Friday, December 11, 2020

ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के टैक्स माफ किया जाए :-सुरेंद्र सिंह मनकोटिया

 


हिमाचल प्रदेश के परिवहन  श्री विक्रम ठाकुर जी से आग्रह है कि वह ट्रांसपोर्टरों, जिसमें बसें, ट्रक, ट्रैक्टर, टिपर, जेसीबी, ट्राला पिकअप आदि वाहन जो आते हैं,  उनके टैक्स माफ किए जाएं। बहुत से ट्रांसपोर्ट बदतर हालात में हैं क्योंकि उनके वाहन फरवरी माह के बाद नहीं चले हैं और खड़े हैं। जो कुछेक चला रहे हैं, उनका तेल ही पूरा नहीं हो रहा है।  वे टैक्स कहां से देंगे, उनके पास ड्राइवर और कंडक्टर को तनख्वाह  देने के  पैसे नहीं हो रहे है, वे सरकार का टैक्स कैसे चुकाएंगे। जो बसेँ कई महीनों से खड़ी हैं उनको रोड पर लाने के लिए पहले तो हजारों  रुपए लगेंगे, बहुत से वाहनों की इंश्योरेंस खत्म हो गई है रोड पर आने से पहले ₹60-70000   खर्च करके इंश्योरेंस इंश्योरेंस करवानी पड़ेगी तब जाकर वे सड़क पर बस ला सकते हैं ऊपर से टैक्स का बोझ अलग से पड़ रहा है । जो बसें चल रही है उनमें सवारी भी न के बराबर हैं। इन बस मालिकों को तिहरी-चौहरी  मार पड़ रही है इसलिए उनके टैक्स माफ की जाए

Saturday, December 5, 2020

हिमाचल के कुछ जिलों में बीएसएनएल की सेवाएं पड़ी ठप ,नहीं हो पा रहा छह छह महीने से कोई हल।

 

 


एक तरफ सरकार की तरफ से भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की तरफ जोर दिया जा रहा है और यहां पर सभी कनेक्टिविटी को डिजिटल बनाने की सोच भारत सरकार द्वारा द्वारा कही जा रही है पर भारत संचार निगम की  सेवाएं डिजिटल इंडिया को बढ़ावा नहीं बल्कि निचले स्तर की तरफ लेकर जा रही हैं ।हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा गोपीपुर की बीएसएनल सेवाएं बहुत लंबे समय से ठप पड़ी है जिसकी तरफ ना तो प्रशासन और ना ही सरकार कुछ सोच रही है ।लोगों के बंद पड़े कनेक्शनों का भुगतान बिना किसी वजह से करना पड़ रहा है जिससे भारी परेशानी का सामना इस कोरोना जैसी महामारी में करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 नंबर पर कॉल करके हमारी टीम ने इसका सुझाव जाना तो उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया और कहा कि यह सेंट्रल गवर्नमेंट की स्कीम है। एसडीओ देहरा से इस संबंधित बात की गई उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से ना लिया और कहा की इस तरह के कार्य तो चलते रहेंगे । आप ही सोचिए यह भारत कैसे डिजिटल इंडिया बनेगा जब तक प्रशासन इसकी जिम्मेवारी नहीं लेगा खबर हिमाचल टीवी  द्वारा इस बात को पीएम कंप्लेंट तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी ताकि लोगों को इसकी समस्या का हल जल्द से जल्द हो।

Thursday, December 3, 2020

नवंबर में बिगड़ैल वाहन चालकों से वसूला 4.82 लाख जुर्माना माइनिंग पर 19 गाड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 82,100 काटे चलान


