Sunday, August 30, 2020

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का जसवां प्रागपुर का पहला दौरा।


माननीय मंत्री श्री विक्रम सिंह ठाकुर जी ने कलोहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप के साथ"प्रशिक्षक-प्रशिक्षण वर्ग" कार्यक्रम में भाग लिया  .। जिसमें जसवां प्रागपुर में क्लोह में प्रकृति वंदन अभियान को मनाया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेश कश्यप जी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल जी, प्रभारी श्री नरेंद्र अत्री जी,  विस्तारक श्री अक्षय भरमौरी जी और जिला देहरा जिलाध्यक्ष भाई संजीव जी जंसवा के मंडल अध्यक्ष  भाई विनोद जी ब भाजपा आईटी टीम में इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। जसवां- प्रागपुर युवा मंडल ने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

Monday, August 17, 2020

हिमाचल प्रदेश के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की सुध लेने वाला इस सरकार में कोई नहीं -सुरिंदर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया

 

 हमारी लंबे समय से यह मांग चलती आ रही है  कि जो खड्डे  जसवां प्रागपुर में ब्यास नदी और स्वा़ं नदी के किनारे  पड़ती हैं उनका तटयीकरण किया जाए जैसा कि हरोली में स्वां नदी पर किया जा रहा है । परंतु यहां पर सेंट्रल वाटर कमीशन की टीम का दौरा 26 मई  को करने के बावजूद उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो रही।  जिस कारण आज जैसा की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री महेंद्र जी कहा कि तटयीकरण आधा दर्जन नदियों पर होगा उसके लिए बकायदा पैसे भी हो चुके हैं जैसा कि आज के पेपर में आया हुआ है परंतु जसवां प्रागपुर  की व्यास नदी और स्वां नदी के तटीयकारण के लिए कोई पैसा मंजूर नहीं हुआ है और यह अनएक्सपीरियंस और अधिकारियों से काम लेने का तजुर्बा  नहीं होने के कारण यह हमारा मामला अटका हुआ है । आधा दर्जन योजनाएं पास हो गई परंतु हमारी परियोजना दौरे करने और आब्जैकश्न  लगने  तक ही सीमित है। मेरा जयराम मुख्यमंत्री महोदय से और मंत्री श्री विक्रम ठाकुर जी से अनुरोध है कि हर साल हजारों वर्ग मीटर भूमि कटान की वजह से बेकार हो जाती है और लोग इस कटाव के डर से हजारों एकड़ भूमि को जो खड्डों के किनारे हैं उनको बिजते नहीं हैं जिस कारण खेती की भी क्षति हो रही है इस पर ध्यान दिया जाए और अति शीघ्र इसकी प्रपोज सेंट्रल वाटर कमीशन  को भेजकर जल्दी से इस परियोजना को पास कराया जाए ताकि विभिन्न खड्डों में फलड की वजह से जो जान माल की हानि होती है जो फसल खराब होती है उससे बचा जा सके और फ्लड को कंट्रोल किया जा सकेनकेड़ खड  जो धवाला  पंचायत में  आती है, के लिए 231 करोड़  मंजूर हो चुका है उसके लिए वहां के विधायक महोदय ने अपनी तत्परता दिखाते हुए मंजूर करवा लिए परंतु हमारे विधायक जो स्वयं मंत्री होने के बावजूद अपने क्षेत्र की तटीयकरण की स्कीम को जो कि 708.08 करोड रुपए की है मंजूर नहीं करवा सके यह इनकी कमजोरी है।   इस  कमजोर नेतृत्व के कारण जसवा़ँ प्रागपुर  अपने को कुछ लेने में असमर्थ  रहा है


