Thursday, April 29, 2021

हिमाचल को 1919710 लाख वैक्सीन की डोज तीन चरण के लिए प्राप्त हुई- जयराम ठाकुर


 मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 1919710 लाख वैक्सीन की डोज तीन चरण के लिए प्राप्त हुई है। प्रदेश में अब तक 1665781 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हमारे पास टीकाकरण के लिए अभी भी 255610 लाख वैक्सीन की डोज शेष हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों और 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग वाले लोगों की टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए सराहना की जानी चाहिए। पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से नियोजित व निष्पादित किया गया है और लोगों ने पूरी तरह सहयोग किया है जिसके कारण यह चेन टूटी नहीं।उन्होंने कहा कि अब चैथे चरण में जनसंख्या के बड़े समूह का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन के चयन और टीकाकरण की योजना में स्वतंत्रता देने के लिए पिछले तीन महीनों में देश के कई मुख्यमंत्रियों की मांग के कारण केन्द्र ने खरीद और कार्यान्वयन योजना के लिए इस चरण में छूट दी है। अब वैक्सीन की खरीद और बड़ी आबादी के सफल टीकाकरण की योजना बनाना राज्य का कत्र्तव्य है तथा ये दोनों गतिविधियां चरणबद्ध होंगी। फार्मास्युटिकल कम्पनियां अपनी क्षमताओं का विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं। तीसरे टीक को भी जल्द ही लाया जाएगा। कई राज्यों ने कम्पनी को आर्डर दे दिया गया है और वैक्सीन प्राप्त होते ही टीकाकरण को और गति मिलेगी।

Thursday, April 22, 2021

डीसी के पास रहेंगे कर्फ्यू या लॉकडाउन की शक्तियां, सरकार से अनुमति लेना जरूरी :जयराम ठाकुर।

 


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पीटरहॉफ में हुई। बैठक में कई महत्वूवर्ण निर्णय लिए गए। हिमाचल प्रदेश में लॉक डाउन और कर्फ्यू लगाने की शक्तियां डीसी को दी गई है। जिला के डीसी ही मामलों को देखते हुए अपने हिसाब से लॉक डाउन व कर्फ्यू लगा सकते है। लेकिन ये करने से पहले डीसी को सरकार से अनुमति लेना ज़रूरी होगा। हेलीकॉप्टर विवाद पर सफाई में उल्टा विपक्ष को घेरते हुए शहरी विकास मंत्री ने यहां तक कह दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली घोड़े या गधे पर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर पर ही जाया करते थे।


कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए शहरी विकाश मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि 1 मई से 18 साल से 44 वर्ष आयु  वर्ग के लोगों को फ्री में कोविड वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को अब सरकार घरों में न्यूट्रिशन किट प्रदान की जाएगी। कोविड को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई है जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि कोविड सेंटर में मरीज़ो को इलाज सुनिश्चित करें। मंत्रिमंडल ने 31 मार्च तक 3 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने का निर्णय लिया है। 


मंत्रिमंडल ने एक माह का वेतन कोविड फंड में दिया है। सरकार ने नया हेलीकॉप्टर पर उन्होंने बताया कि  2019 को टेंडर्स प्रक्रिया के द्वारा मेसर्स स्काई ऑन कम्पनी से लेने के लिए समझौता हुआ था जो कॅरोना के चलते लेट हुआ।  इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग ट्राइबल क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए बड़े हेलिकॉप्टर की आवश्यकता थी। मौजूदा हेलीकाप्टर 2013 का मॉडल था जो पुराना हो चुका था। पुराने हेलीकॉप्टर का रेट 5 लाख 10 हजार प्रति घंटा था इतना ही रेट नये हेलीकॉप्टर का भी है।

Thursday, April 1, 2021

प्रदेश में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 482 से ऊपर आये नए मामले ।

 

 


हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना से वीरवार को 4 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें बिलासपुर में रहने वाले पंजाब निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, ऊना के प्रतापनगर अम्ब निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति व खड्ड निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति और मंडी में बीबीएमबी कोलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला शामिल है।  हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 1042 पहुंच गया है। वीरवार को कोरोना के नए 482 मामले आए हैं। बिलासपुर के 36, चम्बा के 19, हमीरपुर के 59, कांगड़ा के 95, कुल्लू के 21, मंडी के 39, शिमला के 63, सिरमौर के 23, सोलन के 60 और ऊना के 67 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 157 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 64087 पहुंच गया है। वर्तमान में 3292 एक्टिव केस हो गए हैं।

Thursday, March 18, 2021

डीसी ऊना से मिले संत समाज के प्रतिनिधि, हरोली संत से दुर्व्यवहार मामला उचित कार्रवाई ना होने पर जताया रोष सौंपा उपायुक्त ऊना को ज्ञापन

 


उपमंडल हरोली के एक गांव में पिछले माह श्री प्रकाश दास मुनि द्वारा भ्रमण यात्रा जिला में शुरू की गई थी। और उसी दौरान कुछ हरोली विधानसभा से संबंध रखने वाले लोगों ने रात को उनके साथ मारपीट की थी । यह मामला पुलिस के ध्यानार्थ है उन्होंने कहा कि 1 माह से ज्यादा समय बीत जाने पर अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई जिस कारण आज हम उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपने आए। गौरतलब है कि जब यह घटना घटी थी उसके बाद से लेकर अब तक मुनि प्रकाश दास अनशन पर बैठे हुए थे आज उसी कड़ी में उपायुक्त और ऊना राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपा।आपको बता दे कि क्षेत्र में वार्षिक भ्रमण पर निकले संत के विधानसभा हरोली में पहुंचने पर कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने संत व उसके साथ चल रही उसके अनुयायियों के प्रमाण पत्र भी देखें जानकारी के अनुसार गगरेट क्षेत्र के गांव में पिछले कुछ वर्षों से डेरा जमाए हुए संत हर वर्ष क्षेत्र के भ्रमण पर जाता है इस बार भी वह अपने कुछ अनुयायियों के साथ भ्रमण पर निकला वापसी पर जब भी विधानसभा हरोली के गांव में रात के समय पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी कि आखिर वे कहां से और यहां क्यों आए हैं वहीं पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया सूचना पाकर हरोली थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने संत व उसके अनुयायियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज देखे।संत के साथ जितने भी लोग थे वे जिला से संबंधित गांव से थी इस पर उस गांव के लोगों ने उन्हें आगे जाने दिया वही संत व उसके अनुयायियों का कहना है कि उन्हें इस गांव में निरादर व उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। संत ने कहा कि वह अपना घर छोड़कर जिला ऊना में पिछले कई वर्षों से रह रहा है उसने बताया कि वह हर वर्ष जंगलों से होते हुए विभिन्न गांव व क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस अपने डेरे पर पहुंचता है उसने लोगों से अपील की कि संत समाज का भी कभी निरादर ना करें।


Monday, March 15, 2021

बनखंडी हरिपुर दोसड़का में स्कूटी और टैंकर की भिड़ंत स्कूटी चालक की मौके पर मौत



कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनखंडी- हरिपुर दोसड़का में एक स्कूटी और तेल के टैंकर HP 52B 6276 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, तेल टैंकर ऊना से पंचरुखी जा रहा था जबकि स्कूटी चालक टांडा से किसी मरीज को देखकर वापस आ रहे थे, स्कूटी HP 36D 7273 के चालक रतिन्द्र पाल(47)पुत्र फौजा सिंह निवासी खैरियां जोकि जल शक्ति विभाग देहरा में पटवारी के पद पर कार्यरत थे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पीछे बैठे दर्शन सिंह(40) पुत्र करतार सिंह निवासी खेैेरियां बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु देहरा हॉस्पिटल ले जाया गया तथा देहरा से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है कि दर्शन सिंह की टांग में भी फ्रैक्चर हुआ है।सूचनानुसार बनखंडी हरिपुर-दोसड़का में एक निजी बस सवारियां चढ़ाने के लिए रुकी हुई थी जिस वजह से स्कूटी चालक आगे से आ रहे तेल टैंकर को देख नहीं पाया तथा टैंकर की चपेट में आ गया, तेल टैंकर का चालक इस समय पुलिस की हिरासत मे है तथा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही कर रही है।डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना में स्कूटी चालक की मौत हुई है तथा उसका साथी घायल है जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु ले जाया गया है। तेल टैंकर का ड्राइवर मंडी का रहने वाला है जिसकी उम्र 25 साल है, पुलिस की हिरासत में है तथा पुलिस ने आगामी कार्यवाही के करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