कांगड़ा जिले के देहरा सब डिवीजन में अंकित शर्मा ने कार्यभार संभालते ही इलाके  में सड़क हादसों को रोकने के मकसद से बिगडै़ल चालकों के चालान काट जो कार्यवाही कार्रवाई शुरू की वो काफी स्थानीय है। खास बात तो यह है कि  नवंबर महीने में ही अंकित शर्मा के नेतृत्व मेेेें पुलिस थाना रानीताल हरिपुर  देहरा, पुलिस चौकी डाडासीबा व ससांरपुर टैरेस के पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए जगह जगह नाके लगाकर यातायात नियमों को दरकिनार करने वालों 2350 लोगों से 4.82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। अवैध खनन करने बाले 19 गाड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 82,100 रुपये का जुर्माना किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित यातायात की जितनी जिम्मेदारी पुलिस की है, उतनी ही लोगों की। उन्होंने कहा की वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यह उनके ही हित में है।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट बीड़ी का पीने वाले 35 लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनसे भी सार्वजनिक स्थल पर धूमपान करने के लिए जुर्माना वसूला गया है।इन दिनों कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और ऐसे में कुछ लापरवाह लोग बिना मास्क, शारीरिक दूरी का ध्यान रखे बगैर बाजारों मे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि उपमंडल के बाजारों में पुलिस बल तैनात रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि मास्क पहनें और बाजार में शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। ताकि कोरोना जैसी महामारी से छुटकारा पाया जा सके।



Saturday, November 28, 2020

दर्दनाक हादसा स्कूटी ट्रक से टकराई एक की मौत




देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत पौंग बांध क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार घाटी पौंग बैरियर से कुछ दूरी पर तीखे मोड पर सुबह करीब 7. 30 पर घाटी बैरियर से फतेहपुर की तरफ जा रहा ट्रक HP 12 C 6885 मोड पर दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था कि कि इतनी देर में आगे से विपरीत दिशा में खटियाड से संसारपुर टैरेस की तरफ से जा रहा स्कूटी HP 54 7828 सवार गलत दिशा में चल रहे ट्रक की चपेट में आ गया । सुबह हुये इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार के सिर के ऊपर से ट्रक टायर चढ जाने से स्कूटी सवार स्वर्ण सिंह उम्र 65 बर्ष निवासी खटियाड तहसील फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज ए. एस. आई संजीव कुमार व टीम ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये देहरा भेज दिया है व शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा 

Tuesday, November 24, 2020

पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Kaul Singh Thakur के सबसे छोटे दामाद की सड़क हादसे में मौत



पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Kaul Singh Thakur के सबसे छोटे दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कौल सिंह ठाकुर की सबसे छोटी बेटी नेहा की शादी पंजाब के अबोहर निवासी करण जाखड़ से साल 2016 में हुई थी। करण पेशे से कारोबारी था और परिवार का इकलौता सहारा था। करण के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार अबोहर के पास एक सड़क हादसे में आज उनकी मौत हो गई। कौल सिंह ठाकुर चंडीगढ़ में ही मौजूद थे और वहां से वापस हिमाचल आ रहे थे। स्वारघाट के पास उन्हें यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ, जिसके बाद वह अबोहर चले गए हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी अबोहर में ही मौजूद हैं। करण जाखड़ और नेहा के अभी कोई संतान नहीं है। इस दुखद घटना के बाद पूरा परिवार गमगीन है।


Wednesday, November 18, 2020

मारपीट करने वाले चार व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में ।


संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत आपस में मारपीट के आरोप में चारों लोगों को हिरासत में ले लिया गया ।मदनलाल, विपन कुमार ,राजीव कुमार सुपुत्र भंडारी राम निवासी जंडौर और शुणकु राम सुपुत्र रमेश चंद जोकि  आपस में रिश्तेदार हैं इनके बीच आपस में मारपीट और गाली गलौज हुआ इसके उपरांत इनको संसारपुर टैरेस चौकी बुलाया गया। काफी देर बाद मामला ना सुलझा और यह चौकी में ही मारपीट पर उतर आए ।जिसके उपरांत चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने चारों पर मामला दर्ज कर 6:00 बजे हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि चारों लोगों पर मारपीट के मामला दर्ज किया गया है जिसके उपरांत इन पर सीआरपीसी की धारा 107- 151के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है ।