Wednesday, August 12, 2020

व्यक्ति से 19 बोतल देसी शराब बरामद


थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी की ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के कस्बा कलौल से देर रात करीब 9 बजे संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज ए. एस. आई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय व एच. एच. सी राजेश कुमार ने एक व्यक्ति से 19 बोतल देसी शराब की बरामद की ।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम संसारपुर टैरेस पुलिस टीम गश्त पर थी तो एक व्यक्ति नरेश कुमार निवासी लंडियाला की पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास 8 बोतल देसी शराब मार्का संतरा व 11 बोतल सुपर ऊना क्लब देसी मार्का की बरामद हुई व पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब ना दे सका । जिसके बाद संसारपुर टैरेस पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । वहीं संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने कहा कि नशा बेचने वालों पर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

Monday, August 3, 2020

प्रशासन की लापरवाही की वजह से करंट लगने से एक गाय की हुई मौत


मृत्यु संसारपुर टैरेस में एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मर  की तारे नंगी होने की वजह से गाय घास  चरती ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई। ट्रांसफार्मर  खुला होने से गाय को करंट लग गया जिससे गाय की मौके पर ही मृत्यु होगी । गाय के मालिक बृज ठाकुर निवासी रिडी कुठेड़ा ने बताया कि शाम को हमारी गाय नहीं आई जिसके चलते हमने गाय को ढूंढा तब पता चला कि गाय ट्रांसफार्मर के पास मरी हुई मिली 

Saturday, August 1, 2020

केसीसी बैंक के डायरेक्टर चुनाव को लेकर बोले मनकोटिया- वोटर राईट के लिए हो रही गुंडागर्दी


पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा केसीसी बैंक का चुनाव नहीं हुआ मानो विधायकों और मंत्रियों  का चुनाव हो । सारे मंंत्री और विधायक चुनाव में झौंक दिए गए हैं। सोसायटी में  सचिवों और सोसायटी मेंम्बर्स को विधायकों और मंत्रियों के फोन आ रहे हैं उनके करिंदों के फोन आ रहे हैं उनके  करिंदे  पूरे इलाके में दनदना रहे हैं सचिवों को डराया जा रहा है। अंजाम भुगतने का रौब दिखाया जा रहा है।  दरअसल केसीसी बैंक के डायरेक्टर के चुनाव हैं सोसायटी(डिपुओं) के चुने हुए डेलीगेट चुनाव में हिस्सा लेंगे वोटर राईट का अधिकार सहकारी सभा समिति करेगी जिसके लिए 29 जुलाई से 7 अगस्त तक का समय दिया गया है इस दौरान,  सोसायटी डिपो के सचिव  बैठक बुलाकर, वोटर राईट के लिए  डेलीगेट का चुनाव करेंगे यहां से सारा माजरा शुरू होता है ।  डेलीगेट के चुनाव के लिए गुंडागर्दी बदतमीजी, हाथापाई  सब कुछ शुरू हो चुका है सचिवों को झूठे केस में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है जहां पदाधिकारियों की बैठक होती है इनके लोग वहीं पर कमरे में आ धमकते हैं, बदतमीजी पर उतर आते हैं, जबरदस्ती अपनी पसंद के सदस्य को  वोट का राईट देने के लिए कहते हैं   और जब बात न बने तो ऊपर से फोन बज उठते हैं कई तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं आजकल तो लग रहा है कि केसीसी डायरेक्टर का चुनाव नहीं बल्कि एमएलए और मंत्री का चुनाव है । हाल ही में, जो पैसा पार्टी के लोगों को बिना वजह से , रिलीफ फंड से दिया गया है उसका जमकर इस्तेमाल और प्रचलन इस चुनाव में हो रहा है और यही  दिया   गया पैसा पंचायत चुनावों में भी ईस्तेमाल होगा ऐसी संभावना है यह लोकतंत्र की हत्या है और निष्पक्ष चुनावों के लिए धब्बा है।

मंत्री विक्रम ठाकुर को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ साथ परिवहन विभाग का मंत्रालय सौंपे जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने संसारपुर टैरेस लाल टंकी के बाज़ार में बांटे लडू


