुविधा उपलब्ध हो इस हेतु लगभग पांच-पांच करोड़ की लागत से रक्कड़ और डाडासीबा में संयुक्त कार्यालयों का निर्माण होगा।

इसके अतिरिक्त करोड़ों की लागत से पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थय संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, तकनीकि शिक्षा के संस्थानों एवं पशु चिक्तिसा संस्थानों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस सुनहरे काल में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता जो काम उनको बताएगी, उसको आवश्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरड डोगरी में ही आज 40 लाख की लागत से वन विभाग का विश्राम गृह बन रहा है, जो बहुत ही जल्द तैयार हो जाएगा। उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम उपरान्त जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया एवं शेष के यमयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीएफओ देहरा डाॅ. आर.के डोगरा, अधिशाषि अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशाषि अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी, जिला परिषद् सदस्य अश्वनी कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सरड डोगरी रूप कुमार, उपप्रधान ध्यान सिंह, हैपी राणा, रूपिंद्र डैनी, सुदेश कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।