Tuesday, November 17, 2020

पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने मुख्यमंत्री दौरे पर क्या कहा इस खबर में

 


मुख्यमंत्री महोदय का जसवां प्रागपुर दौरा फ्लॉप जसवां प्रागपुर   के लोगों को डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि ट्रिपल ठाकुर जयराम ठाकुर अनुराग ठाकुर विक्रम ठाकुर की सरकार विधानसभा क्षेत्र की जनता को कुछ भी देने नाकाम रही।  खाली जुमलेबाजी, प्रवचन और भाषण ही सुनने को मिला।  आज कहने को तो तीन ठाकुर जसवाँ प्रागपुर मेँ पधारे थे पर राजा साहब द्वारा  स्वीकृत की गई  सड़कों भवनों व कार्यालयों के शिलान्यास और उद्घाटन करने के अलावा कुछ नहीं दिया। अगर ऐसा ही करना था तो ऐसे शिलान्यास और उद्घाटन  तो  शिमला और दिल्ली में बैठकर ही कर सकते थे जनता को बेवकुफ क्यों बनाया। कहने को तो डबल इंजन सरकार के 3 ठाकुर इकट्ठे हुए थे परंतु तीनों अपनी  तिजोरी की चाबियां   हेलीकॉप्टर में रखकर आए थे।  सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल स्कूल, नेशनल हाईवे, व्यास और स्वां नदियों का चैनेलाइजेशन, पौंगबांध से जो  एकमात्र विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर  के लिए,  सिंचाई के लिए जो परमिशन बीबीएमबी से राजा साहब ने दिलवाई थी इन सब पर इन तीनों ठाकुरों  ने चुप्पी सादे रखी । सिवाय प्रलोभन के जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ।  ऐसा लग रहा है कि यह तीनों ठाकुर  आनंद करने आए थे

Tuesday, November 10, 2020

प्रदेश में 11 तारीख से लेकर 25 तारीख तक रहेंगे स्कूल कॉलेज बंद मंत्रिमंडल ने लिया फैसला


हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान 15 दिन तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को 11 से 25 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों समेत तकनीकी शिक्षा संस्थानों में विशेष अवकाश रहेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र को भी मंजूरी दे दी है। सात से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होगा। 


बता दें प्रदेश में अब तक 103 विद्यार्थी और 135 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए दो नवंबर से प्रदेश के स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हुई हैं। इस दौरान मंडी जिला में काफी अधिक संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राजधानी शिमला के स्कूलों में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्कूलों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते अन्य जिलों में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमति पत्र देने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने के लिए आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम हो गई है। इसको देखते हुए सरकार ने दिवाली के दौरान संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है।



Tuesday, October 6, 2020

जसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में मनकोटिया की फिर से लहर कहा देश और प्रदेश की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

 



आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शाहपुर में 10:00 बजे किसान विरोधी व मजदूर विरोधी बिल के खिलाफ एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है जिसमें पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया भाग ले रहे हैं। सुरेंद्र मनकोटिया ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से संबोधित करते हुए बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा एक नया किसान व मजदूर संबंधी बिल संसद में पास किया है वो किसान व मजदूर विरोधी है ।इसके आने से मजदूरों व किसानों का शोषण होगा जिसके चलते आज शाहपुर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है।किसान विरोधी व मजदूर विरोधी बिल के खिलाफ श्री कुलदीप राठौर राठौर जी की अध्यक्षता में शाहपुर में किसान रैली/ट्रैक्टर रैली के लिए  ट्रैक्टर में बिल का विरोध जताते हुए व जसवां प्रागपुर से कुच करते हुए। इस मौके पर ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया, लेखराज कवंर, director kcc bank,  अवतार सिंह,  कुशल सपेहिया,  अश्वनी शर्मा करतार सिंह शुभम नांगला युवा अध्यक्ष   सनी उपाध्यक्ष सोनू,  अंकुश ,विवेक, राहुल चौधरी मौजूद रहे