नौकरी चाहिए तो संसारपुर टैरेस 19 मार्च 2021 को मॉडल आईटीआई में आये।

 

आप सभी को यह जानकार अति प्रसन्नता होगी  की एक बार फिर खुल चूका है जॉब का पिटारा तो देर ना करे जिन विद्यार्थीयों ने आईटीआई  की है उनके लिए सुनहरी मौका है ।मारुती सजुकी कंपनी की तरफ से संसारपुर टैरेस 19 मार्च 2021 को मॉडल आईटीआई में  कैंपस लगाया जा रहा है  जोकि  19 मार्च 2021 को सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा सभी  बच्चों लिखित परीक्षा भी होगी इसके बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा उसके बाद ही  बच्चों को चयनित किया जाएगा ।आप को बता दे की इसमें सिर्फ हिमाचल के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है  कंपनी में लड़कों को ही रखा जाएगा। योग्यता: -10th पास 50% आईटीआई के साथ / ट्रेड :-फिटर ,डीजल मैकेनिक ,टर्नर ,MACHANIC,वेल्डर ,इलेक्ट्रीशियन ,टूल &डाई मेकर ,प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ,COE(ऑटोमोबाइल ) ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक , पेंटर जनरल ---------/आईटीआई पास NCVT/SCVT --------वेतन 19400Rs----------- 2015 से 2020 तक और जो विधार्थी अभी परीक्षा दे चुके है जिनका परिणाम आना है वो भी  इसमें भाग ले सकते है ।अधिक जानकारी के लिए आईटीआई में सम्पर्क करें  PRINCIPAL GOVT MODEL ITI SANSARPUR TERRACE(ANIL PATHANIA) :-9418450844-7018373088-9816163942.

Friday, March 12, 2021

गगरेट में अजगर मारने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया


थाना अम्ब के अंर्तगत गांव बने दी हट्टी में एक अजगर को मारने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात लगभग 9 बजे के करीब एक अजगर ( पाइथन) सड़क से गुजर रहा था तो लोग उसका वीडियो बना रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे उसी समय दूसरी तरफ़ डीएसपी अम्ब उसी सड़क मार्ग से कहीं जा रही थी।

अजगर को सड़क में देखकर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने वहां खड़ी भीड़ को हटाया और पाइथन को सुरक्षित सड़क से पार करवा दिया। लेकिन जब डीएसपी अम्ब वापिस आई तो देखा कि स्थानीय लोगों ने अजगर को मार दिया है। पाइथन के सर पर डंडे से न सिर्फ प्रहार किया गया था बल्कि सर में डंडा बुरी तरह चुभो दिया था।
डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मौके पर जांच की और अजगर को मारने वाले पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने की है। उन्होंने बताया कि अजगर को मारने वाले मलकियत सिंह , अशोक कुमार, पंकू कुमार,यशपाल सिंह और शमशेर सिंह सभी मुबारकपुर ज़िला ऊना के निवासी है और इनके खिलाफ भारतीय वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Monday, March 8, 2021

विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरस में कहा कहा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी


 

विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरस के अंतर्गत आने वाली 11 kv फीडर फेस -1, 11 kv फीडर फेस 2 ,11 kv फीडर सयूल खड ,11kv फीडर कस्वा कोटला की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव हेतु इसके अंतर्गत आने वाले गाँवों रिड़ी कुठेड़ा ,संसारपुर टैरेस, जडौर, कस्बा कोटला, अमरोह,कानपुर ,मलोट जोल, घाटी,बाड़ी,बढाल,बरनाली, नारी संसारपुर खास इसके आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार दिनांक 9-3-2021 को सुबह  9:00 बजे से लेकर शाम कार्य समाप्त तक बाधित रहेगी यह जानकारी विद्युत मंडल संसारपुर टैरेस के सहायक अभियंता अरविंद दिमाग ने दी है और सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।

Sunday, February 28, 2021

बढ़ती महंगाई, विधायकों को निलंबित करना और उन पर केस दर्ज करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर का फूंका पुतला



पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहां की पहले विधानसभा उपाध्यक्ष तथा मंत्रियों   द्वारा विपक्ष के नेता श्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ धक्का-मुक्की करना, उन पर  केस न करके  कांग्रेस के  5  विधायकों को  निलंबित करना और उन पर केस दर्ज करना, फिर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा पुतले फूकना, बीजेपी सरकार की गुंडागर्दी व तानाशाही रवैये को दर्शाता है।  यह  नादिरशाही नहीं चलेगी।   उपरोक्त के विरोध में आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया व जयराम ठाकुर  का पुतला फूंका गया।

      विधानसभा में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया और राज्यपाल महोदय द्वारा गवर्नर स्पीच को पूरा न पढ़ना निंदनीय है। यह इस बात को दर्शाता है कि सत्ता में बैठी सरकार के पास बताने लायक कुछ भी नहीं है और वह विधानसभा में  बहस से भाग रही है। विपक्ष के  नेता ने सिर्फ इस बात को गवर्नर साहब से कहा कि आपने  पूरा भाषण क्यों नहीं पड़ा। परंतु सत्तापक्ष के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष पहले गुंडागर्दी पर उतर आए, तानाशाही दिखाने लगे और फिर विधानसभा से बाहर हुए घटनाक्रम को चंद मिनटों में ही विधानसभा के अंदर के नियम लगाकर 5 विधायकों का निलंबित कर दिया गया।

   


    जब कांग्रेस शासन में विरोध किया  था और कई कई दिनों तक विधानसभा या सांसद नहीं चलने नहीं जाती थी, तब वह सामान्य बात थी और अब हम महंगाई, बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दाम, बढ़ती कीमतें, किसानों के काले कानून पर बात करते हैं तो  इस पर कोई बात न कर वर्तमान सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है।

      आज किसान सड़कों पर है,  पेट्रोल और डीजल के दाम शतक मारने पर उतारू है,  डीपू के राशन की कीमतें बढ़ा दी, बस किराया 25 प्रसेंट बढ़ा दिया,  सीमेंट का रेट हर महीने बढ़ रहा है, कर्ज  60000 करोड़ पार कर  गया है, मंत्रियों के बच्चों के लिए गाड़ियां खरीदी जा रही हैं,  खनन, वन, ड्रग, चरस माफिया सरेआम धंधा रहा है।

         इंडस्ट्री कोई आ नहीं रही है,  बेरोजगारी चरम पर है।  हफ्ता वसूली प्रथा  चालू  है, ट्रांसफर माफिया कहीं भी देखा जा सकता है। 

       ठेकेदारी प्रथा चल रही है,  हर धंधे में पत्ती रखी जा रही है।   रिश्वतखोरी के केस में सत्ताधारी  बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष तक को इस्तीफा देना पड़ा। 

           कर्मचारियों को डीए नहीं दिया जा रहा है, एनपीएस कर्मचारियों की बात सुनी नहीं जा रही है, आउटसोर्स कर्मचारी ठगे जा रहे हैं।  साढ़े 3 साल में कर्मचारियों की एक भी जेसीसी बैठक नहीं हुई है।

           यानी कि सारे हिमाचल प्रदेश में अफरा-तफरी फैली हुई है और गवर्नर महोदय सरकार के इशारे पर पूरा भाषण न पढ़, पहला और आखरी पेज पर खानापूर्ति की रस्म अदायगी कर रहे हैं।