आज जसवा प्रागपुर विधान सभा क्षेत्र में  माननीय मंत्री विक्रम ठाकुर को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ साथ परिवहन विभाग का मंत्रालय सौंपे जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से  संसारपुर टैरेस लाल टंकी के बाज़ार  में लडू बांटे गए। इस उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह जी , जस्वन प्रागपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री  राकेश कुमार (रिकी) जी ,सचिव करण जसवाल,रविन्द्र कौशल(लाडी) , कार्यालय सचिव अमित ठाकुर जी,सोशल मीडिया से संजीव कुमार जी , कोषाध्यक्ष राजीव कुमार और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शुभम,रविन्द्र ठाकुर,सनी ठाकुर,संजीव जसवाल,शिवेंद्र डिंपी जी ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की ।भारतीय जनता युवा मोर्चा  की टीम ने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।



Friday, July 31, 2020

नए मंत्रियों को बड़ा दायित्व और अन्य मंत्रियों के बदल दिए विभाग



30 को मंत्रिमंडल विस्तार तो 31 जुलाई को 3 नए मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो के साथ अन्य मंत्रियों के विभागों को भी बदल दिया गया है। जिसमें धूमल सरकार के समय सीपीएस रहे सुखराम चौधरी को जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।
राकेश पठानिया को युवा सेवा व खेल विभाग के साथ-साथ वन विभाग भी सौंपा गया है । जबकि पहली बार विधायक बने राजेंद्र गर्ग को जयराम सरकार ने मंत्री बनाते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ-साथ प्रिंटिंग डिपार्टमेंट भी सौंपा है।
वहीं अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग सोलन जिला से संबंध रखने वाले डॉक्टर राजीव सेहगल को यह विभाग सौंपा गया है। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग सर्विण चौधरी के पास होगा। ठाकुर महेंद्र सिंह के पास वहीं विभाग यानी आईपीएच के साथ-साथ बागवानी भी रहेगा।
शिक्षा विभाग सुरेश भारद्वाज से लेकर अब उन्हें टीसीपी का जिम्मा सौंपा गया है। रामलाल मार्कंडेय को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ जनजाति मामले विभाग भी देखना होगा।
वीरेंद्र कंमर को कृषि तथा पशुपालन सहित पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया है तो विक्रम सिंह ठाकुर को श्रम व इंडस्ट्री सहित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट सौंपा गया है। वन मंत्री रहे गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग का अहम जिम्मा सौंपा गया है।
इसके अलावा जो बाकी बचे डिपार्टमेंट सहित फाइनेंस जनरल एडमिनिस्ट्रेशन होम डिपार्टमेंट प्लानिंग पर्सनल विभाग मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगे। बरहाल नए बने तीन मंत्रियों में राजेंद्र गर्ग पहली बार विधायक और पहली बार ही मंत्री बने हैं जबकि सुखराम चौधरी कल लंबा राजनीतिक अनुभव तथा विभाग पर भी अच्छी पकड़ होगी। यही नहीं राकेश पठानिया का भी अनुभव अच्छा है लिहाजा अपने विभाग को वह अच्छी तरह से मांज सकते हैं।
देखना यह होगा कि अच्छी परफॉर्मेंस ना देने के कारण कुछ का विभाग बदला गया है तो कुत्ते और ज्यादा बेहतर उम्मीद रखते हुए उन्हें अहम विभाग भी सौपे गए हैं। कुल मिलाकर कह सकते हैं पंचायती राज चुनाव से लेकर मिशन रिपीट को लेकर जो संगठन व मंत्रिमंडल में बदलाव किए गए हैं वह बेहतर किलेबंदी करने में बेहतर साबित होंगे या फिर देर से लिए गए निर्णय घातक साबित होंगे।