Monday, October 5, 2020

इन इन जगह पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी



विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरेस के अंतर्गत आने वाले 11 के-वी फीडर कस्बा कोटला की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव हेतु इससे प्रभावित गांवों जडौर, महाला , कस्वा कोटला,अमरोह,रनोह,कोई ,नंगल बसी,मलोट,गोलारधारा,जोल ,बेहड,काहनपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार दिनांक से 06-10- 2020 को सुबह 9:30 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी यह जानकारी उपमंडल संसारपुर टेरेस के सहायक अभियंता अरविंद धीमान ने दी और लोगों से सहयोग की अपील की है।

Friday, October 2, 2020

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनकोटिया के नेतृत्व में परागपुर विश्राम गृह से परागपुर बाजार तक विशाल रैली निकाली।



जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली।इस मौके पर सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि जो नया किसान व मजदूर सम्बन्धी बिल संसद में  पास किया गया है, वो किसान व मजदूर विरोधी है।इसके आने से मजदूरों व किसानों का शोषण  होगा।यूपी की सरकार को घेरते हुए मनकोटिया ने कहा कि बिटिया के साथ जो हुआ उससे पूरा देश आज आक्रोशित है।और बिना किसी इजाजत के व बिना उसके परिवार को बताए आधी रात को दाह संस्कार कर दिया गया।


इसे मनकोटिया ने हिन्दू धर्म व सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कहा कि जो राहुल गांधी के जो धक्का मुक्की की गई वो निंदनीय कदम था।मनकोटिया ने कहा कि हमारे प्रदेश की सरकार भी कॉपी तथा पेस्ट की तर्ज पर कार्य कर रही है, जो आदेश केंद्र से जयराम को मिल रहे हैं उन्हें वो बिना सोचे समझे लागू कर रही है।मनकोटिया ने स्थानीय विधायक एंव उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से भी पूछा कि आपने रोजगार को लेकर क्या काम किया है।और जिन युवाओं को रोजगार देने की बात उद्योग मंत्री कर रहे हैं, उसका व्हाइट पेपर लाने की मांग भी उन्होंनेे की।ताकि जनता जान सके कि कितने युवाओं को रोजगार दिया गया।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनकोटिया के नेतृत्व में परागपुर विश्राम गृह से परागपुर बाजार तक विशाल रैली निकाली।रैली में जहां बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर कार्यकर्ताओं ने उसे न्याय दिलवाने को लेकर नारे लगाए।वहीं केंद्र सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।परागपुर व तहसील विरोधी होने के नारे भी खूब गूंजे।खुद मनकोटिया ने बिक्रम ठाकुर को परागपुर विरोधी कहते हुए बाजार के मध्य में जोरदार नारेबाजी की।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।पहली बार परागपुर में किसी पार्टी द्वारा निकाली गयी रैली के अवसर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लेखराज कंवर, कांगड़ा केंद्रीय कृषि सहकारी बैंक के निदेशक जगमेल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रेणु बाला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश पटियाल व गुरचरण, प्रवक्ता दिनेश पराशर, जगवीर सिंह सूर्यवंशी, युवा अध्यक्ष शुभम, मनियाला पंचायत प्रधान अंजना शर्मा, बलियाणा पंचायत प्रधान जसवंत सिंह, मोनू, अंकु, सन्नी सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 









Tuesday, September 29, 2020

संसारपुर टैरेस पुलिस ने 10 बर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलवाया



 ससारपुर टैरेस  -  भूंवोताड तहसील मुकेरियां से पिछले तीन दिनों से घर से गायब हुये दस बर्षीय लडके हिमांशू को संसारपुर टैरेस पुलिस ने मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया ।