         जब विपक्ष के नेता इस पर आवाज उठाते  हैं तो उनकी आवाज को तानाशाही तरीके से दबाने का प्रयास करते हैं  और विधानसभा उपाध्यक्ष धक्का-मुक्की करते हैं।।  जब विपक्ष के नेता और  विधायकों पर केस बनाया गया तो फिर सत्तापक्ष के विधायकों पर, जिन्होनें गुंडागर्दी की, केस क्यों नहीं बनाया।

          परन्तु शांतिप्रिय हिमाचल में ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा।  विपक्ष को जनता की आवाज रखने का हक है और इस हक को हम बखूबी निभाएंगे।


Friday, February 26, 2021

संसारपुर टैरेस में अधेड का शव बरामद

 

 


संसारपुर टैरेस -संसारपुर टैरेस के अंतर्गत संसारपुर टैरेस टोल बैरियर के समीप कुछ दिनों से बीमार चल रहे अधेड जिसकी उम्र करीब 55 से 60 बर्ष के बीच थी का शव एक्साईज दफ्तर के समीप मिला ।

 जानकारी के अनुसार अधेड व्यक्ति संसारपुर टैरेस एक्साईज दफ्तर के आसपास कई सालों से रह रहा था व यहीं आसपास ही घूमता रहता था । जानकारी के अनुसार अधेड़ व्यक्ति कुछ दिनों से बीमार चल रहा था व आज उसकी मौत हो गई । वहीं सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार व टीम ने अधेड़ व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये देहरा भेज दिया । वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है व कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये देहरा भेज दिया गया है ।

Thursday, February 25, 2021

मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस



ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन। के नेशनल कोऑर्डिनेटर , मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष  राष्ट्रीय हिंदू नेता शिवम शर्मा   ने प्रैस कांफ्रेंस  की।मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी   ने अब तक 11 लाख रुपए समाज हित में किए खर्च।(1)जिसमे एंबुलेंस की सेवा शुरू हुई।(2)11 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी में सहयोग दिया।(3) दो जरूरतमंद  परिवारों के घर को मेंटेनेंस  करवाया गया।(4)  खेल को बढ़ावा देते  हुए  लगभग 70000 रूपय खेल सामग्री बांटी गई।(5) लॉकडॉन के समय 1000 जरूरत मंद  परिवारों को घर घर राशन पहुंचाया,  जिसके लिए एसडीएम मुकेरियां ने हमारी टीम को सम्मानित करके पत्र जारी किया।इसके इलावा शिवम् शर्मा ने कहा हमने खाली पड़े सैकड़ो मकानों के लिए आवाज बुलंद करदी है । बीबीएमबी चाहती तो अब तक 30 करोड़ रुपए कमा सकती थी। अभी भी BBMB किराए पर मकान दे कर साल के 5 करोड़ तक कमा सकती है।BBMB अस्पताल को लेकर शिवम् ने कहा कि 135 दिन का संघर्ष हमारी टीम का रहा है । पीछे नही हटेंगे ।पहले के मुकाबले अस्पताल अच्छा चल रहा है। BBMB ने एक करोड़ से अधिक राशि पास की है विकास हेतु।जोकि सराहनीय कार्य है, केंद्रीय राज्य मंत्री ने 15 लाख पास किए जिससे अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक बायो लेब्रोटरी मशीन ,और भी काफी चीजे आ रही हैं। पंजाब सरकार स्थानीय विधायक द्वारा जो डाक्टर आए अच्छा हुआ ,ऑपरेशन थिएटर चल पड़ा है ,सैंकड़ों ऑपरेशन हो चुके हैं।  अच्छी बात है ,अभी भी काफी कमी है। जिसके लिए मेंबर पावर BBMB HS चुग जी से मुलाकात हुई। डेलसिस मशीन, आईसीयू, ब्लड बैंक ,पैरामेडिकल स्टाफ की मांग की , अल्ट्रा साउंड मशीन को रीलीज करवा कर चालू करवाने की बात कही।।करोना करके हाई कोर्ट के कार्यों की गति धीमी थी , इस BBMB की स्टेटस रिपोर्ट पर जल्द कंटेंप्ट दायर की जाएगी । हर हाल में अस्पताल में बाकी बचे डाक्टर को लाने के लिए प्रयास जारी रहेगा , हम पीछे नही हटेंगे अगर सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।इसी के साथ ही तलवाड़ा में उद्योग खोलने की भी मांग की गई।इस मौके पर मां रूद्राणी जन सेवा सोसाइटी की पूरी टीम शामिल रही। रोशन लाल सूद ,ठाकुर कुलवंत सिंह, विजय कुमार,जय देव शर्मा, चतरजीत, जित्तेंद्र राजपाल,अजयपाल, नवीन जैन, रितीश, रेखा शर्मा , प्रिय,पूजा, संजना, श्यामा, कमल वर्मा ,पवन ,प्रेम ,सुनिधि इत्यादि मौजूद रहे।