Tuesday, July 28, 2020

ठाकुर बस में देहरा से डाडा जाने वाले यात्री कृपया सावधान, 26 जुलाई को यात्रा करने वाले अपनी आशा वर्कर से सम्पर्क करे ,पॉजिटिव आने वाली महिला ने की थी यात्रा ।



आवश्यक सूचना : माननीय तहसीलदार डाडा सीबा की तरफ से ये सूचना उन सब क्षेत्रवासियों के लिए है जो 26 जुलाई को ठाकुर बस द्वारा 11 बजे देहरा से डाडा आए हैं अथवा उस ही बस से 2.30 पर डाडा से गए हैं। उपरोक्त बस में एक महिला ने यात्रा की थी जिसे बाद में कोरोना+ पाया गया है. वही बस 3.50 पर पुनः देहरा से डाडा आई थी. उस बस में उपरोक्त तारीख व समय पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए सुझाव है कि वो अपने क्षेत्र की आशा वर्कर से संपर्क करें. इन सभी लोगों को ये हिदायत भी दी जाती है कि मास्क व सोशल डिस्टांन्सिंग जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करे।

Sunday, July 19, 2020

जसवा प्रागपुर भारतीय युवा मोर्चा की टीम है नहीं किसी से कम -सरकार सरकार द्वारा 2.0 के एक साल में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में लोगों को लोगों के घर-घर जाकर पत्र वितरण किए गए।



 हिमाचल प्रदेश के जसवां प्रागपुर  विधानसभा क्षेत्र में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा बनाई गई नई कार्यकारिणी युवा मोर्चा की टीम सरकार द्वारा 2.0 के एक साल में  सरकार की  उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में लोगों को लोगों के   घर-घर जाकर पत्र वितरण किए गए। युवा मोर्चा की टीम ने लोगों के घर-घर जाकर बताया कि  सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ सभी व्यक्ति लें। आपको बता दें कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय युवा मोर्चा अध्यक्ष और उनकी टीम ने कहा कि जिस तरह से जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के चलते इस बार भारी बहुमत से जीत हासिल की जाएगी।




पूर्व कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने सरकार पर लगाए आरोप सरकार एक परिवार के चार चार व्यक्तियों को पैसे देकर सरकारी पैसे का खुलकर दुरुपयोग कर रही है


 डाडसीबा - पूर्व कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने  सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि जसवां प्रागपुर के विधायक व उद्योग मंंत्री बिक्रम ठाकुर जी पंचायत चुनावों को नजदीक आता देखकर और हार के डर से अपने चेहते, बीजेपी से संबंध रखने वाले प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और नजदीकियों को रेवडियाँ की तरह रलीफ फंड से पैसों बांट रहे हैं। सरकारी पेसे का शरेआम, खुलकर दुरूपयोग हो रहा है। कई जगह एक ही परिवार के 4-4 व्यक्तियों को पैसे दे दिए तो दुसरी जगह बीजेपी से संबंध रखने वाले प्रधानों को 2-2 बार बिना किसी जरूरत के पैसे दे दिए। किसी पंचायत में 20-20 व्यक्तियों को पैसे दे दिए तो किसी पंचायत को एक भी पैसा नहीं दिया। किसी लड़की को सरनेम बदल कर 2 बार पैसे दे दिए तो किसी गरीब, असहाय, जरूरतमद को ढाई साल में एक फुटी कोड़ी भी नहींं दी। ऐसे नुमाइंदे हैं जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के।गरीब, गरीबी की चक्की में पिसता जा रहा है और बीजेपी पार्टी के चहेते और कार्यकर्ताओं के बारे-न्यारे हैं। इन्होंने सरकारी खजाने को खोगला करके रख दिया है । इस विधानसभा क्षेत्र में गरीबों और जरूरतमंदों को पूछनेवाला कोई नहीं है, वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यह जो पैसा बांटा जा रहा है उससे पंचायत चुनाव प्रभावित होने की पुरी संभावना है। अब यह पैसा वोट खरीदने के लिए और चुनाव खर्च के लिए प्रयोग होगा। इससे पंचायती राज प्रथा और निष्पक्ष चुनाव पर वटा है। अगर इस पैसे की जांच करवाई जाए तो सच्चाई सामने आएगी कि  95 प्रतिशत पैसा गैर जरूरतमंदों को बांटा है। जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत ही नहींं थी। यह सिर्फ पंचायत चुनावों में सहायता के तौर पर बांटा गया है।