जानकारी के अनुसार भूंवोताड तहसील मुकेरियां पंजाब में मजदूरी कर रहे मुरादाबाद के लोगों के साथ रह रहा दस बर्षीय हिमांशु पुत्र बुद्वि राम घर से बिना बताये संसारपुर टैरेस आ गया जिसे उसके परिजन तीन दिनों से सब जगह ढूंढ रहे थे । वहीं तीन दिनों से लापता हिमांशु दो दिन एक फैक्टरी में रहा जिसे वहां मौजुद कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह पूछताछ कर संसारपुर टैरेस पुलिस को सौंप दिया ।  वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, नीरज ,राज कुमार,  राजेश कुमार आदि ने पूछताछ करते हुये बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला व बच्चे को परिजनों को सौंप दिया । वहीं बच्चे के माता- पिता नहीं हैं व बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है



Sunday, September 20, 2020

प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल मे बन माफिया खनन माफिया ड्रग माफिया ब पट्रौल डीजल बिजली बिलो की महंगाई व बस किराया नें तोडी आम जनता की कमर " सुरेंद्र सिह मनकोटिया




ब्लाक काग्रेश कमेटी जसवां प्रागपुर की बैठक रबिबार को डाडासिबा मे ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेंदर मनकोटिया की अध्यक्षता में सम्पन हुई । सुरेन्द्र सिह मनकोटिया व वहां माजूद अन्य तमाम पदाधिकारियों ने जहां कोरोना  बारियर्ज  की अचानक हुई  मृत्यु पर  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो बही श्री सुरिन्द्र सिह मनकोटिया ने जयराम सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा  भाजपा सरकार के तीन बर्षो के कार्यकाल मे जसबां परागपुर भर मे ही नही बल्कि प्रदेश भर   बन माफिया खनन माफिया ड्रग माफिया बेलगाम हो चुका है  सुरेन्द्र सिह मनकोटिया का अरोप है कि केन्द्र ब प्रदेश मे भाजपा सरकार का दबदबा होने पर  यहां बोलने बाला कोई नही है जो इनकी गलत नीतियों के खिलाफ नही बोलता है उसी पर या तो पुलिस का डर दिखाया जाता है या उस पर कोई ना कोई क्स बना दिया जाता है  उन्होंने कहा कि कि  हिमाचल प्रदेश मे बिजली बिल बिजली के जो 2 महीने के बिल भेजे जा रहे हैं उससे आम उपभोक्ता को डबल बिल पे करना पड़ेगा उन्होंने कहां की  पट्रौल डीजल ब खाद्ध प्रदार्थो के दाम आसमान छूने लगे है बस कराए मे भारी बढौतरी करके भाजपा सरकार ने  गरीब जनता की 


जेब मे डाका डाला  है जिसे हिमाचल की जनता कतैई सहन नही करेगी इन्होंने कहा की डिपूओ मे मिलने बाला रास्न के भी सरकार ने दाम बढाकर गरीब लोगो की परेशानी बडा दी है सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने कहा कि यह एक हाथ से देने वाली और दूसरे हाथ से लेने वाली सरकार है यह एक रियायत देती नहीं और 4-4 टैक्स लगा देती है आज इनकी सरकार में  क्या किसान  या बागवान  सब  हताश और निराश है  और जो  युवाओं के साथ हैं  खिलवाड़ हो रहा है  आज से पहले  ऐसा  कभी देखने को नहीं मिला  आज भी युवा बेहाल और बेरोजगार है हिमाचल भर की जनता अगामी बिधान सभा चुनाबो मे भाजपा सरकार की इस कार्यप्रणाली का जरूर बदला लेगी  इस बैठक में  जसवां ब्लाक कांग्रेस कमेटी व  जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों  के साथ-साथ दलीप सिह बर्मा, जगमेल ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, दिनेश पराशर, रेणु शर्मा, कुशल सपेहिया,  मास्टर गुरदास राम पुष्पा मन्हास शुभम नागला   शुभम नांगला वैषनोदत सहित जसबां परागपुर भर के काग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी माजूद रहे