Tuesday, February 23, 2021

सरकाघाट में जीप पलटी, 10 महिलाओं समेत 12 घायल



सरकाघाट में जीप पलटी, 10 महिलाओं समेत 12 घायल हो गए ।हादसे के बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने अस्पातल में घायलों का हाल जाना है. घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.सरकाघाट. हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले में एक सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए. घायलों में दस महिलाएं भी शामिल हैं. इन्हें सरकाघाट सिविल अस्पताल (Sarkaghat Civil Hospital) में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो घायलों को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस (Police) मामले की पड़ताल कर रही है.जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट के रोपड़ी में यह हादसा हुआ है. दरअसल, स्थानीय महिलाएं राशन डिपो से राशन लेकर लौट रही थी. इस दौरान महिलाओं से भरी जीप रोपड़ी के नौणू के पास हादसे का शिकार हो गई और पलट गई.

आज शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम शर्मा ने बीबीएमबी चेयरमैन से तलवाड़ा में उद्योग लाने संबंधित की मुलाकात।

 


शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम् शर्मा ने BBMB  चेयरमैन मुख्य कार्यालय चण्डीगढ़ (MEMBER POWER )HS CHUGH जी से BBMB अस्पताल में डायिलसिस की मशीन , ICU , ब्लड बैंक, अल्ट्रासाऊंड की मशीन, खाली  पड़े मकानों से संबंधित व तलवाड़ा में उद्योग लाने संबंधित मुलाकात की। इस मीटिंग में HS मनोचा बीबीएमबी सिक्योरिटी डायरेक्टर  भी मौजूद रहे। पूरा आश्वासन मिला । जिसमे BBMB अस्पताल के लिए

(1) डायिलसिस  की मशीन,

(2) ब्लड बैंक

(3) ICU 

(4) अल्ट्रासाउंड की मशीन को कोर्ट से रिलीज करवाने हेतु।

(5) स्टॉफ की कमी को पूरा करने हेतु। 

(6) ऑपरेशन थियेटर में उपयोग में आने वाले बचे हुए इक्विपमेंट की मांग की ।

मीटिंग काफी देर तक चली, काफी अच्छी चर्चा हुई।

डायिल्सिस की मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।

Imp -   केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी के द्वारा  BBMB अस्पताल को मशीनरी के लिए 15 लाख राशि जारी की ।जिसमे  तलवाड़ा अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक बायोलेबोर्टरी बनेगी,और भी इमरजेंसी की कुछ चीजें आएंगी। एमपी लैंडफंड से पहली बार BBMB अस्पताल  के लिए इतना फंड आया।

BBMB के द्वारा एक करोड़ से अधिक राशि पास करके अस्पताल के विकास कार्य को आगे बड़ाया जा रहा है। जिसमे से कुछ प्रतिशत कार्य अभी हुआ है। पंजाब सरकार के द्वारा डाक्टर दे कर ऑपरेशन थियेटर भी शुरू हो गया है। यह सभी कार्य सराहनीय है।। लेकिन अभी और भी कुछ कमियां हैं , जिसे  जल्द मिल कर हल करवाने का प्रयास जारी है।