Friday, July 17, 2020

भारतीय युवा मोर्चा जसवा प्रागपुर की कार्यकारिणी की आज से पहली बैठ संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में संपन्न हुई।




आज भारतीय युवा मोर्चा जसवा की कार्यकारिणी के सदस्यों की पहली बैठक संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। इस बैठक में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन ठाकुर व  जिला महामंत्री मुकेश सोनी ,जिला उपाध्यक्ष अपराजित  ,जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ,HPSIDC  के डायरेक्टर कैप्टन सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।आज की इस बैठक में युवा मोर्चा जसवा प्रागपुर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और इस प्रथम बैठक में सभी पदाधिकारियों का परिचय भी करवाया गया ।आज की इस बैठक में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई इसमें युवा मोर्चा द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Tuesday, July 14, 2020

हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास भत्ता देने में असमर्थ रही सरकार


कोरोना जैसी महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में बहुत से युवा बेरोजगार होकर अपने घरों पर बैठ चुके हैं जिसके चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सरकार बेशक दावे कर रही है कि युवाओं को हिमाचल सरकार की तरफ से रोजगार दिया जाएगा पर सरकार अभी इसमें नाकाम नजर आ रह रही है बात करें सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा कौशल विकास भत्ता जिस को बेरोजगारी भत्ता कहा जाता है जिसका असल मकसद है कि बेरोजगार युवा इसका हक राज्य सरकार से ले सकता है पर हिमाचल सरकार कौशल विकास भत्ता देने में असमर्थ नजर आ रही है सरकार केवल कौशल विकास भत्ता उनको दे रही है जो कुछ एनजीओ सरकार की तरफ से रजिस्टर की गई हैं और जिन एनजीओ को रजिस्टर नहीं किया गया है उनको सरकार की तरफ से भत्ता नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते हुए युवाओं ने काफी रोष प्रकट किया और सरकार से निवेदन किया कि कौशल विकास भत्ता उसके आधार कार्ड के माध्यम से दिया जाए ना कि सरकार द्वारा किए गए रजिस्टर्ड एनजीओ के द्वारा जिसके चलते उनके पास समय से कौशल विकास भत्ता नहीं पहुंच पाता है सरकार की नीति के अनुसार बेरोजगार युवा जो भी हो सरकार को उसका हक बनता है कि इसको बेरोजगारी भत्ता देना ,पर सरकार इसमें  असफल होती नजर आ रही है।

Monday, July 13, 2020

संसारपुर टैरेस फैक्टरी में लगी आग, कोई नुक्सान नहीं मौके पर पहुंचकर संसारपुर टैरेस की पुलिस ने किया आग को काबू




संसारपुर टैरेस - औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में सोमवार देर शाम एक उद्योग में आग लग गई । इस आग की वजह से धुयें का एकदम गुवांर उठा व इसकी सूचना पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस व फायर ब्रिगेड तलबाडा को दी गई । वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज ए. एस. आई संजीव कुमार, राजकुमार  ने फैक्टरी कर्मचारियों की मदद से  तुरन्त उद्योग में जाकर फायर ब्रिगेड की गाडी आने से पहले काफी हद तक आग पर काबु पा लिया । वहीं उसके बाद तुरन्त आग पर काबु पा लिया गया । वहीं ए. एस. आई संजीव कुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है व उद्योग में कोई नुक्सान नहीं हुआ है ।